एक्सप्लोरर

Ceasefire: भारत-पाकिस्तान में सीजफायर पर सीएम उमर अब्दुल्ला की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'देर आए और...'

Ceasefire India Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार (10 मई) को सीजफायर का ऐलान हुआ. इस कदम का जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि देर आए और दुरुस्त आए.

India Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान में गोलीबारी के बीच सीजफायर का ऐलान हुआ है. इसको लेकर सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आधिकारिक एक्स हैंडल से शनिवार (10 मई) को पांच बजकर 33 मिनट पर एक्स पर पोस्ट किया.

भारत-पाकिस्तान के इस बड़े कदम का जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा, ''थोड़ी देर पहले दोबारा सीजफायर को कायम करने का ऐलान हुआ, उसका मैं दिल की गहराईयों से खैरमकदम (स्वागत) करता हूं. आखिरकार पाकिस्तान के डीजीएमओ ने हमारे डीजीएमओ से फोन उठाकर बात की. देर आए और दुरुस्त आए.''

नुकसान की भरपाई करेंगे- उमर अब्दुल्ला

उमर अब्दुल्ला ने कहा, ''जम्मू कश्मीर के हुकुमत की जिम्मेदारी बनती है कि जहां-जहां नुकसान हुआ है, उस नुकसान का हम मुआयना करें. उस नुकसान की हम भरपाई करें. जहां भी लोग जख्मी हैं, उनका ठीक तरह से इलाज हो. उन्हें भी सरकारी योजना से लाभ मिले. जिन लोगों ने जान गंवाई है, उनके घर वालों को राहत दें.''

उन्होंने कहा, ''गोलीबारी में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है. पुंछ में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है. राजौरी और कंधार में भी बहुत नुकसान हुआ है. अधिकारी नुकसान का मुआयना कर रहे हैं.'' 

उमर अब्दुल्ला ने कहा, ''हवाई अड्डा बंद है, हम उम्मीद करते हैं कि सीजफायर के बाद हवाई अड्डा जल्द खुलेगा. हज के लिए लोग जा सकेंगे.'' 

कैसे शुरू हुआ ताजा विवाद?

बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 22 अप्रैल को हमला कर 26 लोगों की हत्या कर दी थी. इसका बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. इसके तहत सेना ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. इसमें 100 से अधिक आतंकियों की मौत हुई.

इससे बौखलाए पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भीषण गोलीबारी की. इसमें 16 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही पाकिस्तान ने मिसाइल और ड्रोन से भारत के कई शहरों पर हमला करने की कोशिश की. इसे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने समय रहते ही ध्वस्त कर दिया.

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

इस बीच सीजफायर का ऐलान किया गया. विदेश मंत्रालय ने सीजफायर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के पोस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) ने दोपहर तीन बजकर 35 मिनट पर भारतीय डीजीएमओ से फोन पर बात की.''

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, “उनके बीच यह सहमति बनी कि दोनों पक्ष शनिवार (10 मई) को शाम पांच बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे.” 

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में गर्मी की छुट्टियां तीन दिन और बढ़ीं, 22 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल
जम्मू-कश्मीर में गर्मी की छुट्टियां तीन दिन और बढ़ीं, 22 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल
कश्मीर: भद्रवाह में नागरिक की मौत मामले पर NC सांसद आगा रुहुल्लाह ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
कश्मीर: भद्रवाह में नागरिक की मौत मामले पर NC सांसद आगा रुहुल्लाह ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
अमरनाथ यात्रा पर ब्रेक! IMD अलर्ट के बाद 19 जुलाई से दोनों मार्गों पर रोक, श्रद्धालुओं की एंट्री बंद
अमरनाथ यात्रा पर ब्रेक! IMD अलर्ट के बाद 19 जुलाई से दोनों मार्गों पर रोक, श्रद्धालुओं की एंट्री बंद
श्रीनगर में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 35.9 डिग्री से तपी वादी, अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट
श्रीनगर में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 35.9 डिग्री से तपी वादी, अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget