एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के विधायक मेहराज मलिक का बड़ा बयान, 'पाकिस्तान पर हमले करें, पानी रोकने से...'

पहलगाम आतंकी हमले पर आप विधायक मेहराज मलिक ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कहा कि वो चार आदमी को भेजते हैं, वो हमले करते हैं. हम इसकी निंदा करते हैं, वो नफरत फैलाना चाहते हैं.

AAP MLA Mehraj Malik Speech: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ देश में उबाल है. इस बीच जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए प्रस्ताव पास किया. इस दौरान पाकिस्तान पर हमले के भी आवाज उठी. 

जम्मू-कश्मीर में आम आदमी पार्टी (आप) के इकलौते विधायक मेहराज मलिक ने कहा कि पाकिस्तान को जवाब देने का वक्त आ गया है. मुसलमान आपके साथ है. मुसलमान ने हमले में गोली खाई. मुसलमान पाकिस्तान नहीं जाना चाहता है. 

डोडा से विधायक मलिक ने कहा, ''पानी रोकना ठीक है, हम उतना नहीं रोक पाएंगे. अगर पानी रुकेगा तो हमें भी नुकसान होगा. फिर पाकिस्तान को नुकसान होगा. इसके लिए हमें तैयारी करनी होगी. मैं चाहता हैं कि हम पाकिस्तान पर हमले करें.'' पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तान पर कार्रवाई करते हुए सिंधु का पानी रोकने का फैसला लिया.

पूरे देश में अफरातफरी का माहौल है- आप विधायक

उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान अपने लोगों को भेजता है, वो हमला करता है. इससे पूरे देश में अफरातफरी का माहौल है. आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया, उससे टूरिज्म को रोका. पाकिस्तान से आए आतंकियों को रोककर ठोकेंगे तो आतंकवाद खत्म हो जाएगा. अपने देश के अंदर कुछ लोग कहते हैं कि मुसलमान आतंकवादी हैं, पाकिस्तान से आया मुसलमान अगर किसी कोने में हमला करता है तो उसका दाग हमपर चिपका देते हैं. पाकिस्तानी आतंकी जब अपने ही देश में हमला करता है तो उसे पाकिस्तानी Khawarij (खवारिज) कहते हैं और हमारे यहां हमला करता है तो उसे मुजाहिद कहते हैं, शर्म की बात है.'' 

आप विधायक मेहराज मलिक ने कहा, ''गोली का जवाब बोली से नहीं होना चाहिए. क्योंकि वो चार आदमी को भेजते हैं, हम इसकी निंदा करते हैं, उससे सिर्फ ये हो रहा है कि देश में अफरातफरी होती है. आतंकियों ने नाम पूछकर हत्या की, वह अपने मकसद में कामयाब होना चाहते हैं. वो चाहता है कि हिंदुस्तान में हिंदू और मुस्लिम का फसाद हो. उसे यहां का भाईचारा अच्छा नहीं लगता है.'' 

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर CM अब्दुल्ला का केंद्र पर निशाना, 'सरकार को कोई परवाह नहीं'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर CM अब्दुल्ला का केंद्र पर निशाना, 'सरकार को कोई परवाह नहीं'
अमरनाथ यात्रा 2026: छड़ी-मुबारक का पूरा शेड्यूल जारी, 28 अगस्त को गुफा में होंगे पवित्र दर्शन
अमरनाथ यात्रा 2026: छड़ी-मुबारक का पूरा शेड्यूल जारी, 28 अगस्त को गुफा में होंगे पवित्र दर्शन
Kulgam News: अमरनाथ यात्रा के कैमरों ने सुलझाई बच्ची की मौत की गुत्थी, UP से हिट-एंड-रन का आरोपी अरेस्ट
अमरनाथ यात्रा के कैमरों ने सुलझाई बच्ची की मौत की गुत्थी, UP से हिट-एंड-रन का आरोपी अरेस्ट
जम्मू-कश्मीर स्टेटहुड के लिए अब BJP भी कश्मीर घाटी में करेगी आंदोलन, 20 जुलाई को ही भरेगी हुंकार
जम्मू-कश्मीर स्टेटहुड के लिए अब BJP भी कश्मीर घाटी में करेगी आंदोलन, 20 जुलाई को ही भरेगी हुंकार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget