एक्सप्लोरर

Job Alert: जम्मू-कश्मीर में 10 हजार युवाओं को मिलने जा रहा रोजगार, इन काम के लिए जल्द होगी नियुक्ति

Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में अगले वित्त वर्ष में 39 विभागों में 14 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होनी है. केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी विभागों में 20 हजार से ज्यादा पद खाली हैं.

Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने विभिन्न गांवों के लगभग 10,000 शिक्षित युवाओं को लम्बरदार और चौकीदारों के जमीनी स्तर के पदों पर नियुक्त करने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अरुण कुमार मेहता की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में यह जानकारी सामने आई. मेहता ने कहा कि ये नियुक्तियां जनता और प्रशासन के बीच एक कड़ी के रूप में भी काम करेंगी, ताकि वे अपनी शिकायतों को समयबद्ध निवारण के लिए अधिकारियों के समक्ष उठा सकें.

अधिकारियों ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में लम्बरदारों (ग्राम प्रधानों) के कुल 7,056 पद और चौकीदारों के 2,718 पद स्वीकृत हैं. उन्होंने कहा कि इनमें से पूर्व में नियुक्त 2,220 लम्बरदार और 1,165 चौकीदारों को अपना काम जारी रखने के योग्य पाया गया है.

14 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
बता दें कि केंद्र शासित प्रदेश में रोजगार को लेकर युवा काफी परेशान रहते हैं. दूरदराज के पहाड़ी इलाकों में अपना जीवन यापन करने के लिए लोगों को कठिन संघर्ष करना पड़ता है. ऐसे में प्रशासन के इस फैसले से कई परिवारों को राहत मिलेगी. यहां सरकारी विभागों में भी काफी संख्या में पद खाली हैं, जिन्हें भरने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. अगले वित्त वर्ष में प्रदेश में 39 विभागों में 14 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होनी है. जम्मू कश्मीर के सरकारी विभागों में 20 हजार से ज्यादा पद खाली हैं. 

खाली पड़े पदों को भरने का मुद्दा काफी लंबे समय से चर्चा का विषय रहा है. कई बार इसे लेकर आवाज उठाई जाती रही है. समय समय पर रोजगार मेले में रोजगार दिए जाते हैं, लेकिन इनकी संख्या काफी कम होती है. अब ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार से जोड़ने की कोशिश की जा रही है. वहीं पर्यटन को भी बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं. बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने से रोजगार के अवसर मिलते हैं.

Jammu-Kashmir: LoC के पास पर्यटन को बढ़ावा दे रही है भारतीय सेना, अब इस पोस्ट तक जा सकते हैं टूरिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग तिरंगा रैली विवाद: BJP का इन 9 नेताओं पर एक्शन, हुई ये कार्रवाई
अनंतनाग तिरंगा रैली विवाद: BJP का इन 9 नेताओं पर एक्शन, हुई ये कार्रवाई
अनंतनाग: आर्टिकल 370 के जश्न में लगे महिला विरोधी नारे? बढ़ी BJP की मुश्किल
अनंतनाग: आर्टिकल 370 के जश्न में लगे महिला विरोधी नारे? बढ़ी BJP की मुश्किल
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह
शोपियां में ओलावृष्टि से सेब बागानों को भारी नुकसान, 60% फसल तबाह
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget