एक्सप्लोरर

Jammu Weather: जम्मू में तेज आंधी-तूफान से जनजीवन प्रभावित, बिजली के लिए तरसे लोग

Jammu Kashmir News: तेज हवाओं की वजह से जम्मू-सांबा-कठुआ और जम्मू-कटरा-रियासी हाईवे कुछ समय के लिए बाधित रहा. जम्मू संभाग में बुधवार को भी बिजली के लिए लोग इंतजार करते दिखे.

Jammu Weather: जम्मू संभाग के अधिकतर इलाकों में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिक रफ्तार से चलने वाली आंधी ने तस्वीर बदलकर रख दी. तेज हवाएं, आंधी-तूफान, कई जगहों पर ओलावृष्टि के साथ भारी बारिश ने जम्मू क्षेत्र में आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया.

बुधवार को तेज आंधी-तूफान ने पेड़, बिजली के खंभे और टावर उखाड़ दिए, जिससे जम्मू संभाग के सभी 10 जिलों में पूरी तरह से ब्लैकआउट हो गया और जम्मू शहर और कई अन्य राजमार्गों पर सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई.

सड़कों पर जाम, सचिवालय की दीवार ढही

शहर के विभिन्न हिस्सों में पेड़, पेड़ों की बड़ी बड़ी शाखाएं और बिजली के खंभे गिरने से दर्जनों सड़कें अवरुद्ध हो गई. जम्मू सचिवालय की एक दीवार गिर गई, जिससे कई वाहन और दो पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. इस दीवार के गिरने से सचिवालय की तरफ जाने वाले एक रास्ते पर यातायात बाधित रहा. 

वहीं, जम्मू के बाहू फोर्ट के पास एक सेल फोन टावर गिर गया, जिससे दो बाइक और एक घर क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि, किसी के हताहत होने या किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है.

जम्मू में भारतीय रिजर्व बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय के पास एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जबकि ग्रीन बेल्ट गांधीनगर में कई पेड़ गिरने से सड़कें अवरुद्ध हो गईं. यातायात को अलग-अलग मार्गों पर डायवर्ट किया गया.
 
बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप

जम्मू में चली आंधी का सबसे ज्यादा असर बिजली के ढांचे पर पड़ा. आंधी के 12 घंटे बाद भी जम्मू के अधिकतर जिलों में बिजली की सप्लाई बहाल नहीं हो पाई. बिजली विभाग के मुताबिक जम्मू क्षेत्र में आंधी-तूफान और तेज हवाओं के कारण बिजली के बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है. 

पूरे जम्मू शहर के साथ साथ सांबा, कठुआ, राजौरी, पुंछ, रियासी, कटरा, उधमपुर, रामबन और डोडा, किश्तवाड़ क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है. 

जम्मू में सतवारी क्षेत्र में लगभग 114 किलोमीटर प्रति घंटे, जम्मू उत्तर और शहर के क्षेत्रों में 74 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे, सांबा क्षेत्र में 102 किलोमीटर प्रति घंटे, कठुआ में 70 किलोमीटर जबकि रियासी और कटरा में 68-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यह हवाएं चलने की रिपोर्ट है.

ये भी पढ़ें- Dulat Book Controversy: अनुच्छेद 370 पर सियासत! फारूक अब्दुल्ला पर महबूबा मुफ्ती का तीखा हमला- 'कुर्सी की खातिर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K: जुमे के खुतबे पर टकराव, वक्फ बोर्ड के आदेश पर मीरवाइज ने उठाया ये कदम
J&K: जुमे के खुतबे पर टकराव, वक्फ बोर्ड के आदेश पर मीरवाइज ने उठाया ये कदम
IAS कुमार राजीव रंजन की बढ़ीं मुश्किलें, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट
IAS कुमार राजीव रंजन की बढ़ीं मुश्किलें, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट
उमर अब्दुल्ला सरकार को BJP ने घेरा, टूटे वादे और विफल शासन का आरोप
उमर अब्दुल्ला सरकार को BJP ने घेरा, टूटे वादे और विफल शासन का आरोप
उमर अब्दुल्ला सरकार के 2 साल, BJP ने मांगा रिपोर्ट कार्ड, अधूरे वादों पर घेरा
उमर अब्दुल्ला सरकार के 2 साल, BJP ने मांगा रिपोर्ट कार्ड, अधूरे वादों पर घेरा

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget