एक्सप्लोरर

Ghulam Nabi Azad News: बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर गुलाम नबी आजाद ने दिया ये जवाब, कहा- मैं जल्द ही...

Ghulam Nabi Azad ने कहा है कि वह नई पार्टी बनाएंगे. वरिष्ठ नेता ने शुक्रवार को करीब पांच दशक बाद कांग्रेस का साथ छोड़ दिया.

Ghulam Nabi Azad Resigns: कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कहा कि वह जल्द ही नयी पार्टी बनाएंगे और उसकी पहली इकाई जम्मू कश्मीर में बनायी जाएगी. कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले आजाद ने से कहा, ‘‘मैं कोई राष्ट्रीय पार्टी बनाने के लिए अभी जल्दबाजी में नहीं हूं लेकिन जम्मू कश्मीर में चुनाव होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए, मैंने वहां जल्द ही एक इकाई गठित करने का फैसला किया है.’’ राज्यसभा में विपक्ष के नेता रहे आजाद ने अपनी नयी पार्टी के गठन पर और कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया.

अपने इस्तीफे पर कोई भी चर्चा छेड़े जाने से इनकार करते हुए आजाद ने कहा, ‘‘मैंने इस निर्णय के बारे में काफी सोच-विचार किया तथा इसे वापस लेने का कोई सवाल नहीं है.’’ उन्होंने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजने के बाद टीवी चैनलों से कहा, ‘‘मैं जल्द ही जम्मू कश्मीर जाऊंगा. मैं जम्मू कश्मीर में जल्द ही अपनी पार्टी बनाऊंगा. मैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं होऊंगा.’’

पांच दशक बाद छोड़ा कांग्रेस का हाथ
गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने करीब पांच दशकों के बाद शुक्रवार को पार्टी को अलविदा कह दिया और दावा किया कि देश का सबसे पुराना दल अब ‘समग्र रूप से नष्ट हो चुका है’ तथा इसका नेतृत्व आतंरिक चुनाव के नाम पर ‘धोखा दे रहा है.’ उन्होंने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर ‘अपरिपक्व और बचकाने व्यवहार’ का भी आरोप लगाया और कहा कि अब सोनिया गांधी नाममात्र की नेता रह गई हैं क्योंकि फैसले राहुल गांधी के ‘सुरक्षागार्ड और निजी सहायक’ करते हैं.

गुलाम नबी आजाद के इस्तीफा देने पर राजनीतिक हलकों से अलग-अलग प्रतिक्रिया आई. जम्मू और कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अगर उन्होंने उस समय पार्टी छोड़ी होती जब वह पटरी पर लौट चुकी होती तो ठीक था, लेकिन भंवर के वक्त उसे छोड़ना अच्छी बात नहीं है. फिर भी, यह उनका फैसला है, मुझे इसके बारे में नहीं पता था और मीडिया से ही सुना.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अल्लाह से उनकी हिफाजत की दुआ करता हूं और यह प्रार्थना भी करता हूं कि वह जनता के लिए अच्छे काम करें और देश के धर्मनिरपेक्ष तानेबाने को सुरक्षित रखें, संघीय ढांचे को मजबूत बनाएं और देश में नफरत से लड़ें.’’

Ghulam Nabi Azad के इस्तीफे पर बोले फारूक अब्दुल्ला- मुझे इस बात का बहुत अफसोस, मैं उनके लिए दुआ करता हूं

Ghulam Nabi Azad Resigns: गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे पर अधीर रंजन चौधरी ने किया बड़ा दावा, लगाया ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर फारूक अब्दुल्ला बोले, '...स्थिति खराब होगी'
छात्र आंदोलन पर फारूक अब्दुल्ला बोले, '...स्थिति खराब होगी'
जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट! बाढ़ में युवक बहा, डोडा में सभी स्कूल बंद
जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट! बाढ़ में युवक बहा, डोडा में सभी स्कूल बंद
बारामूला में घिनौनी वारदात, दोस्त के साथ घूमने आई लड़की का गैंगरेप
बारामूला में घिनौनी वारदात, दोस्त के साथ घूमने आई लड़की का गैंगरेप
जम्मू-कश्मीर में दो जगह फटे बादल, मौसम के लिहाज से 48 घंटे भारी 
जम्मू-कश्मीर में दो जगह फटे बादल, मौसम के लिहाज से 48 घंटे भारी 

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget