एक्सप्लोरर

कश्मीर के कारोबारी होंगे मालामाल! पहली बार पार्सल ट्रेन 24 टन चेरी लेकर कटरा से बांद्रा रवाना, किसे होगा फायदा? 

Jammu Kashmir: कश्मीर के फल उत्पादकों ने इस पहल का स्वागत किया है. फल उत्पादकों ने उम्मीद जताई है कि बहुप्रतीक्षित कश्मीर रेल लिंक भी जल्द ही देश के रेलवे नेटवर्क से जुड़ जाएगा.  

Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर घाटी से महाराष्ट्र के लिए 24 टन चेरी लेकर पहली पार्सल ट्रेन शनिवार (31 मई) को कटरा स्टेशन से मुंबई (बांद्रा स्टेशन) के लिए रवाना हुई. कटरा से चेरी लेकर रवाना होने वाली इस रेलगाड़ी को उत्तर रेलवे ने 'ऐतिहासिक' करार दिया है, लेकिन कश्मीर से सीधे मुंबई के लिए यात्री ट्रेन के लिए अभी भी प्रतीक्षा जारी है.

कटरा से चेरी लेकर मुंबई के लिए रवाना हुई पहली पार्सल ट्रेन 30 घंटे के भीतर बांद्रा स्टेशन पर पहुंच जाएगी. पहले यह 3 जून के लिए निर्धारित थी. आने वाले दिनों में चेरी की लोडिंग के लिए दो और ट्रेनों की सुविधा बढ़ाने की योजना है. इनमें से एक श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन और दूसरी जम्मू स्टेशन से चलेगी. 

फल उत्पादकों ने ट्रेन सेवा का किया स्वागत

कश्मीर के फल उत्पादकों ने इस पहल का स्वागत किया है. फल उत्पादकों ने उम्मीद जताई है कि बहुप्रतीक्षित कश्मीर रेल लिंक भी जल्द ही देश के रेलवे नेटवर्क से जुड़ जाएगा. ऐसा होने पर घाटी से देश भर के विभिन्न गंतव्यों तक जल्दी खराब होने वाले फलों का परिवहन आसान होगा. 

उत्तर रेलवे जम्मू के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (डीसीएम) उचित सिंघल ने कहा, 'रेलवे अधिकारियों, फल उत्पादक संघों और जम्मू कश्मीर के बागवानी विभाग के बीच काफी चर्चा के बाद यह संभव हो पाया है. सिंघल ने कहा, "इस सफलता के बाद, जम्मू मंडल को चेरी की लोडिंग के लिए दो और इंडेंट मिले हैं. एक कटरा से और एक जम्मू से. ताकि उपज को विभिन्न गंतव्य स्टेशनों तक पहुंचाया जा सके." 

'जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती'

डीसीएम उचित सिंघल के मुताबिक, "यह एक अच्छी शुरुआत है. यह रेलवे और फल उत्पादकों दोनों के लिए फायदेमंद साबित होगी. जम्मू और कश्मीर की अर्थव्यवस्था को इससे मजबूती मिलेगी."

चेरी की लोडिंग की निगरानी करने कटरा पहुंचे न्यू कश्मीर फ्रूट एसोसिएशन श्रीनगर के सदस्य अली मोहम्मद ने कहा कि यह उत्तर रेलवे की एक बहुत अच्छी पहल है, क्योंकि इससे न केवल जल्दी खराब होने वाली चेरी को अपने गंतव्य तक पहुंचने में लगने वाला समय कम होगा बल्कि परिवहन शुल्क भी कम होगा. 

अली मोहम्मद ने कहा, "हमने कश्मीर से ट्रकों में चेरी लाई और पार्सल ट्रेन में लोड किया. इससे पहले कि यह सुबह 10 बजे मुंबई में अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाए." उन्होंने कहा, "हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जल्द से जल्द कश्मीर के लिए रेल सेवा का उद्घाटन करने की अपील करते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट
'कांग्रेस की ‘जिन्ना सोच’ उजागर', वंदे मातरम् विवाद पर डोगरा फ्रंट

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget