एक्सप्लोरर

पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले आदिल शाह के घर पहुंचे फारूक अब्दुल्ला, बोले- 'जिसने भी ये किया उसे...'

Pahalgam Terror Attack: नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कुलगाम में पहलगाम हमले में मारे गए सैयद आदिल हुसैन शाह के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और हमले को इंसानियत पर हमला बताया.

Farooq Abdullah Meets Adil Shah Family: नेशनल कांफ्रेंस (NC) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने आज (3 मई) कुलगाम (Kulgam) में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए सैयद आदिल हुसैन शाह (Syed Adil Hussain Shah) के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की है.

इस दौरान उन्होंने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इस जघन्य आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है. फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "जिन लोगों ने यह कृत्य किया है, उन्होंने इंसानियत की हत्या की है, और उनके लिए नरक के द्वार खुले हुए हैं."

एकजुट होकर आतंक को जवाब देना होगा- फारूक अब्दुल्ला
उन्होंने इसे न केवल एक निर्दोष व्यक्ति की हत्या बताया, बल्कि समूची मानवता, भाईचारे और कश्मीर की शांति पर हमला करार दिया. शहीद के परिवार के साथ संवेदना जताते हुए उन्होंने कहा कि पूरे जम्मू-कश्मीर के लोगों को एकजुट होकर आतंक और नफरत की ताकतों को करारा जवाब देना होगा.

कश्मीर में पर्यटकों की संख्या शांति और भाईचारे की मिसाल है- फारूक अब्दुल्ला
पत्रकारों से बातचीत में डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "जो लोग इस तरह की कायराना हरकतों से हमारी आत्मा को तोड़ना चाहते हैं, वे कभी कामयाब नहीं हो सकते. उनकी नीतियां पूरी तरह नाकाम हैं. आज कश्मीर में पर्यटकों की बढ़ती संख्या खुद इस बात का प्रमाण है कि यह धरती अभी भी शांति, सौंदर्य और भाईचारे की मिसाल है."

उन्होंने यह भी कहा कि नेशनल कांफ्रेंस मुश्किल की इस घड़ी में आम लोगों के साथ खड़ी है और पार्टी का हमेशा प्रयास रहेगा कि घाटी में शांति बनी रहे. उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे शांति बनाए रखें और आपसी भाईचारा मजबूत करें.

डॉ. अब्दुल्ला ने सरकार और सुरक्षा एजेंसियों से अपील की कि संवेदनशील क्षेत्रों में आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, 5 जवान घायल
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget