एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir: फारूक अब्दुल्ला बोले, 'पहलगाम में आतंकी हमले को टाला जा सकता था, अगर...'

Jammu Kashmir Statehood: नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद भी आतंकवाद खत्म नहीं हुआ है.

नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि अगर देश के संविधान का सम्मान किया जाना है तो जम्मू कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर स्थानीय सरकार के पास सुरक्षा की जिम्मेदारी होती, पहलगाम में आतंकी हमले को टाला जा सकता था. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की बढ़ती मांग के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘यह आशावान होने का सवाल नहीं है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर भारत के संविधान का सम्मान किया जाना है, तो राज्यों को कभी भी केंद्र शासित प्रदेशों में नहीं बदला जाए. केंद्र शासित प्रदेश को राज्य में बदला जाता है. (लेकिन) त्रासदी यह है कि उन्होंने एक राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में बदल दिया. और उन्होंने क्या हासिल कर लिया?’’

'आतंकवाद खत्म होने का किया था वादा'

अब्दुल्ला ने उल्लेख किया कि छह साल पहले पांच अगस्त 2019 को जब अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किया गया था, तब ‘‘वादा’’ किया गया था कि ‘‘आतंकवाद खत्म हो जाएगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्या आतंकवाद खत्म हो गया है? या बढ़ गया है? केंद्र को संसद में इसका जवाब तो देना ही चाहिए.’’

'सभी विपक्षी दल संसद में भी हमारे लिए लड़ रहे हैं'

अब्दुल्ला ने कहा कि लोग ‘‘उम्मीद’’ कर रहे थे कि जम्मू कश्मीर को शीघ्र ही राज्य का दर्जा देने की घोषणा की जाएगी. उन्होंने कहा, ‘‘पहले से ही, सभी विपक्षी दल संसद में भी हमारे लिए लड़ रहे हैं... आपने हाल में (कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन) खरगे और राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) को लिखे गए पत्र को देखा होगा, जिसमें राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की गई है.’’

अब्दुल्ला ने याद दिलाया कि केंद्र सरकार ने संसद में ‘‘हमसे वादे किए थे और उच्चतम न्यायालय में भी उसने वचन दिया था.’’ तीन बार पूर्ववर्ती राज्य जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री रहे अब्दुल्ला ने राज्य का दर्जा घटाने के पीछे केंद्र की मंशा पर सवाल उठाया.

उन्होंने कहा, ‘‘और उन्हें क्या हासिल हुआ? जब उन्होंने ऐसा किया, तो उन्होंने कहा कि आतंकवाद खत्म हो जाएगा क्योंकि अनुच्छेद 370 उसके लिए जिम्मेदार है. पिछले छह सालों से, चुनाव आने से पहले वे पूरे पांच साल शासन करते रहे हैं.’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सवाल किया, ‘‘और आज भी, सुरक्षा और बाकी सब चीजों पर उनका ही नियंत्रण है. क्या आतंकवाद खत्म हो गया है? या बढ़ गया है?’’

'उपराज्यपाल को इस्तीफा देना चाहिए था'

मौजूदा हालात पर विचार करते हुए, अब्दुल्ला ने सुरक्षा और प्रशासनिक मामलों पर जनता द्वारा चुनी गई सरकार के नियंत्रण की कमी पर अफसोस जताया. उन्होंने कहा कि अगर स्थानीय सरकार सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती, तो हाल में हुए पहलगाम आतंकी हमले को टाला जा सकता था.

पहलगाम में सुरक्षा में विफलता को उपराज्यपाल द्वारा स्वीकार किये जाने का जिक्र करते हुए अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि उपराज्यपाल ने अपनी विफलता स्वीकार कर ली है. उन्हें इस्तीफा देने का साहस करना चाहिए था.’’

'जम्मू कश्मीर को राज्यसभा चुनाव से क्यों वंचित रखा गया'

अब्दुल्ला ने राज्यसभा में जम्मू कश्मीर की चार सीट खाली रहने पर गहरी खामोशी की ओर इशारा करते हुए इसे ‘‘त्रासदी’’ बताया. उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर को राज्यसभा चुनाव से क्यों वंचित रखा गया? इतना ही नहीं, विधानसभा में दो सीट रिक्त है. निर्वाचन आयोग क्या कर रहा है?’’ नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख ने पार्टी में अंदरूनी कलह की बात को खारिज कर दिया.

'युद्ध कभी किसी समस्या का समाधान नहीं होता है'

पाकिस्तान के बारे में अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘पाकिस्तान हार मानने वाला नहीं है. तो फिर आगे का रास्ता क्या है? युद्ध कभी किसी समस्या का समाधान नहीं होता है.’’ उन्होंने एक ऐसे शांतिपूर्ण समाधान की वकालत की जो ‘‘भारत के लिए, पाकिस्तान के लिए और जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए सम्मानजनक’’ हो.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या जम्मू कश्मीर में भी लागू होगा UCC? सीएम उमर अब्दुल्ला बोले- 'जब तक...'
क्या जम्मू कश्मीर में भी लागू होगा UCC? सीएम उमर अब्दुल्ला बोले- 'जब तक...'
J&K: अफजल गुरु के रिश्तेदार की प्रॉपर्टी जमीदोंज, अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
J&K: अफजल गुरु के रिश्तेदार की प्रॉपर्टी जमीदोंज, अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर
इंडिया गठबंधन के मार्च पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'ये सिलसिला...'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'ये सिलसिला...'
जम्मू-कश्मीर में बदलेगा मौसम, 6-10 अक्टूबर के बीच बर्फबारी-बारिश का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर में बदलेगा मौसम, 6-10 अक्टूबर के बीच बर्फबारी-बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget