एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir News: जल्द दौड़ेगी जम्मू-श्रीनगर डायरेक्ट ट्रेन, मई तक पटरियों पर पूरी तरह लौटेगी जिंदगी!

Jammu Baramulla Line Restored: जम्मू रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का पुनर्निर्माण अंतिम चरण में है, मई तक रेल सेवा पूरी तरह सुचारू हो जाएगी. जम्मू से श्रीनगर के लिए सीधी रेल सेवा जल्द शुरू होगी.

साल 2025 में आई विनाशकारी बाढ़ से जम्मू में भारतीय रेलवे के बुनियादी ढांचे (Infrastructure) को हुए भारी नुकसान की भरपाई अब अंतिम चरण में है. मई महीने तक रेल गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह से सुचारू कर दिया जाएगा. इसके साथ ही, घाटी के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी यह है कि जल्द ही जम्मू से श्रीनगर तक सीधी (Direct) रेल सेवा भी शुरू की जाएगी.

एबीपी न्यूज़ से एक विशेष बातचीत में जम्मू रेल मंडल के डीआरएम (DRM) विवेक कुमार ने रेलवे के सामने आई चुनौतियों, रेस्टोरेशन कार्य और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की.

मई तक 100% सुचारू होगा रेल नेटवर्क

डीआरएम विवेक कुमार ने बताया कि अगस्त 2025 में आई भीषण बाढ़ के कारण रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को भारी नुकसान पहुंचा था. इस दौरान रेलवे ने आपदा प्रबंधन का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए कटरा में फंसे यात्रियों को पहले बसों के जरिए उधमपुर लाया और फिर वहां से विशेष ट्रेनों के जरिए सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया.

रेस्टोरेशन कार्य: बाढ़ से हुए नुकसान को सुधारने का काम 95% तक पूरा हो चुका है. अगले चरण में मई महीने तक यह काम 100% पूरा कर लिया जाएगा.

सुरक्षा चुनौतियां और 'ऑपरेशन सिंदूर'

डीआरएम ने बताया कि साल 2025 रेलवे के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा. पहलगाम हमले और 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी सुरक्षा चुनौतियों का हालांकि रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर सीधा कोई असर नहीं पड़ा, लेकिन रेलवे ने मुस्तैदी दिखाते हुए वहां फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला, जिससे आम जनता में राहत और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई.

तैयार है जम्मू-श्रीनगर डायरेक्ट ट्रेन

वर्तमान में कश्मीर को जोड़ने वाली ट्रेन कटरा से होकर जा रही है, लेकिन अब इसे सीधे जम्मू से श्रीनगर तक चलाने की योजना है. इस रूट पर काम लगभग पूरा होने की स्थिति में है. डीआरएम ने स्पष्ट किया, "हमारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. जैसे ही अन्य स्थितियां पूरी तरह अनुकूल होंगी और उच्च स्तर से निर्देश प्राप्त होंगे, यह ट्रेन आम जनता के लिए शुरू कर दी जाएगी."

कश्मीर के लिए 'गेम चेंजर' साबित होगी रेलवे

रेलवे नेटवर्क के विस्तार को घाटी के लिए एक बड़ा 'गेम चेंजर' (Game Changer) बताते हुए डीआरएम विवेक कुमार ने कहा, "कश्मीर घाटी में अब हम ट्रेन के जरिए खाने-पीने की जरूरी चीजों से लेकर गाड़ियां भी सीधे पहुंचा रहे हैं. इससे न केवल माल ढुलाई की लागत (Cost) कम हो रही है, बल्कि वहां के लोगों के जीवन में खुशहाली भी आ रही है."

उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि एक बार रेल नेटवर्क पूरी तरह स्थापित हो जाने के बाद, यह आम जनता के साथ-साथ डिफेंस फोर्सेज (रक्षा बलों) के लिए भी हर समय उपलब्ध रहेगा, जो रणनीतिक दृष्टि से भी बेहद अहम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kulgam News: अमरनाथ यात्रा के कैमरों ने सुलझाई बच्ची की मौत की गुत्थी, UP से हिट-एंड-रन का आरोपी अरेस्ट
अमरनाथ यात्रा के कैमरों ने सुलझाई बच्ची की मौत की गुत्थी, UP से हिट-एंड-रन का आरोपी अरेस्ट
जम्मू-कश्मीर स्टेटहुड के लिए अब BJP भी कश्मीर घाटी में करेगी आंदोलन, 20 जुलाई को ही भरेगी हुंकार
जम्मू-कश्मीर स्टेटहुड के लिए अब BJP भी कश्मीर घाटी में करेगी आंदोलन, 20 जुलाई को ही भरेगी हुंकार
जम्मू-कश्मीर में पलटेगी सरकार? BJP का बड़ा दावा, 'NC के विधायक मुफ्त में बिकने को तैयार, हम...'
जम्मू-कश्मीर में पलटेगी सरकार? BJP का बड़ा दावा, 'NC के विधायक मुफ्त में बिकने को तैयार, हम...'
वैष्णो देवी मंदिर में नकली चांदी के मामले पर सियासत तेज, कांग्रेस ने की HC की निगरानी में जांच की मांग
वैष्णो देवी मंदिर में नकली चांदी के मामले पर सियासत तेज, कांग्रेस ने की HC की निगरानी में जांच की मांग

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, अब इस देश से खेलना का लिया फैसला
16389 रन और 333 विकेट, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ने लिया संन्यास, इस देश से खेलना का लिया फैसला
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
अजीत डोभाल ने बिम्सटेक की बैठक में समझाया नेबरहुड फर्स्ट-एक्ट इस्ट पॉलिसी, दिया ये सुरक्षा मंत्र
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget