एक्सप्लोरर

दिल्ली में इस साल अगस्त में दिल खोलकर बरसे बादल! सबसे अधिक बारिश वाला महीना बना

Delhi Rain Update: इस महीने में अब तक 12 दिन बारिश हुई है और यह संख्या और बढ़ सकती है. क्योंकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है.

देश की राजधानी दिल्ली में इस साल अगस्त सबसे अधिक बारिश वाला महीना साबित हुआ. यहां सामान्य से 60 फीसदी बारिश शुरुआती 26 दिनों में ही हो चुकी है. दिल्ली में मंगलवार (26 अगस्त) को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा. इससे कई हिस्सों में जलभराव और यातायात जाम की स्थिति पैदा हो गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में सामान्य मासिक औसत वर्षा 200.8 मिमी होती है, जबकि इस महीने अब तक शहर में 321.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से लगभग 60 फीसदी अधिक है.

पिछले साल अगस्त में कितनी बारिश हुई थी?

पिछले साल दिल्ली में अगस्त महीने में कुल 390.3 मिमी बारिश हुई थी, जो दीर्घावधि औसत से 67 फीसदी अधिक थी. दिल्ली में पिछले साल अगस्त महीने में सबसे अधिक बारिश का रिकॉर्ड 30 अगस्त को बना था. आंकड़ों के मुताबिक शहर में जून में सामान्य से तीन गुना अधिक वर्षा (243.3 मिमी) और जुलाई में लगभग सामान्य वर्षा (203.7 मिमी) दर्ज की गई.

1 जून से 30 दिसंबर तक मानसून की अवधि

इस महीने में अब तक 12 दिन बारिश हुई है और यह संख्या और बढ़ सकती है. क्योंकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और अधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में मानसून के दौरान होने वाली मौसमी औसत वर्षा समय से पहले ही हो चुकी है. मानसून का मौसम एक जून से 30 सितंबर तक होता है.

जून के अंत में मानसून ने दिल्ली में दी दस्तक

दिल्ली में मानसून ने जून के अंत में दस्तक दी थी और तब से अब तक 700 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है, जिससे यह 774.4 मिमी की वार्षिक वर्षा के करीब पहुंच गया है. आईएमडी के मुताबिक 24 घंटे की अवधि में 15.5 मिमी तक वर्षा को ‘हल्की’, 15.6 मिमी और 64.4 मिमी के बीच वर्षा को ‘मध्यम’, 64.5 मिमी और 115.5 मिमी के बीच वर्षा को ‘भारी’ तथा 115.5 मिमी से अधिक वर्षा को ‘बहुत भारी’ श्रेणी में रखा जाता है.

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच शहर के पालम में आठ मिमी, रिज में 10.4 मिमी, आयानगर में 5.1 मिमी और सफदरजंग स्थित मौसम केंद्र पर 1.6 मिमी बारिश दर्ज की गई.

इससे पहले दिन में, सुबह 8.30 बजे तक समाप्त हुए 24 घंटे में सफदरजंग वेधशाला में 68.1 मिमी बारिश दर्ज की थी. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इसी अवधि के दौरान रिज में 129.5 मिमी, लोधी रोड में 71.8 मिमी, प्रगति मैदान में 45.5 मिमी और पूसा में 37.5 मिमी बारिश दर्ज की गई.

बारिश के बाद कहां-कहां जाम?

बारिश के बाद दिल्ली-जयपुर राजमार्ग, मधुबन चौक, पीरागढ़ी रोड और शादीपुर पर भारी यातायात जाम की सूचना मिली. ओल्ड रोहतक रोड, एम्स क्रॉसिंग, आईटीओ क्षेत्र और महरौली-बदरपुर रोड पर भी जलभराव देखा गया.

दिल्ली में कितना दर्ज हुआ तापमान?

दिल्ली में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शहर में गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 55 दर्ज किया गया जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है. मानकों के मुताबिक शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन के बीच CM उमर अब्दुल्ला बोले- 'जम्मू-कश्मीर मॉडल दिल्ली में लागू'
CJP प्रदर्शन के बीच CM उमर अब्दुल्ला बोले- 'जम्मू-कश्मीर मॉडल दिल्ली में लागू'
श्रीनगर: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
श्रीनगर: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
जम्मू कश्मीरः 'परिसीमन गलत था तो...', LoP सुनील शर्मा की CM उमर अब्दुल्ला को चुनौती
जम्मू कश्मीरः 'परिसीमन गलत था तो...', LoP सुनील शर्मा की CM उमर अब्दुल्ला को चुनौती
दिल्ली: CJP प्रदर्शन को लेकर महबूबा मुफ्ती का सरकार पर हमला, 370 हटाने की दिलाई याद
दिल्ली: CJP प्रदर्शन को लेकर महबूबा मुफ्ती का सरकार पर हमला, 370 हटाने की दिलाई याद

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget