एक्सप्लोरर

भारत या पाकिस्तान, अभी कहां हैं CRPF से बर्खास्त जवान मुनीर अहमद की पत्नी मीनल खान?

CRPF Jawan Munir Ahmed: सीआरपीएफ ने जवान मुनीर अहमद को एक पाकिस्तानी महिला मीनल खान के साथ अपनी शादी को छिपाने के लिए सेवा से बर्खास्त कर दिया है.

CRPF Jawan Munir Ahmed Pakistani Wife Minal Khan: पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को तुरंत देश छोड़ने के आदेश जारी किए. इस बीच एक सीआरपीएफ जवान मुनीर अहमद की पाकिस्तानी पत्नी मीनल खान का मामला सुर्खियों में है जो वीजा खत्म होने के बाद भी भारत में रह रही थीं. दरअसल, सीआरपीएफ से इजाजत नहीं दिए जाने के बावजूद पाकिस्तानी महिला से शादी करने के बारे में पता चलने पर सीआरपीएफ ने जवान मुनीर को बर्खास्त कर दिया गया. वहीं अब सवाल ये उठ रहा है कि फिलहाल मीनल खान हिंदुस्तान में है या पाकिस्तान में.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान जम्मू में पाकिस्तानी नागरिक मीनल खान के वकील अंकुश शर्मा ने बताया कि मीनल मौजूदा समय में हिंदुस्तान में ही हैं. उन्होंने कहा, "सीआरपीएफ कांस्टेबल मुनीर अहमद ने पाकिस्तानी नागरिक मीनल खान से शादी की थी. वह विजिटिंग वीजा पर भारत आई थी और फिर उसने लॉन्ग टर्म वीजा के लिए अप्लाई किया था."

लॉन्ग टर्म वीजा के लिए किया हुआ है अप्लाई
उन्होंने आगे बताया, "पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा जारी आदेश में दो प्रकार के लोगों को छूट दी गई थी, एक राजनयिक वीजा धारक और दूसरे लॉन्ग टर्म वीजा. उनकी लॉन्ग टर्म वीजा प्रोसेस लास्ट स्टेज में था और उन्होंने लास्ट इंटरव्यू भी दे दिया था. वीजा देने के लिए गृह मंत्रालय को सकारात्मक सिफारिशें भेजी गई थीं. इस बीच, पहलगाम हमला हुआ और उनके पास लॉन्ग टर्म वीजा  नहीं था, इसलिए उसे अटारी सीमा पर भेज दिया गया.


भारत या पाकिस्तान, अभी कहां हैं CRPF से बर्खास्त जवान मुनीर अहमद की पत्नी मीनल खान?

अभी जम्मू में है मीनल
अंकुश शर्मा ने बताया, "जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में एक मामला दायर किया गया और सुनवाई हुई. अदालत ने एक अंतरिम आदेश पारित किया. उसके बाद, उसे वापस जम्मू भेज दिया गया. वह कल सुबह 3 बजे के आसपास जम्मू पहुंची."

CRPF ने जवान को किया बर्खास्त
बता दें कि सीआरपीएफ ने जवान मुनीर अहमद को एक पाकिस्तानी महिला के साथ अपनी शादी को छिपाने के लिए सेवा से बर्खास्त कर दिया है. सीआरपीएफ ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक माना.


भारत या पाकिस्तान, अभी कहां हैं CRPF से बर्खास्त जवान मुनीर अहमद की पत्नी मीनल खान?

कौन है मुनीर अहमद?
बता दें मुनीर अहमद जम्मू के हंदवाल का रहने वाला है. मुनीर साल 2017 में सीआरपीएफ में भर्ती हुआ था. 41 बटालियन के कांस्टेबल ने पिछले साल मई में उसने पाकिस्ताने के सियालकोट में रहने वाली मीनल खान से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निकाह किया था.

सैयद ज़हीन रज़ा तकवी 2019 से ABP News के डिजिटल विंग में सेवाएं दे रहे हैं. इस दौरान टेक-ऑटो सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. राजनीति और खेल की खबरों में गहरी दिलचस्पी है. वर्तमान में स्टेट डेस्क पर कार्यरत हैं. साथ ही टीम लीड की भी जिम्मेदारी निभाते हैं. एबीपी न्यूज से पहले ज़हीन ईटीवी भारत और जनटीवी न्यूज में काम कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?
J&K: इल्तिजा मुफ्ती पर FIR दर्ज, भेजा गया समन, क्या मामला?
अनुच्छेद 370 प्रदर्शन के दौरान घायल हुईं इल्तिजा मुफ्ती, PDP का बड़ा आरोप
अनुच्छेद 370 प्रदर्शन के दौरान घायल हुईं इल्तिजा मुफ्ती, PDP का बड़ा आरोप
जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े
जम्मू कश्मीर में फिर फटे बादल, शोपियां-बडगाम में फ्लैश फ्लड से हालात बिगड़े
'जो हुआ वो...', अनुच्छेद 370 पर और क्या बोले फारुख अब्दुल्ला?
'जो हुआ वो...', अनुच्छेद 370 पर और क्या बोले फारुख अब्दुल्ला?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget