एक्सप्लोरर

पिता फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग की कोशिश पर भड़के CM उमर अब्दुल्ला, बोले- 'हत्या की...'

Farooq Abdullah Firing: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर एक कार्यक्रम में गोली चलाने की कोशिश हुई. उमर अब्दुल्ला ने सुरक्षा चूक पर सवाल उठाए. आरोपी पुलिस हिरासत में है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर कार्यक्रम में गोली चलाने का प्रयास
  • सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को रोका, बाल-बाल बचे अब्दुल्ला, बेटे उमर अब्दुल्ला चिंतित
  • पूर्व सीएम की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल, गहन जांच की मांग उठी
  • सचिन पायलट, सकीना इटू समेत कई नेताओं ने घटना की निंदा की

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस (NC) के संस्थापक फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग की कोशिश की गई. बुधवार, 11 मार्च को एक कार्यक्रम में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया, जहां फारूक अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे.

फायरिंग का आरोपी अब पुलिस कस्टडी में है और पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है. इस बीच जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री और फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला का भी बड़ा बयान आया है. उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "अल्लाह मेहरबान हैं. मेरे पिता बाल-बाल बच गए. एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल लेकर बिल्कुल करीब आ गया और गोली चला दी."

उमर अब्दुल्ला ने उठाया जरूरी सवाल

उमर अब्दुल्ला ने इस बात पर राहत जताई कि वहां सुरक्षाकर्मी मौजूद थे जिन्होंने फारूक अब्दुल्ला के आरोपी को रोककर उनकी हत्या के प्रयास को नाकाम कर दिया. हालांकि, उमर अब्दुल्ला ने सुरक्षा पर सवाल उठाया कि कोई व्यक्ति राष्ट्रीय सुरक्षा बल (NSG) द्वारा सुरक्षित पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कैसे पहुंच गया?

फिलहाल, गोलीबारी के बाद नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के आवास पर कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचे और वहां सिक्योरिटी टाइट की गई है. आवास के पास भारी पुलिस बल तैनात है. 

सचिन पायलट ने की जांच की मांग

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग के बाद कई नेताओं ने घटना की निंदा की है. साथ ही इसे गंभीर सुरक्षा चूक करार देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने इस वारदात को चिंताजनक बताते हुए कहा कि फारूक अब्दुल्ला को एक शादी समारोह में जान से मारने की कोशिश की गई. शुक्र है कि वह सुरक्षित और ठीक हैं. इस गंभीर सुरक्षा चूक की गहन जांच होनी चाहिए.

Z-Plus सिक्योरिटी के बीच ऐसा हमला संभव कैसे?

जम्मू-कश्मीर सरकार में मंत्री सकीना इटू ने फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा, "एक 'जेड प्लस' सुरक्षा से संरक्षित पूर्व मुख्यमंत्री पर इस तरह का गंभीर हमला यह गंभीर सवाल उठाता है कि यह संभव कैसे हुआ? यह जानकर राहत मिली कि वे सुरक्षित हैं. पूरे मामले की अच्छी तरह से जांच होनी चाहिए और इस गंभीर सुरक्षा चूक के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए."

सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने भी फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले की निंदा की. उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा गहरी चिंता का विषय है. सांसद ने यह भी कहा कि जिम्मेदार व्यक्तियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए.

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मटन डीलरों को राहत दिलाने के लिए जम्मू कश्मीर और पंजाब सरकार में बनी सहमति, एंटी-ड्रग मॉडल पर भी मंथन
मटन डीलरों को राहत दिलाने के लिए जम्मू कश्मीर और पंजाब सरकार में बनी सहमति, एंटी-ड्रग मॉडल पर भी मंथन
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, नेपाल का रहने वाला था मृतक
अमरनाथ यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, नेपाल का रहने वाला था मृतक
Jammu News: जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
जम्मू में गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने घरों के दरवाजों पर 5 फीट की दीवार, प्रशासन बेपरवाह
Jammu Kashmir: विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन, स्कूलों की हर लाइब्रेरी का 7 दिन में ऑडिट का आदेश
जम्मू-कश्मीर: विवादित किताबों पर बड़ा एक्शन, स्कूलों की हर लाइब्रेरी का 7 दिन में ऑडिट का आदेश

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget