एक्सप्लोरर

कश्मीर यूनिवर्सिटी का एग्जाम स्थगित, स्कूल बंद, सीएम उमर अब्दुल्ला बोले- 'डल गेट को लेकर अफवाहों पर न करें भरोसा'

Dal Gate News: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से हालात बिगड़े हैं. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है, हालांकि झेलम नदी का जलस्तर बढ़ रहा है. प्रशासन नजर रखे है.

जम्मू-कश्मीर में बारिश के बाद से हालात खराब हो रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार 4 सितंबर से मौसम में सुधार की उम्मीद है लेकिन अगले 24 घंटे फिर भी पूरे प्रदेश के लिए भारी है. इसको लेकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लोगों से अपील की है. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी, "डल के गेट नहीं खोले गए हैं, कंडीज़ाल बांध को तोड़ा नहीं गया है. झेलम नदी ऊपर तो बढ़ रही है, लेकिन आशंका से कहीं धीमी गति से. प्रशासन अपनी चौकसी कम नहीं करने वाला है, हम स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं, लेकिन साथ ही हम लोगों से अपील करते हैं कि वे बेवजह फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें."

4 सितंबर को शैक्षणिक संस्थान बंद
इस बीच कश्मीर यूनिवर्सिटी ने 4 सितंबर को होने वाले सभी एग्जाम स्थगित कर दिए हैं. केयू के एग्जाम कंट्रोलर ने यह जानकारी दी है. प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर कश्मीर में सभी शैक्षणिक संस्थान कल यानी 4 सितंबर को बंद रखे जाएंगे. 

आज रात भारी बारिश की आशंका
3 और 4 सितंबर के बीच की रात में एक बार फिर से बारिश का अनुमान है. इसके चलते पहले से ही बाढ़ के हालात बन रहे हैं. नदी-नालों में जल स्तर के और ज्यादा बढ़ने का अनुमान है. कश्मीर घाटी में झेलम नदी खतरे के निशान से कहीं ऊपर पहुंच चुकी है. झेलम के सभी सहयोगी नदी-नाले जिन में लिद्दर, वेशो, रंबी आरा और पूहरू नाला शामिल हैं, खतरे के निशान के पास से गुजर रहे हैं.

पुलवामा के संगम के पार झेलम नदी 27.15 फीट के निशान से ऊपर है, जो बाढ़ के निशान से 2.15 फीट ऊपर है जबकि श्रीनगर में राम मुंशी बाग के गेट पर झेलम 6 बजे शाम 20.54 फीट की ऊंचाई पर बह रही है. बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, अगले 6-8 घंटे तक झेलम नदी में पानी का स्तर 4-6 फीट और बढ़ने की संभावना है जिसके चलते श्रीनगर में भी बाढ़ घोषित हो सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुलमर्ग में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, 100 घोड़ों के साथ निकली रैली
गुलमर्ग में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, 100 घोड़ों के साथ निकली रैली
कॉकरोच जनता पार्टी पर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'इन लोगों ने...'
कॉकरोच जनता पार्टी पर फारूक अब्दुल्ला बोले, 'इन लोगों ने...'
किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली
किसानों ने दिया देशभक्ति का संदेश, भारत-पाक सीमा से सटे इलाकों में निकाली तिरंगा रैली
Jammu News: 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर जश्न, चिनाब नदी में तिरंगा बोट रैली का आयोजन
'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर जश्न, चिनाब नदी में तिरंगा बोट रैली का आयोजन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget