एक्सप्लोरर

अमरनाथ यात्रा के बीच सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई यह चिंता, बोले- 'अब जरूरत है कि...'

Omar Abdullah: उमर अब्दुल्ला ने अमरनाथ यात्रा के दौरान पहलगाम आतंकी हमले की याद दिलाते हुए सुरक्षा पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए 24 घंटे सतर्क रहने की आवश्यकता है.

Omar Abdullah on Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार (10 जुलाई) को एक बार फिर पहलगाम आतंकी हमले की दहशत को याद किया और कहा कि ऐसी वारदातों को रोकने के लिए 24 घंटे सतर्कता बरतने की जरूरत को है. 22 अप्रैल 2025 को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे. इनमें से ज्यादातर पर्यटक थे.

दरअसल, जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘पहलगाम की घटना ने दिखाया है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए हमें चौबीसों घंटे सतर्क रहना होगा.’’

अमरनाथ यात्रा के बीच व्यक्त की चिंता
पहलगाम हमले के दोषियों की गिरफ्तारी में देरी के बारे में पूछे जाने पर, मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच में समय लगता है और ऐसी कार्रवाई के लिए कोई निश्चित समयसीमा नहीं होती. पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था और इस क्षेत्र में, खासकर अमरनाथ यात्रा से पहले, सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी थीं.

अब बेहतर हो रहा जम्मू-कश्मीर का टूरिज्म
हालांकि, उमर अब्दुल्ला ने इस झटके के बावजूद पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिलने को लेकर आशावादी रुख अपनाया. उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर में पर्यटन फिर से बेहतर हो रहा है. हो सकता है कि पहलगाम हमले से पहले की तुलना में होटलों के किराए कम हों, लेकिन लोग जरूर आने लगे हैं, जिनमें अमरनाथ यात्री भी शामिल हैं.’’

पहलगाम रूट से दर्शन के लिए जा रहे अमरनाथ यात्री
हाल ही में देखने को मिला कि पहलाम रूट पर, जहां 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था, वहां भी अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है. देश भर से भोलेनाथ के भक्त इस बार आतंक पर आस्था से चोट करने के लिए पहुंच रहे हैं. उस आतंकी हमले के बाद इस साल अमरनाथ यात्री पहलगाम रूट से ही दर्शन करने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
राहुल गांधी का थाने पर धरना, CM अब्दुल्ला बोले, 'वो इसी तरह...'
जम्मू: कश्मीरी पंडितों की जगती कॉलोनी बदहाल, करंट का खौफ
जम्मू: कश्मीरी पंडितों की जगती कॉलोनी बदहाल, करंट का खौफ
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा
कश्मीर: सेब किसानों पर मौसम की मार, इल्तिजा मुफ्ती ने सरकार को घेरा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget