एक्सप्लोरर

आस्था से आतंक पर चोट! पहलगाम रूट पर भक्तों में खासा उत्साह, शिवसेना ने की ये मांग

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए जम्मू में शिवसेना ने मांग की है कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यात्रियों के अतिरिक्त पंजीकरण काउंटर खोले जाना चाहिए.

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बावजूद इस बार की अमरनाथ यात्रा को लेकर भक्तों में पहलगाम रूट पर खासा उत्साह है. देशभर से जम्मू पहुंच रहे हैं श्रद्धालु पहलगाम रूट से अपने दर्शन करना चाहते हैं. 

देश भर के भगवान भोलेनाथ के भक्त इस बार आतंक पर आस्था से चोट कर रहे हैं. 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद इस साल न केवल अमरनाथ यात्रा को लेकर देश भर के शिव भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है बल्कि इसके साथ ही जम्मू पहुंच रहे हैं भगवान भोलेनाथ के श्रद्धालु पहलगाम रूट से ही दर्शन करने में अधिक रुचि दिखा रहे हैं.


आस्था से आतंक पर चोट! पहलगाम रूट पर भक्तों में खासा उत्साह, शिवसेना ने की ये मांग

अमरनाथ यात्रियों की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए जम्मू में शिवसेना ने मांग की है कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यात्रियों के अतिरिक्त पंजीकरण काउंटर खोले जाना चाहिए.
 
हाथों में भगवान भोलेनाथ के पोस्टर और भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए अधिक से अधिक पंजीकरण काउंटर खोलने की मांग करते हुए शिवसेना के कार्यकर्ताओं जम्मू में प्रदर्शन किया. इन लोगों ने मांग की कि यात्रा में भगवान भोलेनाथ के भक्तों की लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए यह अतिरिक्त पंजीकरण काउंटर खोले जाने चाहिए. 
 
अगर आंकड़ों की बात करें तो इस यात्रा को लेकर पहले हफ्ते ही बाबा अमरनाथ के पवित्र शिवलिंग के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या एक लाख से अधिक हो गई है. यात्रा को लेकर न केवल भक्तों में उत्साह है बल्कि इसके साथ ही दर्शन करने वाले यात्रियों में से अधिकतर वो यात्री हैं जो पहलगाम के रास्ते बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा तक पहुंच रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के कानपुर से जम्मू पहुंचे भगवान भोलेनाथ के भक्तों का दावा है कि 22 अप्रैल को हुई आतंकी हमले के बाद उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन प्रार्थना कार्यक्रम स्थगित कर दिया था, लेकिन उसके बाद वह अपने आप को रोक नहीं पाए और अब वह पहलगाम के रास्ते बाबा बर्फानी के दर्शन करना चाहते हैं. इन शिव भक्तों का दावा है कि वह आस्था से आतंक पर चोट करना चाहते हैं.

उन्होंने कहा, "पहलगाम में आतंकियों में धर्म पूछकर लोगों को अपना निशाना बनाया था और अब हम इस पहलगाम रूट से बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए भगवान भोलेनाथ के दर्शन करेंगे. इससे बड़ा जवाब आतंक को नहीं दिया जा सकता".

सरकार द्वारा की गई व्यवस्था और सुरक्षाबलों की तैनाती के साथ साथ भगवान भोले के भक्तों का  विश्वास इस बार अधिक से अधिक यात्रियों को भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए खींच कर ला रहा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K के सांस्कृतिक क्षेत्र के लिए फंड की मांग, महबूबा मुफ्ती ने गृहमंत्री को लिखा पत्र
J&K के सांस्कृतिक क्षेत्र के लिए फंड की मांग, महबूबा मुफ्ती ने गृहमंत्री को लिखा पत्र
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में पथराव, CM उमर अब्दुल्ला बोले- कार्रवाई हो...
J&K: जुमे के खुतबे पर टकराव, वक्फ बोर्ड के आदेश पर मीरवाइज ने उठाया ये कदम
J&K: जुमे के खुतबे पर टकराव, वक्फ बोर्ड के आदेश पर मीरवाइज ने उठाया ये कदम
IAS कुमार राजीव रंजन की बढ़ीं मुश्किलें, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट
IAS कुमार राजीव रंजन की बढ़ीं मुश्किलें, अल्पसंख्यक आयोग ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget