एक्सप्लोरर

जम्मू में बजरंग दल का प्रदर्शन, फारूक अब्दुल्ला पुतला फूंका, पूर्व CM को जेल भेजने की मांग

Jammu Kashmir News: जम्मू में बजरंग दल (Bajrang Dal) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका.

Bajrang Dal Protest Against Farooq Abdullah: जम्मू में बजरंग दल ने नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम का पुतला भी फूंका. फारूक अब्दुल्ला के हाल के बयानों से तिलमिलाए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से उन्हें सलाखों के पीछे डालने की मांग की.

बजरंग दल के निशाने पर फारूक अब्दुल्ला का वह बयान था, जिसमें हाल ही में उन्होंने कहा था कि सरकार को अस्थिर करने के लिए कश्मीर और जम्मू में यह हमले किए जा रहे हैं. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. बजरंग दल के जम्मू के अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने कहा, ''यह प्रदर्शन फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ किया गया क्योंकि वह समय-समय देश विरोधी बयान देते रहते हैं.''

'फारूक अब्दुल्ला के बयान से पाकिस्तान प्रेम झलकता है'

उन्होंने कहा, ''ऐसे बयानों से डॉ. फारूक अब्दुल्ला का पाकिस्तान प्रेम साफ झलकता है. बजरंग दल ने फारूक अब्दुल्ला से सवाल किया कि अगर उन आतंकियों को जो देश में सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं, जो मासूम को निशाना बनाते हैं, उन्हें मारा नहीं जाना चाहिए तो उनके साथ क्या किया जाना चाहिए.''
 
बजरंग दल ने फारूक अब्दुल्ला के उस बयान को भी आड़े हाथों लिया जिसमें उन्होंने कहा कि एजेंसियां मिलकर प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के लिए यह हमले करवा रहे हैं. राकेश बजरंगी ने कहा, ''फारूक अब्दुल्ला के इस बयान से साफ लगता है कि वह आतंकवाद के मामले पर पाकिस्तान को क्लीन चिट दे रहे हैं.''
 
फारूक अब्दुल्ला को जेल में डाल देना चाहिए- राकेश बजरंगी

बजरंग दल ने केंद्र सरकार से फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की. उन्होंने कहा, ''जो भारत में रहकर कुर्सी का सुख भोगते हैं, भारत का खाते भी हैं लेकिन पाकिस्तान और आतंकवाद के समर्थन में बात करते हैं, उन्हें जेल में डाल दिया जाना चाहिए.'' 

ये भी पढ़ें: 'जम्मू को स्थायी राजधानी घोषित करें', उद्धव गुट का प्रदर्शन, CM उमर अब्दुल्ला से की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में बारिश-बाढ़ से मची तबाही, पुंछ में अबतक 10 लोगों की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी
जम्मू-कश्मीर में बारिश-बाढ़ से मची तबाही, पुंछ में अबतक 10 लोगों की मौत; राहत-बचाव कार्य जारी
राजौरी में मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़, सैकड़ों लोगों को किया रेस्क्यू; कई वाहन भी डूबे
राजौरी में मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़, सैकड़ों लोगों को किया रेस्क्यू; कई वाहन भी डूबे
जम्मू-कश्मीर में गर्मी की छुट्टियां तीन दिन और बढ़ीं, 22 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल
जम्मू-कश्मीर में गर्मी की छुट्टियां तीन दिन और बढ़ीं, 22 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल
कश्मीर: भद्रवाह में नागरिक की मौत मामले पर NC सांसद आगा रुहुल्लाह ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग
कश्मीर: भद्रवाह में नागरिक की मौत मामले पर NC सांसद आगा रुहुल्लाह ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget