एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट पर बदली वोटिंग की तारीख, इल्तिजा मुफ्ती ने किया ये बड़ा दावा

Lok Sabha Elections: चुनाव आयोग की ओर से पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक जम्‍मू-कश्‍मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर 7 मई को तीसरे चरण में मतदान होना था लेकिन अब वोटिंग की तारीख बदल दी गई.

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव आयोग ने जम्‍मू-कश्‍मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर मतदान की तारीख में बदलाव किया है. जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर 7 मई की बजाय अब 25 मई को वोटिंग होगी. प्रदेश में कई सियासी दलों की मांग पर और जमीनी परिस्थिति देखने के बाद चुनाव आयोग ने तारीख में बदलाव करने का ऐलान किया है.

बता दें कि प्रदेश की जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस, अपनी पार्टी, गुलाम नबी आजाद की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) और बीजेपी ने हाल में हुई बर्फबारी और भूस्खलन का हवाला देते हुए मतदान की तारीख को आगे बढ़ाने की मांग की थी.
 
चुनाव आयोग ने क्या कहा?

चुनाव आयोग ने जम्‍मू-कश्‍मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर वोटिंग की नई तारीख की घोषणा करते हुए लिखा कि तीसरे चरण के लिए अधिसूचना 12 अप्रैल को जारी की गई थी और अनंतनाग-राजौरी पर वोटिंग की तारीख 7 मई को निर्धारित की गई थी. चुनाव आयोग ने कहा- अलग-अलग सियासी दलों ने लॉजिस्टिक, संचार और कनेक्टिविटी की नेचुरल बाधाओं का हवाला दिया था, जो चुनाव प्रचार में अवरोध पैदा करती है. जिसके बाद चुनाव की तारीख आगे बढ़ाई जा रही है.
 

इल्तिजा मुफ्ती ने क्या कहा?

जम्‍मू-कश्‍मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर मतदान की तारीख में बदलाव के बाद राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती की प्रतिक्रिया सामने आई है. इल्तिजा मुफ़्ती ने कहा, ''अनंतनाग - राजौरी चुनाव केवल इसलिए स्थगित कर दिया गया क्योंकि उन्हें डर है कि महबूबा मुफ्ती भारी जीत हासिल करेंगी. केवल इसलिए कि वे संसद में निडर आवाज नहीं चाहते लेकिन हम इस चुनौती को स्वीकार करते हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि इंशाअल्लाह वह बड़े अंतर से जीतें''.

बीजेपी ने अनंतनाग-राजौरी सीट पर कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है. इस सीट पर पीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस से मियां अल्ताफ अहमद मैदान में हैं.

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 2 चरणों की वोटिंग कराई जा चुकी है. 7 मई को अब तीसरे चरण के चुनाव होने हैं. जम्‍मू कश्‍मीर में कुल 5 लोकसभा की सीटे आती हैं.

ये भी पढ़ें: Breaking News: रामबन में तबाही का मंजर...सैकड़ों परिवार हुए बेघर | Jammu Kashmir | ABP News

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर फारूक अब्दुल्ला बोले, '...स्थिति खराब होगी'
छात्र आंदोलन पर फारूक अब्दुल्ला बोले, '...स्थिति खराब होगी'
जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट! बाढ़ में युवक बहा, डोडा में सभी स्कूल बंद
जम्मू में भारी बारिश का अलर्ट! बाढ़ में युवक बहा, डोडा में सभी स्कूल बंद
बारामूला में घिनौनी वारदात, दोस्त के साथ घूमने आई लड़की का गैंगरेप
बारामूला में घिनौनी वारदात, दोस्त के साथ घूमने आई लड़की का गैंगरेप
जम्मू-कश्मीर में दो जगह फटे बादल, मौसम के लिहाज से 48 घंटे भारी 
जम्मू-कश्मीर में दो जगह फटे बादल, मौसम के लिहाज से 48 घंटे भारी 

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget