एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra: दर्शन के लिए नया जत्था रवाना, 1200 से अधिक तीर्थयात्री जम्मू के बेस कैंप से बढ़े आगे

Amarnath Yatra News: ये 1,295 तीर्थयात्रियों का 35वां जत्था है, जिसमें 182 महिलाएं, 42 साधु और चार साध्वी शामिल हैं. अब तक 4.7 लाख से अधिक तीर्थयात्री कर चुके हैं बाबा बर्फानी के दर्शन

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा लगातार जारी है. दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए गुरुवार (01 अगस्त) सुबह 1,200 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू के एक आधार शिविर से रवाना हुआ. अधिकारियों ने बताया कि ये 1,295 तीर्थयात्रियों का 35वां जत्था है, जिसमें 182 महिलाएं हैं.

अधिकारियों के मुताबिक इस जत्थे में 29 जून को अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल के जुड़वां बेस कैम्प से 52 दिवसीय यात्रा शुरू होने के बाद से जम्मू में भगवती नगर आधार शिविर से निकलने वाले श्रद्धालुओं की सबसे कम संख्या है. 

अब तक कितने यात्रियों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन?

इस साल की यात्रा पहले ही पिछले साल के 4.5 लाख के आंकड़े को पार कर चुकी है. अब तक 4.7 लाख से अधिक तीर्थयात्री 3,880 मीटर ऊंचे गुफा मंदिर में प्राकृतिक रूप से बने बर्फ के लिंग के दर्शन कर चुके हैं. बारिश के बावजूद 182 महिलाओं, 42 साधुओं और चार साध्वियों सहित 1,295 तीर्थयात्रियों का 35वां जत्था सुबह 3.30 बजे भगवती नगर आधार शिविर से घाटी के लिए रवाना हुआ.

हर दिन गुफा मंदिर में आते हैं 5000 तीर्थयात्री 

अधिकारियों ने कहा कि 946 तीर्थयात्री पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग की ओर जा रहे हैं, जबकि 349 ने छोटी लेकिन मुश्किल 14 किलोमीटर लंबी बालटाल यात्रा रूट को चुना है. लगभग 5,000 तीर्थयात्री अभी भी हर दिन प्रार्थना करने के लिए गुफा मंदिर में आते हैं. 

इससे पहले बुधवार (31 जुलाई) को 1,654 तीर्थयात्रियों का 34वां जत्था 51 वाहनों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह तीन बजकर 25 मिनट पर भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ था.

अमरनाथ यात्रा का समापन कब?

तीर्थयात्रा 14 अगस्त को अपने अंतिम चरण में प्रवेश करेगी जब भगवान शिव की पवित्र गदा 'छड़ी मुबारक' पहलगाम में यात्रा में शामिल होगी. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 28 जून को जम्मू से पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. पिछले साल 4.5 लाख तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में बर्फ से निर्मित शिवलिंग के दर्शन किए थे. यह यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होने वाली है.

ये भी पढ़ें:

'अगर ऐसा ही चलता रहा तो कभी एक वक्त आएगा कि...', आतंकवाद पर बोले फारूक अब्दुल्ला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
जम्मू में शिवसेना उद्धव गुट ने उठाया अवैध प्रवासियों का मुद्दा, केंद्र से की ये मांग
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट
15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, श्रीनगर से जम्मू तक हाई अलर्ट
जम्मू में डेमोग्राफिक चेंज पर केंद्र का बड़ा एक्शन! रोहिंग्या-बांग्लादेशी बस्तियों में पहुंचेगी समिति
जम्मू में डेमोग्राफिक चेंज पर केंद्र का बड़ा एक्शन! रोहिंग्या-बांग्लादेशी बस्तियों में पहुंचेगी समिति
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget