एक्सप्लोरर

अमरनाथ यात्रा: केंद्रीय पुलिस बलों की 581 कंपनियां होंगी तैनात, पहलगाम हमले के बाद बड़ा फैसला

Amarnath Yatra: केंद्र सरकार ने अमरनाथ यात्रा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 580 कंपनियों की तैनाती का आदेश दिया है. इसके तहत करीब 50,000 जवान तैनात होंगे.

Amarnath Yatra 2025: 3 जुलाई से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर गृह मंत्रालय (एमएचए) ने तीर्थयात्रा मार्गों और आस-पास के इलाकों की सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती को मंजूरी दे दी है. यह फैसला 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन में हुए आतंकी हमले के बाद लिए गए हैं. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी.

कितनी होगी जवानों की संख्या?

आतंकी हमले के बाद यात्रा पर हमले के खतरे के खुफिया अलर्ट को देखते हुए, इस साल अमरनाथ यात्रा के मार्गों और रास्तों की सुरक्षा के लिए गृह मंत्रालय ने 58 हजार अतिरिक्त जवानों की मंजूरी दी है. यह संख्या कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र में पहले से ही तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों के अतिरिक्त होगी. 

सूत्रों ने बताया है कि इस साल यात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए जम्मू-कश्मीर में अर्धसैनिक बलों की 581 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की जाएंगी. 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन सुरक्षा बलों को ‘तुरंत’ रवाना होने और जून के दूसरे सप्ताह तक जम्मू-कश्मीर में मोर्चा संभालने का निर्देश दिया है. अमरनाथ यात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर नौ अगस्त को समाप्त होगी.

किस बल के कितने जवान?

गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन और पुलिस को क्षेत्र में पहले से ही तैनात 156 सीएपीएफ कंपनियों का उपयोग करने के लिए अधिकृत किया है. 

इनमें सीआरपीएफ की 91, एसएसबी की 30, सीआईएसएफ की 15, बीएसएफ की 13 और आईटीबीपी की 7 इकाइयां शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक में करीब 75 से 80 जवान हैं.

गृह मंत्रालय 10 जून तक अतिरिक्त 425 कंपनियां भेजेगा, जिसमें 130 बीएसएफ, 128 सीआरपीएफ (5 महिला इकाइयों सहित), 67 एसएसबी, 55 आईटीबीपी और 45 सीआईएसएफ कंपनियां शामिल होंगी.

9 अगस्त को यात्रा के समापन तक ये बल ड्यूटी पर रहेंगे, जिसके बाद उन्हें हटा दिया जाएगा. तैनात बलों को गुफा मंदिर की सुरक्षा, तीर्थयात्रियों के काफिले का प्रबंधन, संवेदनशील हिस्सों पर नियंत्रण और बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर निरंतर उपस्थिति बनाए रखने का काम सौंपा जाएगा.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैष्णो देवी के लिए ट्रेवल एजेंट की ले रहे हैं मदद तो सावधान! ऐसे हो रही ठगी
वैष्णो देवी के लिए ट्रेवल एजेंट की ले रहे हैं मदद तो सावधान! ऐसे हो रही ठगी
जम्मू के शिवसेना उद्धव गुट के नेताओं ने पार्टी प्रमुख से की मुलाकात, उठाए ये मुद्दे
जम्मू के शिवसेना उद्धव गुट के नेताओं ने पार्टी प्रमुख से की मुलाकात, उठाए ये मुद्दे
'सबसे अहम बात ये है कि...', RSS प्रमुख के बयान पर बोले फारूक अब्दुल्ला
'सबसे अहम बात ये है कि...', RSS प्रमुख के बयान पर बोले फारूक अब्दुल्ला
J&K में दरबार मूव की वापसी, 2 नवंबर से जम्मू में खुलेंगे सरकारी ऑफिस
J&K में दरबार मूव की वापसी, 2 नवंबर से जम्मू में खुलेंगे सरकारी ऑफिस

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget