एक्सप्लोरर

WATCH: आसमान से बरस रही आग के बीच नागा साधु की अग्रि तपस्या बनी चर्चा, बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग

Naga Sadhu Video Viral: जालौर में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं. दोपहर में पारा 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाता है. इस भीषण गर्मी में एक नागा साधु की तपस्या लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है.

Jalore News Today: राजस्थान के जालौर में लगातार भीषण गर्मी का दौर जारी है. बीते शनिवार (25 मई) से नौतपा की शुरुआत हो गई है. इसी बीच आमजन भीषण गर्मी और आग उगलती धूप से परेशान हैं. 

इस भीषण गर्मी के बीच एक साधु की तपस्या इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है.  साधु के अग्नि स्नान और अग्नि के बीच तेज गर्मी में तपस्या को दूर-दराज से लोग देखने के लिए पहुंच रहे हैं.  

11 दिनों तक चलेगी तपस्या
जालौर जिले में इन दोनों भीषण गर्मी का कहर जारी है और अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है, ऐसे में जालौर जिले के भीनमाल में एक नागा साधु भीषण गर्मी के बीच अग्नि स्नान और तपस्या कर रहे हैं. दरसल, जालौर भीनमाल क्षेमकरी माताजी तलहटी के पास हनुमान भाखरी के पीछे महाकालेश्वर धाम परिसर में इन दिनों भीषण गर्मी के दौरान भी एक नागा साधु अग्निस्नान कर रहे हैं.

नागा साधु नवीन गिरी महाराज चारों तरफ अग्नि प्रज्वलित करके कड़ी धूप में इस तपस्या को अंजाम दे रहें हैं. जानकारी के अनुसार पंच दशनाम जूना अखाड़ा के नवीन गिरी नागा साधु अपने आश्रम में इन दिनों 11 दिनों तक भीषण गर्मी में तपस्या में लीन रहेंगे. इस दौरान 23 मई से 2 जून तक दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक कड़ी धूप में को तपस्या करेंगे.

दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं श्रद्धालु
तपस्या के दौरान चारों तरफ से अग्नि प्रज्वलित कर उसके बीच तपस्या कर रहे हैं, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है. नागा साधु की तपस्या कौतूहल का विषय बनी हुई है कि आखिरकार इस भीषण गर्मी को सहन करते हुए वह कैसे तपस्या कर रहे हैं, ऐसे में जब आमजन का घरों से बाहर निकलना मुश्किल है. तो

जालौर जिले के भीनमाल में जिस जगह चारों तरफ से आग से घिरकर तपस्या कर रहे हैं,  वहां इस समय तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक है. नागा साधु द्वारा भीषण गर्मी में अग्निस्नान करने और उनकी तपस्या और त्याग को दूर-दराज से देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. वह अगले 10 दिनों तक इसी तरह लीन में रहेंगे.

कड़ी धूप और आग के बीच तपस्या
इन दिनों जालौर जिले में सुबह 9 बजे से गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. सुबह से गर्म हवाओं के साथ भीषण गर्मी से हर आमो खास परेशान हैं. दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है. दोपहर में 12 बजे से 3 बजे तक पारा 47 डिग्री तक पहुंच जाता है. इस कड़ी धूप में भी नागा साधु अग्रि स्नान करते हुए तपस्या कर रहे हैं.
 
नवीन गिरी महाराज के अनुसार, यह तपस्या 11 दिनों तक चलेगी. जिसमें दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक कड़ी धूप में तपस्या की जाएगी. 23 मई से 2 जून तक यह साधना करेंगे. जिसमें आश्रम के बाहर तपस्या घेरे के चारों ओर अग्नि प्रज्जवलित कर इस घेरे के मध्य बिंदु में बैठकर तपस्या में लीन रहेंगे.

(रिपोर्ट- हीरालाल भाटी)

ये भी पढ़ें: MSBSHSE Result 2024: मुंबई डिवीजन के 1533 स्कूलों का 10वीं में सौ फीसदी रिजल्ट, बेटियों ने मारी बाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
CM योगी ने लिया नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
यूपी: सामूहिक विवाह योजना के लिए 1.16 लाख से ज्यादा आवेदन, कितनी मिलती है राशि?
दिल्ली के 60 लाख लोगों को यमुना के पानी से चलाना होगा काम, क्या है वजह?
दिल्ली के 60 लाख लोगों को यमुना के पानी से चलाना होगा काम, क्या है वजह?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
अनंत सिंह को हटाने के बाद एक और बड़ी कार्रवाई, मयंक राज भी JDU से बाहर
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
'बिग बॉस 20': फायरिंग पर बोले रोहित शेट्टी- 'हमारे घरों में गालियां चल रही है...'
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
प्रेशर कुकर में जिद्दी दाग, इन घरेलू तरीकों से चमक उठेंगे बर्तन
Embed widget