एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh: इंदौर में मुस्लिम लड़की के साथ घूमने आए लड़के की भीड़ ने की पिटाई, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार

Indore: पुलिस के मुताबिक अन्य धर्म की अपनी महिला मित्र के साथ घूम रहे युवक ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि 40 से 50 लोगों के समूह में शामिल आरोपियों ने उसके साथ मारपीट तथा गाली-गलौज की

Indore News: इंदौर (Indore) में दूसरे धर्म के 20 वर्षीय युवक के साथ युवती के घूमने को लेकर आपत्ति जताते हुए गुरुवार रात लोगों के उग्र समूह ने इस जोड़े को सरेराह घेर लिया और उनके साथ बदसलूकी की. इस जोड़े को बचाने आए दो लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया गया. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

घटना के एक हिस्से का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश रघुवंशी ने बताया कि शहर में गुरुवार रात 11 बजे के आस-पास लोगों के एक समूह ने अलग-अलग धर्म के युवक और युवती को एक होटल में खाना खाकर बाहर निकलते देखा, तो उनका पीछा किया और उन्हें रोककर घेर लिया.

 चाकू से किया हमला
उन्होंने बताया,‘‘समूह के लोगों ने युवती से पूछा कि वह गैर मजहब के युवक के साथ क्यों घूम रही है? इस पर युवती ने जवाब दिया कि वह अपने परिजनों को बताकर युवक के साथ खाना खाने आई है. युवती ने इन लोगों की बदसलूकी पर आपत्ति भी जताई.’’रघुवंशी ने बताया कि विवाद देखकर घटनास्थल पर पहुंचे दो लोगों ने भीड़ से घिरे जोड़े को बचाने की कोशिश की, तो जन समूह में शामिल एक व्यक्ति ने उन चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया.

युवक ने दर्ज कराई एफआईआर
पुलिस के मुताबिक अन्य धर्म की अपनी महिला मित्र के साथ घूम रहे युवक ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि 40 से 50 लोगों के समूह में शामिल आरोपियों ने उसके (युवक) साथ मारपीट तथा गाली-गलौज की और कहा कि 'यह जोड़ा शहर का माहौल खराब कर रहा है.' युवक ने प्राथमिकी में यह बात भी दर्ज कराई है कि आरोपियों ने उसे आधार कार्ड दिखाने को कहा और उससे उसका नाम-पता पूछते हुए इसका वीडियो बनाया.

छह लोग गिरफ्तार
तुकोगंज थाने के प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि इस घटना को लेकर भारतीय दंड विधान की धाराओं 307 (हत्या का प्रयास), 147 (बलवा) और अन्य प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और अब तक सात आरोपियों की पहचान हुई है. उन्होंने बताया कि आरोपियों में शामिल शोएब लतीफ (23), मुजम्मिल खान (26), दानिश शेख (28), अरबाज शेख (23), शावेज शेख (27) और आवेश हनीफ (28) को गिरफ्तार किया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Madhya Pradesh Politics: दिग्विजय सिंह का बजरंग दल पर बड़ा आरोप, पाकिस्तान को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागवाड़ा में चेयरमैन पद पर छिड़ी बहस, कांग्रेस ने खोला पत्ता तो BJP का पलटवार
सागवाड़ा में चेयरमैन पद पर छिड़ी बहस, कांग्रेस ने खोला पत्ता तो BJP का पलटवार
दिल्ली में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
'आप हमेशा याद आएंगे भैया', सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन
'आप हमेशा याद आएंगे भैया', सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से टूटे CM हेमंत सोरेन
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 24 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, 24 जिलों में बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूरी तरह मिटा देंगे..., अमेरिकी रक्षा मंत्री की ईरान को चेतावनी
पूरी तरह मिटा देंगे..., अमेरिकी रक्षा मंत्री की ईरान को चेतावनी
मायावती को किसका डर? अभिषेक मनु सिंघवी के दावे से मची हलचल
मायावती को किसका डर? अभिषेक मनु सिंघवी के दावे से मची हलचल
आज से शुरू दलीप ट्रॉफी का फाइनल, देखें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
आज से शुरू दलीप ट्रॉफी का फाइनल, देखें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Miss World 2026: जोहेरी मोल ने जीता ताज, टॉप 20 से बाहर हुईं निकिता पोरवाल
जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड 2026, भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 से बाहर
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
मरियम नवाज ने खोली पाक सेना की पोल, बोलीं- 'भारत नहीं अपने ही...'
'सुप्रीम कोर्ट जाएंगे...', सहारनपुर मस्जिद मामले पर बोले इमरान मसूद
'सुप्रीम कोर्ट जाएंगे...', सहारनपुर मस्जिद मामले पर बोले इमरान मसूद
सेना में जाने का जुनून ऐसा, लाखों का पैकेज छोड़ स्पर्श छेत्री ने चुनी वर्दी
सेना में जाने का जुनून ऐसा, लाखों का पैकेज छोड़ स्पर्श छेत्री ने चुनी वर्दी
Coconut Storage Tips: काटा हुआ नारियल महीनों नहीं होगा खराब! जान लें स्टोर करने का तरीका
काटा हुआ नारियल महीनों नहीं होगा खराब! जान लें स्टोर करने का तरीका
Embed widget