एक्सप्लोरर

Wheat Export: भारत को मिला आपदा में अवसर, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच मिश्र समेत कई देशों को गेहूं बेचने की तैयारी

मिश्र की ओर से भारत के गेहूं को अपने यहां आयात की मंजूरी दिए जाने के बाद अब भारत ने दूसरे देशों में भी गेहूं निर्यात करने की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी है.

India Wheat Export: रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) युद्ध से उपजे खाद्य संकट के समाधान के लिए भारत आगे बढ़कर काम कर रहा है. रूस और यूक्रेन दुनिया में गेहूं के निर्यात के मामले में अग्रणी देश हैं लेकिन दोनों के बीच युद्ध ने वैसे देशों के सामने चुनौती पैदा कर दी है जो उनसे गेहूं खरीदते हैं. ऐसे में उन सभी देशों को भारत में संभावनाएं दिख रही हैं.

9 देशों में अपना दल भेजेगा एपीडा

अफ्रीकी देश मिश्र की ओर से भारत के गेहूं को अपने यहां आयात की मंजूरी दिए जाने के बाद अब भारत ने दूसरे देशों में भी गेहूं निर्यात करने की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी है. इस सिलसिले में वाणिज्य मंत्रालय के तहत काम करने वाली संस्था, कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) जल्दी ही 9 देशों में अपना एक व्यापार प्रतिनिधिमंडल भेजने जा रहा है ताकि इन देशों में भारत की ओर से गेहूं निर्यात करने की संभावनाओं का पता लगाया जा सके. इन देशों में मोरक्को, ट्यूनीशिया, इंडोनेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, वियतनाम, टर्की, अल्जीरिया और लेबनान शामिल हैं.

Feroz Shah Kotla Namaz Ticket: दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में नमाज के लिए लेना होगा 25 रुपये का टिकट, मुस्लिम समुदाय नाराज

पिछले साल भारत ने 70 लाख टन गेहूं किया था निर्यात

रूस यूक्रेन युद्ध से उपजे वैश्विक संकट से पैदा हुई मांग की बीच भारत ने इस साल (2022-23 के दौरान) कुल 1 करोड़ टन गेहूं के निर्यात का लक्ष्य तय किया है. एपीडा के चेयरमैन एम अंगमुथु के मुताबिक अकेले मिश्र को 30 लाख टन गेहूं के निर्यात का लक्ष्य रखा गया है. दरअसल 2020-21 तक दुनिया भर में हो रहे गेहूं के व्यापार में भारत का हिस्सा बहुत कम रहा था. पिछले साल अपनी हिस्सेदारी बढ़ाते हुए भारत ने 70 लाख टन गेहूं का निर्यात किया था जिसकी कीमत करीब 2 बिलियन अमेरिकी डॉलर थी. हालांकि इसमें से 50 फीसदी गेहूं केवल बंगलादेश को निर्यात किया गया था.

मिश्र अब भारत से खरीदेगा गेहूं

बांग्लादेश के अलावा संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, श्रीलंका, क़तर और ओमान जैसे देशों से आई मांग के चलते पिछले साल निर्यात में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. मिश्र दुनिया भर में गेहूं के सबसे बड़े खरीदार देशों में शामिल है और पिछले साल तक भारत उसे गेहूं का निर्यात नहीं करता था. उसकी वजह थी कि मिश्र अपना 80 फीसदी गेहूं रूस और यूक्रेन से खरीदता रहा था. अब चूंकि रूस यूक्रेन युद्ध के चलते मिश्र ने भारत से गेहूं खरीदने का फैसला किया है, लिहाजा इस बार भारत ने एक करोड़ टन गेहूं के निर्यात का लक्ष्य तय किया है.

आंकड़ों में देखें तो 2019-20 में भारत ने करीब 2 लाख टन, जबकि 2020-21 में 21 लाख गेहूं का निर्यात किया था. लेकिन अब रूस यूक्रेन युद्ध ने जहां दुनिया के सामने चुनौतियां और संकट पेश किए हैं वहीं भारत के सामने अपना निर्यात बढाने का अवसर भी खोल दिया है.

Petrol Diesel Price Today: लगातार 10 दिन से पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, यहां जानिए- दिल्ली से एमपी तक Fuel के क्या हैं ताजा रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget