एक्सप्लोरर

बिहार में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम करेगी राज्य का दौरा

केंद्रीय टीम राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर राज्य में उत्पन्न कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेगी.

पटना: बिहार में कोरोना की विस्फोटक स्थिति की समीक्षा के लिए तीन सदस्यीय केन्द्रीय टीम राज्य का दौरा करेगी. टीम राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर राज्य में उत्पन्न कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेगी. साथ ही स्थिति से निपटने में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मदद करेगी.

इस संबंध केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शुक्रवार को स्वास्थ्य सचिव, विशेष कार्य अधिकारी और संयुक्त सचिव के साथ अलग-अलग बैठक की. बैठक के बाद संयुक्त सचिव के नेतृत्व में टीम भेजने का निर्णय लिया गया है, ताकि वे स्टेट अथॉरिटी के साथ मिलकर कोरोना की मौजूदा स्थिति को लेकर व्यापक कदम उठाया सके. बैठक में स्वास्थ्य सचिव प्रीति सुदान, विशेष कार्य अधिकारी राजेश भूषण और संयुक्त सचिव लव अग्रवाल मौजूद रहे.

इस दौरान चौबे ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर कोरोना के रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की पैनी नजर बिहार की स्थिति पर है. यहां के आला अधिकारी बिहार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लगातार संपर्क में रहते हैं. ऐसे में मौजूदा स्थिति को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एक टीम बिहार पहुंच चुकी है. वहीं, दूसरी उच्च स्तरीय टीम का गठन कर दिया गया है, जो रविवार की सुबह संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंचेगी. इस टीम में नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के डायरेक्टर डॉक्टर एस के सिंह, एम्स मेडिसिन के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर नीरज निश्चल शामिल हैं.

वहीं आज की बैठक में कंटेंनमेंट जोन में टेस्टिंग और हॉट स्पॉट जिलों पर चर्चा की गई. बिहार में टेस्टिंग को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से हर संभव मदद उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई. मौजूदा स्थिति की भी अधिकारी ने जानकारी ली.

इस दौरान चौबे ने कहा कि केंद्र की ओर से  बिहार को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है. बिहार सरकार काफी गंभीर है और स्थिति से निपटने के लिए हर जरूरी कदम उठाए गए हैं. बिहारवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है. वे डरे नहीं है बल्कि धैर्य, संयम बरतें, केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश का पालन करें. हर हाल में सावधानी बरतें, प्रशासन का सहयोग करें, जागरूक रहें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें.

यह भी पढ़ें:

महाराष्ट्र में कोरोना के 8308 नए केस, राज्य में तीसरी बार एक दिन में आठ हजार से अधिक मामले आए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई मेयर बंगले का 2.9 करोड़ का टेंडर, विपक्ष ने खड़े किए सवाल
मुंबई मेयर बंगले का 2.9 करोड़ का टेंडर, विपक्ष ने खड़े किए सवाल
आर्टिकल 370 हटने के 7 साल पूरे, नेशनल कॉन्फ्रेंस का प्रदर्शन
आर्टिकल 370 हटने के 7 साल पूरे, नेशनल कॉन्फ्रेंस का प्रदर्शन
अनुच्छेद 370 हटाने के 7 साल पूरे, LG मनोज सिन्हा बोले- आज कोई विरोध...
अनुच्छेद 370 हटाने के 7 साल पूरे, LG मनोज सिन्हा बोले- आज कोई विरोध...
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget