एक्सप्लोरर

मेरठः मामूली विवाद में कर डाला पत्नी का कत्ल, गड्ढा खोदकर दबा दी लाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेरठ में एक पति ने मामूली विवाद के बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.

मेरठ: जिले के सरूरपुर थाना क्षेत्र से एक विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां मामूली विवाद में पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद अपने तीन साथियों की मदद से पत्नी की लाश को जंगल में ठिकाने लगा दिया. विवाहिता के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर महिला की लाश बरामद कर ली है.

दरअसल, हर्रा गांव निवासी आमिर कुछ साल पहले दिल्ली में रहता था. जहां उसका प्रेम प्रसंग वहीं की रहने वाली सिमरन के साथ हो गया. जिसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली. सिमरन के भाई फिरोज का आरोप है कि उसका जीजा आमिर उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था. जिसके चलते कुछ समय से सिमरन अपने मायके में रह रही थी.

पति को हिरासत में जुर्म को कबूला

बीती 23 तारीख को ही आमिर सिमरन को अपने गांव बुलाकर ले गया था. जिसके बाद से सिमरन लापता थी और उसका मोबाइल स्विच ऑफ था. सीओ सरधना आरपी साही ने बताया कि सिमरन की मां साबरी बेगम ने अपने दामाद आमिर पर अपनी बेटी सिमरन की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी. जिसके बाद रविवार को आमिर को हिरासत में लेकर उससे सख्ती से पूछताछ की गई.

मृतका के शव को उसके पति ने जंगल में किया दफन

जिस पर आमिर ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि बीती 25 तारीख को सिमरन से विवाद होने के बाद उसने गला दबाकर सिमरन की हत्या कर दी. इसके बाद अपने साथी बबलू, आरिफ और नसीम की मदद से सिमरन की लाश को बोलेरो में ले जाकर गांव के बाहर जंगल में दफन कर दिया. सीओ सरधना के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर जंगल में दफनाई गई सिमरन की लाश बरामद कर ली गई है.

आरोपी को पुलिस जेल भेजने की तैयारी कर रही है. साथ ही उसके तीन अन्य साथियों की तलाश की जा रही है. उधर, मृतका के परिजनों ने इस मामले में कुछ अन्य लोगों के भी शामिल होने का आरोप लगाया है.

यह भी पढ़ें

दिल्ली: लगातार दूसरे दिन कोरोना के पांच हजार से कम मामले, 68 लोगों की गई जान

कार्तिक पूर्णिमा मेले पर कोरोना का साया, बाहरी श्रद्धालुओं के अयोध्या आने पर लगाई गई पाबंदी

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
मुंबई: पत्नी से विवाद, पिता ने ही 10 साल के बेटे की कर दी हत्या! अरेस्ट
मुंबई: पत्नी से विवाद, पिता ने ही 10 साल के बेटे की कर दी हत्या! अरेस्ट
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना
'धर्म के पैसे चुराने का महापाप माफ नहीं', अखिलेश यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Embed widget