एक्सप्लोरर

दिल्ली: लगातार दूसरे दिन कोरोना के पांच हजार से कम मामले, 68 लोगों की गई जान

राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 68 लोगों की मौत हुई जो छह नवंबर के बाद सबसे कम है. छह नवंबर को दिल्ली में 64 लोगों की मृत्यु कोविड—19 के कारण हुई थी.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,906 नये मामले सामने आये जिसके बाद यहां संक्रमण दर 7.64 प्रतिशत है. राजधानी में संक्रमण के कारण 68 लोगों की मौत हो गई, जिससे दिल्ली में मरने वाले लोगों की कुल संख्या 9,066 हो गई. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि यह लगातार दूसरा दिन है, जब संक्र​मण के मामले पांच हजार से कम और संक्रमण दर आठ फीसदी से कम है. उन्होंने बताया कि राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 68 लोगों की मौत हुई जो छह नवंबर के बाद सबसे कम है. छह नवंबर को दिल्ली में 64 लोगों की मृत्यु कोविड—19 के कारण हुई थी.

उन्होंने बताया कि संक्रमण दर शनिवार को 7.24 फीसदी थी जो 23 अक्टूबर के बाद सबसे कम थी. शुक्रवार को यह आंकड़ा 8.51 प्रतिशत, गुरुवार को 8.65 प्रतिशत और बुधवार को 8.49 प्रतिशत था.

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि शनिवार को दिल्ली में कुल 64,186 नमूनों की जांच की गई. इनमें से 29,839 नमूनों की आरटीपीसीआर जांच की गई, जबकि 34,347 नमूनों की एंटीजन जांच की गई.

शुक्रवार को कुल 69,051 नमूनों की जांच की गई थी जो अब तक का सर्वाधिक है. दिल्ली में 11 नवंबर को एक दिन में सर्वाधिक 8,593 संक्रमित मामले सामने आए थे जबकि 18 नवंबर को एक दिन में सबसे अधिक 131 लोगों की मौत हुई थी.

बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले रविवार को बढ़ कर 5,66,648 हो गये जिसमें से 5,22,491 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. बुलेटिन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में उपचाराधीन मरीजों की सांख्या 35,091 है जो शनिवार के 36,578 की अपेक्षा कम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जूनियर हॉकी टीम के एशिया कप जीतने पर PM मोदी ने दी बधाई - 'यह वाकई...'
जूनियर हॉकी टीम के एशिया कप जीतने पर PM मोदी ने दी बधाई - 'यह वाकई...'
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
बंगाल उपचुनाव: TMC ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, नंदीग्राम पर बड़ा फैसला
बंगाल उपचुनाव: TMC ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, नंदीग्राम पर बड़ा फैसला
CM विजय के लंदन टूर पर DMK ने उठाए सवाल, कहा- 'निवेश के बहाने दोस्त...'
CM विजय के लंदन टूर पर DMK ने उठाए सवाल, कहा- 'निवेश के बहाने दोस्त...'

वीडियोज

BRICS Summit 2026 | Sandeep Chaudhary: BRICS देशों की दोस्ती का सटीक विश्लेषण! | Donald Trump | Modi
Rajasthan के Banswara में भीषण सड़क हादसा, CCTV में कैद भयावह मंजर। ABP Report। Viral News
Mahadangal : गेमचेंजर हिंदुस्तान, विपक्ष परेशान! | PM Modi | Rahul Gandhi | BRICS Summit 2026
BRICS Summit 2026 Update: गृहमंत्री अमित शाह की हुंकार, पाकिस्तान पर प्रहार! | PM Modi | Xi Jinping
Rohit Saraf ने The Revolutionaries, Unsung Heroes और Female Fans पर की खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुपरपावर...', BRICS में व्लादिमीर पुतिन की सेल्फी से चिढ़ जाएंगे ट्रंप
सुपरपावर...', BRICS में व्लादिमीर पुतिन की सेल्फी से चिढ़ जाएंगे ट्रंप
BRICS में नहीं बुलाए गए CM सम्राट तो तेजस्वी यादव ने कसा तंज, 'कहीं पुतिन से...'
BRICS में नहीं बुलाए गए CM सम्राट तो तेजस्वी यादव ने कसा तंज, 'कहीं पुतिन से...'
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
UCC पर अमित शाह ने सेट कर दिया गोल, राज्यों के लिए बड़ा ऐलान
UCC पर अमित शाह ने सेट कर दिया गोल, राज्यों के लिए बड़ा ऐलान
एकदम हीरो! भारतीय क्रिकेटरों का 80s लुक देखा? फोटोज देख उड़ जाएंगे होश
एकदम हीरो! भारतीय क्रिकेटरों का 80s लुक देखा? फोटोज देख उड़ जाएंगे होश
जूनियर हॉकी टीम के एशिया कप जीतने पर PM मोदी ने दी बधाई - 'यह वाकई...'
जूनियर हॉकी टीम के एशिया कप जीतने पर PM मोदी ने दी बधाई - 'यह वाकई...'
मार्कशीट खोने का टेंशन खत्म! MP के छात्रों को मिलेगी डिजिटल 'अपार ID'
मार्कशीट खोने का टेंशन खत्म! MP के छात्रों को मिलेगी डिजिटल 'अपार ID'
Bluetooth Mouse और Wireless Mouse में क्या है अंतर! जानें कौन सा होता है बेहतर?
Bluetooth Mouse और Wireless Mouse में क्या है अंतर! जानें कौन सा होता है बेहतर?
Embed widget