एक्सप्लोरर

विधायक से टकराव के बीच लंबी छुट्टी पर गईं बद्दी की SP इल्मा अफरोज़, रातोंरात खाली किया घर

Solan SP on Leave: बद्दी की पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज बुधवार 6 नवंबर को लंबी छुट्टी पर मुरादाबाद रवाना हो गईं. उनके और दून के विधायक राम कुमार चौधरी के बीच टकराव चल रहा था.

IPS Ilma Afroz: बद्दी की एसपी इल्मा अफरोज़ विवादों के बीच लंबी छुट्टी पर मुरादाबाद रवाना हो गई हैं. उनके और दून के विधायक राम कुमार चौधरी के बीच टकराव चल रहा था. इल्मा अफरोज़ ने बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) में सराहनीय कार्यों के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं. वे इन मेडल और खिताबों को समेटकर अपने साथ उत्तर प्रदेश ले गई हैं.

हिमाचल प्रदेश में बद्दी की पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज बुधवार 6 नवंबर रात शिमला से लौटने के बाद वीरवार को मां के साथ लंबी छुट्टी पर मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) रवाना हो गईं. इल्मा 7-8 नवंबर को राज्य सचिवालय शिमला में होने वाले दो दिवसीय सम्मेलन की तैयारियों में जुटी थीं.

विनोद कुमार कार्यकारी एसपी
बद्दी एसपी इल्मा अफरोज के लंबी छुट्टी पर जाने के बाद एसपी बद्दी का कार्यभार विनोद कुमार (HPPS 2007) को सौंप दिया है. मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने  इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं. जब तक इल्मा छुट्टी से से नहीं लौटतीं, तब तक विनोद कुमार ही उनका कार्यभार देखेंगे.

देर रात सामान समेट कर खाली किया घर
बुधवार को वह इसी सिलसिले में शिमला पहुंचीं थीं. इस दौरान उनकी मुलाकात सरकार के नेताओं और पुलिस विभाग के आलाधिकारियों से हुई. इस मुलाकात के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि पुलिस अधीक्षक रात को ही वापस बद्दी पहुंचीं और देर रात ही आवास से सारा सामान समेट लिया. वीरवार सुबह जब इल्मा अफरोज शिमला के बजाय बद्दी में दिखीं तो यह बात पूरे शहर में फैल गई.

इल्मा को बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) में सराहनीय कार्यों के लिए कई संस्थाओं ने पुरस्कृत किया है. उन्होंने इन मेडल व किताबों को धरोहर मानते हुए समेटा और साथ लेकर उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गईं. इल्मा ने 27 जनवरी, 2024 को पुलिस जिला बद्दी में पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाला था. इसके बाद से उनका दून के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार चौधरी के साथ टकराव हो गया.

विधायक थे चीफ गेस्ट, कार्यक्रम में नहीं गई थीं एसपी
बताया जा रहा है कि इल्मा के तबादले की पहले भी तैयारी थी, लेकिन नालागढ़ में यौन शोषण केस में जांच के लिए प्रदेश हाई कोर्ट ने स्टेटस रिपोर्ट सौंपे जाने तक उन्हें बदलने पर रोक लगा रखी थी. इल्मा के नेतृत्व में पुलिस ने नशा तस्करों, खनन माफिया पर लगाम कसी. 15 अगस्त को कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक के नहीं पहुंचने पर विधायक नाराज हो गए थे. उसके बाद जब उद्योग मंत्री का पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दौरा था तो उस दौरान विधायक वहां नहीं गए.

विधायक के परिवार का किया था चालान
इल्मा के एसपी रहते बद्दी पुलिस ने अवैध खनन मामले में विधायक के परिवार के लोगों के वाहनों का चालान भी किया था. सीपीएस ने विधानसभा मॉनसून सत्र के दौरान एसपी की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए थे. वहीं, विधानसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस भी दिया था. विधानसभा मॉनसून सत्र के दौरान दून के विधायक और सीपीएस राम कुमार ने विशेष अधिकार हनन को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत दी थी. 

यह भी पढ़ें: 'नशा बेचने वालों को बेनकाब करना जरूरी', राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दिया गंभीर प्रयास का सुझाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बादल फटने से भारी तबाही, पुल बहा, खेत और सड़कें प्रभावित
हिमाचल: लाहौल-स्पीति में बादल फटने से भारी तबाही, पुल बहा, खेत और सड़कें प्रभावित
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल
हिमाचल के सिरमौर में हादसा, खाई में कार गिरने से 4 की मौत, 9 घायल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget