एक्सप्लोरर

Himachal Crime: शिमला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ तैयार किया स्ट्रॉन्ग नेटवर्क, 6 महीने में सलाखों के पीछे 221 ड्रग पेडलर

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश में शिमला पुलिस की चिट्टे के खिलाफ लगातार मुहिम जारी है. पुलिस ने बीते छह महीने में चिट्टा तस्करी के 221 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Himachal Pradesh Crime News: युवाओं में नशे की बढ़ती लत सभी के लिए चिंता का गंभीर विषय है. हिमाचल प्रदेश के शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की विशेष मुहिम लगातार जारी है. बीते साल की तरह इस साल भी शिमला पुलिस नशा तस्करों को बख्शने के मूड में नजर नहीं आ रही है. इस साल छह महीने में ही पुलिस ने 221 ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार कर लिया है. ये आंकड़ा 30 जून तक का है. अब तक गिरफ्तार 221 नशा तस्करों में आठ महिलाएं भी शामिल हैं.

शिमला पुलिस ने हिमाचल के 171, पंजाब के 25, नेपाल के आठ, उत्तर प्रदेश के चार, हरियाणा के तीन, दिल्ली के दो, उत्तराखंड के तीन, चंडीगढ़ का एक, राजस्थान के तीन और बिहार के एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा नशा तस्करी में इस्तेमाल 90 गाड़ियों को भी इंपाउंड किया गया है. पुलिस नशा तस्करों की करीब एक करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी को भी जब्त करने की पूरी तैयारी कर चुकी है.

CM सुक्खू ने भी की पुलिस के काम की तारीफ

शिमला पुलिस की चिट्टे के खिलाफ इस मुहिम की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी तारीफ की है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार ने ठान रखा है कि नशे की लत से युवा वर्ग और समाज का विनाश नहीं होने देंगे. हिमाचल पुलिस को निर्देश दिया गया है कि नशे का कारोबार करने वालों पर कठोरतम कार्रवाई की जाए. हम इस प्रदेश में 'नशे का सर्वनाश' करके इसे पूरे देश के सामने आदर्श के रूप में स्थापित करेंगे.

पुलिस ने तैयार किया स्ट्रॉन्ग नेटवर्क- पुलिस अधीक्षक

शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कहा कि जिला पुलिस अपना एक स्ट्रॉन्ग नेटवर्क तैयार कर चुकी है. इसमें टैक्सी ड्राइवर, होटल स्टाफ और कई अन्य लोगों को शामिल किया गया है. पुलिस के जवान 24 घंटे तत्परता के साथ अपनी ड्यूटी दे रहे हैं. पुलिस को अपने तंत्र से सूचना मिलते ही तत्काल रेड की जाती है और नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जाता है. शिमला पुलिस ने पूछताछ के आधार पर अन्य राज्यों में भी रेड की है. इसके अलावा अन्य राज्यों से गिरफ्तार होने वाले तस्करों की जानकारी भी उनके संबंधित पुलिस थाने तक पहुंचाई जाती है.

अभिभावक भी दें अपने बच्चों पर खास ध्यान

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चिट्टे की एक बार लत लग जाए, तो ये व्यक्ति को बर्बाद कर देती है. शुरुआत में इसे शौक में शुरू किया जाता है. बाद में ये व्यक्ति को खत्म करने का काम शुरू कर देती है. जब चिट्टा खरीदने के लिए पैसे नहीं बचते, तो ऐसे में लोग चोरी की घटनाओं में भी सम्मिलित होते हैं. उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि नशे की इस बुराई को समाज से खत्म करने के लिए पुलिस का सहयोग करें. साथ ही घरवालों से भी अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि शिमला पुलिस की चिट्टे के खिलाफ मुहिम आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी.

ये भी पढ़े: Himachal Rain: हिमाचल में बारिश से आम जनजीवन प्रभावित, 77 सड़कों की साथ 236 जगह बिजली बाधित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mandi News: सरकाघाट हत्याकांड पर सख्त सुक्खू सरकार, KNH विवाद और चेस्टर हिल मामले पर भी दिया बड़ा बयान
सरकाघाट हत्याकांड पर सख्त सुक्खू सरकार, KNH विवाद और चेस्टर हिल मामले पर भी दिया बड़ा बयान
Mandi News: मंडी में 19 साल की छात्रा की हत्या, जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को कानून व्यवस्था पर घेरा
मंडी में 19 साल की छात्रा की हत्या, जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार को कानून व्यवस्था पर घेरा
Shimla News: हिमाचल में BJP का विरोध तेज, राज्यपाल से मिलकर अस्पताल शिफ्टिंग और पास शुल्क बढ़ोतरी पर उठाए सवाल
हिमाचल में BJP का विरोध तेज, राज्यपाल से मिलकर अस्पताल शिफ्टिंग और पास शुल्क बढ़ोतरी पर उठाए सवाल
Shimla News: शिमला के 102 साल पुराने मातृ-शिशु अस्पताल को IGMC शिफ्ट करने का विरोध, BJP ने खोला मोर्चा
शिमला के 102 साल पुराने मातृ-शिशु अस्पताल को IGMC शिफ्ट करने का विरोध, BJP ने खोला मोर्चा

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने भेजी सेना और फाइटर जेट तो खुश हुआ सऊदी अरब, शहबाज-मुनीर की झोली में डाली अरबों डॉलर की भीख
PAK ने भेजी सेना और फाइटर जेट तो खुश हुआ सऊदी, शहबाज-मुनीर की झोली में डाली अरबों डॉलर की भीख
अशोक मित्तल पर ED का एक्शन, अरविंद केजरीवाल बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे, करारा जवाब देंगे
अशोक मित्तल पर ED का एक्शन, अरविंद केजरीवाल बोले- बर्दाश्त नहीं करेंगे, करारा जवाब देंगे
'सम्राट चौधरी को जिताइए, हम इन्हें बड़ा आदमी बनाएंगे', अमित शाह ने निभाया तारापुर में किया अपना वादा
'सम्राट चौधरी को जिताइए, हम इन्हें बड़ा आदमी बनाएंगे', शाह ने निभाया तारापुर में किया अपना वादा
Bhooth Bangala Advance Booking Day 1:अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की कैसी चल रही एडवांस बुकिंग? कितने बिके टिकट, जानें सब यहां
अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की कैसी चल रही एडवांस बुकिंग? कितने बिके टिकट, जानें सब यहां
IPL 2026: RCB को उसके घर में रोकना लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख नहीं होगा यकीन
IPL 2026: RCB को उसके घर में रोकना लखनऊ के लिए बड़ी चुनौती, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख नहीं होगा यकीन
ईरान जंग के बीच इस मुस्लिम देश ने कर दी अमेरिका की बेइज्जती! ट्रंप के दूत से मिलने से किया इनकार
ईरान जंग के बीच इस मुस्लिम देश ने कर दी अमेरिका की बेइज्जती! ट्रंप के दूत से मिलने से किया इनकार
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कितनी स्पीड में दौड़ा सकते हैं गाड़ी? निकलने से पहले जान लें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कितनी स्पीड में दौड़ा सकते हैं गाड़ी? जान लें नियम
How To Clean Mattress: गद्दों की लाइफ कैसे बचा सकता है बेकिंग सोडा? जान लें इसे यूज करने का सही तरीका
गद्दों की लाइफ कैसे बचा सकता है बेकिंग सोडा? जान लें इसे यूज करने का सही तरीका
Embed widget