एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh: शिमला में फिर शुरू होगी बंदरों की नसबंदी, दो हजार से ज्यादा है संख्या

Shimla Monkey Sterilization: शिमला शहर के कई इलाकों में बंदरों का खौफ है. आए दिन लोगों को काट कर घायल कर देते हैं. शहर में कई लोगों की मौत बंदरों के हमले के बाद छत से गिरने की वजह से भी हो चुकी है.

Sterilization Of Monkey In Shimla: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के शिमला में बंदरों के बढ़ते आतंक से शहर के आम लोग परेशान हैं. इस बीच हिमाचल प्रदेश वन विभाग (Himachal Pradesh Forest Department) ने एक बार फिर बंदरों की नसबंदी करने का अभियान शुरू किया है. कोरोना (Corona) काल में लगे लॉकडाउन की वजह से यह काम रुक गया था. अब वन विभाग एक बार फिर बंदरों की नसबंदी शुरू करेगा. साल 2019 की गणना के मुताबिक शिमला शहर में बंदरों की संख्या दो हजार से ज्यादा है.

शिमला शहर के कई इलाकों में बंदरों का खौफ है. आए दिन लोगों को काट कर घायल कर देते हैं. शहर में कई लोगों की मौत बंदरों के हमले के बाद छत से गिरने की वजह से भी हो चुकी है. वन विभाग बंदरों की नसबंदी कर बंदरों की संख्या कम करने की कोशिश कर रहा है. एक बंदर की नसबंदी से चार-पांच बंदरों की संख्या पर असर पड़ता है. शहर में पिछले लंबे समय से वन विभाग लगातार नसबंदी अभियान चला रहा है. कोरोना काल के दौरान बंदरों की नसबंदी का काम धीमा पड़ गया था.

टूटीकंडी नसबंदी केंद्र में होगी नसबंदी

वहीं इस बारे में वन्य प्राणी विंग के वन मंडल अधिकारी एस. रविशंकर का कहना है कि विभाग एक बार फिर नसबंदी का काम शुरू करने जा रहा है. कोरोना की वजह से नसबंदी का काम प्रभावित हुआ था. इस काम को एक बार फिर शुरू किया जा रहा है, ताकि बंदरों की संख्या पर नियंत्रण पाया जा सके. उन्होंने बताया कि शिमला स्थित टूटीकंडी नसबंदी केंद्र में यह काम किया जाएगा. नियमों के मुताबिक नसबंदी करने के बाद बंदरों को उनके मूल स्थान पर छोड़ दिया जाएगा.

बंदरों से कैसे करें बचाव?

बंदर खाने की वस्तु छीनने के लिए आप पर झपटे तो उससे मुकाबला न करें, बल्कि उस वस्तु को दूर फेंक दें. बंदर से नजर न मिलाएं. खाने का सामान पॉलीथीन के लिफाफों की बजाय बैग में रखें. कूड़ादान में कूड़ा डालने के बाद उसके ढक्कन को अच्छी तरह बंद करें.

ये भी पढ़ें- Goa: सुखविंदर सुक्खू और प्रमोद सावंत की हुई मुलाकात, सहयोग बढ़ाने के लिए '4T' फॉर्मूले पर बनी सहमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला के राम मंदिर में पूजा के बाद CM सुक्खू का BJP पर हमला, बोले- 'पैसे नहीं, आस्था की चोरी'
शिमला के राम मंदिर में पूजा के बाद CM सुक्खू का BJP पर हमला, बोले- 'पैसे नहीं, आस्था की चोरी'
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
हिमाचल सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 18 IAS और 16 HPAS अधिकारियों के ट्रांसफर
हिमाचल सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 18 IAS और 16 HPAS अधिकारियों के ट्रांसफर
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए चेतावनी जारी; फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए चेतावनी जारी; फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget