एक्सप्लोरर

बदलने वाली है भारत-पाकिस्तान की सीमा! सिंध-PoK पर RSS नेता का बड़ा दावा, 'कच्छ से लद्दाख तक 150 KM...'

India-Pak Border: हिमाचल के दौरे पर आए RSS नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत-पाक सीमा में बदलाव के आसार जताए हैं. वहीं उन्होंने चीन पर बौद्धों की पहचान मिटाने का भी आरोप लगाया है.

Indresh Kumar On India-Pakistan Border: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार ने रविवार (15 जून) को हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक बड़ा बयान दिया है. उनके बयानों ने संकेत दिया कि आने वाले समय में भारत-पाकिस्तान की सीमा में बड़ा बदलाव हो सकता है, जो कच्छ से लेकर लद्दाख तक 100-150 किलोमीटर पाकिस्तान के भीतर तक खिसक सकती है. 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK), सिंध, बलूचिस्तान, गिलगित-बाल्टिस्तान और पख्तूनिस्तान जैसे इलाके इस्लामाबाद के खिलाफ बगावत कर सकते हैं और या तो भारत में विलय चाहेंगे या स्वतंत्रता की राह चुन सकते हैं.

इंद्रेश कुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बयान में कहा, "एक बात का इंतजार कीजिए, ऐसा भी हो सकता है कि भारत-पाकिस्तान की सीमा कच्छ और लद्दाख से 100-150 किमी पाकिस्तान के अंदर खिसक जाए. उस समय एक ओर पाकिस्तान रहेगा और दूसरी ओर वे हिस्से जो आज पाकिस्तान के कब्जे में हैं, लेकिन स्वतंत्रता या भारत से जुड़ाव की मांग करेंगे- जैसे PoK, बलूचिस्तान, सिंध, गिलगित-बाल्टिस्तान." 

बौद्ध की पहचान मिटाने की कोशिश कर रहा चीन- इंद्रेश कुमार 
इंद्रेश कुमार ने चीन पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वह तिब्बत और कैलाश मानसरोवर के बाद अब हिमालय क्षेत्र के बौद्ध समुदायों की पहचान मिटाने की कोशिश कर रहा है. पीटीआई के अनुसार, उन्होंने कहा कि चीन तिब्बत सहित हिमालयी क्षेत्र में बौद्धों की पहचान और उनकी संस्कृति को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने दावा किया कि तिब्बत पर कब्जा करने के बाद चीन तिब्बती और हिमालयी बौद्ध लड़कियों की जबरन चीनी युवकों से शादियां करवा रहा है.

उन्होंने कहा कि चीन ने हाल ही में घोषणा की है कि वह दलाई लामा के उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा करेगा, जिसे पूरी दुनिया को मिलकर विरोध करना चाहिए. उन्होंने कहा, "यह स्पष्ट संदेश जाना चाहिए कि तिब्बती और अन्य जगहों के बौद्ध अपने धार्मिक और आध्यात्मिक मामलों में किसी भी तरह का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं करेंगे. मैंने लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों के तिब्बती मठों और क्षेत्रों का दौरा कर वहां के लोगों से बात कर के बौद्धों और सनातनी हिंदुओं से एकजुट रहने का आह्वान किया." 

धर्म परिवर्तन और आतंकवाद पर इंद्रेश कुमार ने क्या कहा?

धार्मिक परिवर्तन और आतंकवाद को लेकर भी उन्होंने तीखा बयान दिया. उन्होंने कहा कि धर्मांतरण से व्यक्ति की पहचान, नाम और संस्कृति बदल जाती है, जिससे समाज में दरार आती है. उन्होंने चेताया कि "धर्मांतरण मानवता का पतन है, न कि प्रगति."

उन्होंने आतंकवाद को किसी धर्म से न जोड़ने की सलाह दी, लेकिन उन लोगों की आलोचना की जो आतंकियों के लिए जनाजे निकालते हैं या उनका समर्थन करते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस और पंडित जवाहरलाल नेहरू को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उनकी गलत नीतियों के कारण भारत ने तिब्बत, कैलाश और अक्साई चिन जैसे अहम भूभाग खो दिए.

शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने शिपकी-ला पास पर पर्यटकों की बढ़ती मौजूदगी का समर्थन करते हुए कहा, “हमें अपनी सीमाओं को मजबूत करना होगा. भारत सरकार ने चीन के द्वारा तिब्बत और हिमालय हड़पने के बाद जो सीमा बना ली है, वह सीमा चीन की नहीं है, वो सब नाजायज कब्जा है तो चीन को उसे खाली करना चाहिए." वहीं उन्होंने ये भी कहा, "जब भारतीय पर्यटक वहां जाएंगे और सीमा देखेंगे जो तिब्बत की है लेकिन चीन ने हड़पी है तो एक रोष जन्म लेगा."

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरमौर: बागनाधार खदान धंसी, एक शव बरामद, 2 नेपाली मजदूर लापता
सिरमौर: बागनाधार खदान धंसी, एक शव बरामद, 2 नेपाली मजदूर लापता
हिमाचल मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू, सुक्खू सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
हिमाचल मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू, सुक्खू सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
शिमला में IGMC में बच्चों की रोबोटिक सर्जरी, 6 सफल ऑपरेशन
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget