एक्सप्लोरर

Himachal: रिज मैदान पर लगे भारी भरकम स्टेज से टैंक को खतरा, पूर्व डिप्टी मेयर का हाईकोर्ट को पत्र

शिमला में चल रहे इंटरनेशनल समर फेस्टिवल के लिए रिज भारी-भरकम स्टेज लगाया गया है. यह स्टेज पानी के टैंक के ऊपर है. इस स्टेज को हटाने के लिए पूर्व डिप्टी मेयर ने हाईकोर्ट को पत्र लिखा है.

Risk for Ridge Water Tank: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में जब भी कोई बड़ा आयोजन होता है, तो रिज पर भारी-भरकम स्टेज लाद दिया जाता है. बात चाहे किसी राजनीतिक रैली की हो या इन दिनों चल रहे इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल की. हर बार शिकार रिज मैदान ही बनता है. जब रिज मैदान पर कोई बड़ा आयोजन होता है, तब लोगों को रिज मैदान के ठीक नीचे बने ब्रिटिश शासन काल के वाटर टैंक (Ridge Water Tank) के टूटने का खतरा भी सताने लगता है. बावजूद इसके रिज मैदान के कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है. अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल (International Shimla Summer Festival) का स्टेज इस बार भी रिज के टैंक पर ही लगाया गया है. इस पर हिमाचल नगर निगम शिमला के पूर्व उप महापौर टिकेंद्र पंवर (Deputy Mayor Tikender Panwar) ने हाईकोर्ट को पत्र लिखकर इस मंच को टैंक से हटाने की मांग की है.

दो साल पहले आई थी टैंक पर दरार 

नगर निगम शिमला के पूर्व डिप्टी मेयर का कहना है कि पहले भी अदालत (Himachal High Court) इस बारे में कई बार आदेश दे चुकी है. रिज मैदान के जिस हिस्से पर पानी का टैंक है, जिला प्रशासन ने उसी हिस्से पर भारी-भरकम मंच बना दिया है. इससे टैंक पर बोझ पड़ रहा है. दो साल पहले भी टैंक पर दरारें आ गई थी, जिसे बाद में मरम्मत कर ठीक किया गया. इसकी मरम्मत में भी करोड़ों रुपए का खर्च आया था. अब एक बार फिर इस मैदान के नीचे बने टैंक पर बोझ डालकर खतरा पैदा किया जा रहा है.

हर बार रिज पर ही होता है आयोजन

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान के ठीक नीचे ब्रिटिश शासनकाल से एक पानी का टैंक बना हुआ है. इस टाइम से शिमला के एक बड़े हिस्से को पानी की आपूर्ति की जाती है. रिज मैदान पर ही येलो लाइन लगाकर टैंक को चिन्हित भी किया गया है. इस टैंक पर किसी गाड़ी को चलने की भी अनुमति नहीं है. इमरजेंसी व्हीकल भी इस टैंक से नहीं गुजर सकते. बावजूद इसके टैंक पर भारी-भरकम स्टेज लगाकर खतरे को न्योता दिया जा रहा है. शिमला की पूर्व डिप्टी मेयर ने हिमाचल हाईकोर्ट को इस बारे में उचित दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है. इससे पहले पेयजल कंपनी भी टैंक के ऊपर मंच बनाने या किसी बड़े आयोजन की अनुमति देने से इनकार कर चुकी है. आयोजन के लिए कंपनी से मंजूरी को लेकर पूछा भी नहीं गया है. आयोजन की अनुमति सरकार के गृह विभाग की ओर से हुई है. हालांकि हर बार ही किसी भी आयोजन के लिए रिज मैदान को चुनने पर आपत्ति दर्ज तो करवाई जाती है, लेकिन बावजूद इसके हर बड़ा कार्यक्रम रिज मैदान पर ही होता आ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 IPS समेत 54 HPPS अफसर बदले
हिमाचल: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 3 IPS समेत 54 HPPS अफसर बदले
शिमला जिला परिषद के चुनाव को लेकर सियासत गर्म, सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर से पूछा ये सवाल
शिमला जिला परिषद के चुनाव को लेकर सियासत गर्म, सीएम सुक्खू ने जयराम ठाकुर से पूछा ये सवाल
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, 'हर वर्ग है परेशान'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget