एक्सप्लोरर

Himachal Politics: 2 BJP और 3 निर्दलीय विधायकों के साथ ऋषिकेश पहुंचे कांग्रेस के बागी MLA, CM सुक्खू बोले- ‘जैसे चरवाहा भेड़ों को हांकता है...’

Himachal Pradesh Politics: कांग्रेस के 6 बागी विधायको के साथ बीजेपी के 2 और 3 निर्दलीय विधायक ऋषिकेश पहुंचे है. जिसको लेकर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीजेपी पर हमला बोला है.

Himachal Pradesh Rebel MLAs: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ मतदान करने वाले हिमाचल प्रदेश में पार्टी के छह विधायक तीन निर्दलीय विधायकों के साथ उत्तराखंड पहुंचे और उन्हें एक होटल में ठहराया गया है. इस बीच, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधायकों पर पलटवार करते हुए इसे बीजेपी की ‘‘साजिश’’ करार दिया.

कांग्रेस के बागी विधायकों के साथ बीजेपी के 2 MLA भी मौजूद
बागी विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई के 2 विधायक विक्रम ठाकुर और त्रिलोक जमवाल भी मौजूद हैं. ये सभी विधायक शुक्रवार देर रात एक चार्टर्ड उड़ान से हरियाणा के पंचकुला से ऋषिकेश पहुंचे और होटल ताज में ठहरे. कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा, राजिंदर राणा, इंदर दत्त लखनपाल, देविंदर कुमार भुट्टू, रवींद्र ठाकुर और चैतन्य शर्मा को राज्य के बजट पर पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है. बागी विधायकों ने मामले में राहत के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है.

बागी विधायकों के साथ 3 निर्दलीय विधायक भी मौजूद
कांग्रेस के बागी विधायकों के साथ-साथ तीन निर्दलीय विधायक - होशियार सिंह, केएल ठाकुर और आशीष शर्मा भी हैं. होटल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और वहां पहले से बुकिंग कराने वाले व्यक्तियों के अलावा अन्य को प्रवेश की इजाजत नहीं दी जा रही है. कांग्रेस हिमाचल में स्थिति को संभालने में जुटी है और राज्य के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ बातचीत की जा रही है. हिमाचल प्रदेश विधानसभा में वर्तमान में कांग्रेस के 34 और भाजपा के 25 विधायक हैं. तीन निर्दलीय विधायकों ने भी राज्यसभा चुनाव में भाजपा का साथ दिया था.

सीएम सुक्खू ने बीजेपी पर बोला हमला
वहीं, विधायकों के हरियाणा से उत्तराखंड जाने पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और आरोप लगाया कि विधायकों को इस तरह एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जा रहा है, जैसे चरवाहा भेड़ों को हांकता है. मंडी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी उन छह अयोग्य कांग्रेस विधायकों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेज रही है, जिन्होंने पार्टी को धोखा दिया है. उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी. 

‘सरकार गिरने का दावा’
केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने हरिद्वार में संवाददाताओं से कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार जल्द ही गिर जाएगी. वर्मा ने कहा, '' हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार अंदरूनी कलह से जूझ रही है. इस अंतर्कलह के कारण यह ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यों ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का सफाया कर दिया और लोकसभा चुनाव के बाद पूरे देश से पार्टी का सफाया हो जाएगा.

‘BJP न्यायालयों का सम्मान करती है’
हिमाचल प्रदेश के विधायकों की उत्तराखंड में मौजूदगी के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए वर्मा ने कहा कि विधायकों को अयोग्य ठहराने का मामला उच्चतम न्यायालय में है और BJP न्यायालयों का सम्मान करती है. उन्होंने समाजवादी पार्टी को एक परिवारवादी पार्टी बताया जो आम चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी. 

‘किसान आंदोलन को बताया राजनीति से प्रेरित’
किसानों के मौजूदा आंदोलन को राजनीति से प्रेरित बताते हुए उन्होंने दावा किया कि 2013-14 में किसानों के लिए बजट सिर्फ 21900 करोड़ रुपए था. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इसे बढ़ाते हुए 1.25 लाख करोड़ कर दिया है. उन्होंने कहा, '' लेकिन किसानों की आड़ में कुछ राजनीतिक दल सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. वे कभी सफल नहीं होंगे.

यह भी पढ़ें: Himachal Pradesh: बागी नेता सुधीर शर्मा का सीएम पर निशाना, कहा- 'हम किडनैप नहीं, स्वेच्छा से साथ हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला के राम मंदिर में पूजा के बाद CM सुक्खू का BJP पर हमला, बोले- 'पैसे नहीं, आस्था की चोरी'
शिमला के राम मंदिर में पूजा के बाद CM सुक्खू का BJP पर हमला, बोले- 'पैसे नहीं, आस्था की चोरी'
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
हिमाचल सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 18 IAS और 16 HPAS अधिकारियों के ट्रांसफर
हिमाचल सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 18 IAS और 16 HPAS अधिकारियों के ट्रांसफर
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए चेतावनी जारी; फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए चेतावनी जारी; फ्लैश फ्लड और भूस्खलन का खतरा

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
'कब तक बूढ़े लोग...', अन्ना हजारे को लेकर ये क्या बोले गए कॉकरोच पार्टी के अभिजीत दीपके, मचा बवाल
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget