एक्सप्लोरर

Opposition Party Meeting: अब PM मोदी के दूसरे घर में होगी विपक्षी एकता की बैठक, मीटिंग के लिए क्यों हुआ है शिमला का चयन?

भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्षी एकता की पहली बैठक पटना में हुई. विपक्ष अब हिमाचल की राजधानी शिमला में दूसरी बैठक करेगा. इसके लिए 10 जुलाई से 12 जुलाई की तिथि संभावित है.

Shimla News: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं. अब इसी हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में विपक्षी एकता की दूसरी बैठक होना तय हुई है. बैठक 10 जुलाई से 12 जुलाई के बीच होगी. सभी नेताओं से बातचीत के बाद बैठक की अंतिम तिथि तय होनी है. पटना में हुई बैठक में विपक्ष ने एक मंच पर आने और एकता का संदेश देने की कोशिश की. अब हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने का ब्लू प्रिंट तैयार करेगा.

अब पहाड़ों में रणनीति तय करेगा विपक्ष

इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बैठक को कांग्रेस शासित प्रदेशों में कराए जाने के खिलाफ थी. हालांकि अब यह बैठक कांग्रेस शासित राज्य हिमाचल प्रदेश की राजधानी में ही होगी. हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों से निकली जीत की हवा ने कांग्रेस के लिए कर्नाटक में भी अहम भूमिका निभाई. ऐसे में अब शिमला के पहाड़ों पर भरोसा कर कांग्रेस पूरे विपक्ष के साथ ब्लूप्रिंट तैयार करने के लिए पहाड़ों का रुख कर रही है. पटना में हुई विपक्षी एकता की बैठक में 15 पार्टियों के 27 नेताओं ने हिस्सा लिया.

साल 2003 में हुई थी CWC की बैठक

इससे पहले साल 2003 में जब देश की सत्ता पर प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई काबिज थे, उस वक्त कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक भी शिमला में हुई थी. इसी बैठक में कांग्रेस ने चुनाव में जीत हासिल करने के लिए गठबंधन को महत्वपूर्ण माना था. शिमला इस लिहाज से भी कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण है. भले ही विपक्ष की अन्य पार्टियां कांग्रेस को आगे करने में संकोच कर रही हों. लेकिन, यह बात भी सत्य है कि कांग्रेस एकमात्र ऐसा राष्ट्रीय दल है जिसका देश के हर राज्य में प्रभाव है.

शिमला में होगी अगली बैठक

बैठक के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने भी कहा कि हर राज्य के लिए अलग रणनीति तय करनी होगी. एक रणनीति के तहत हर राज्य में जीत हासिल नहीं की जा सकती. सभी राज्यों की राजनीतिक स्थिति के मुताबिक ही रणनीति बनानी होगी. वहीं, बैठक के बाद राहुल गांधी ने कहा कि आज देश की नींव पर हमला हो रहा है. आरएसएस-बीजेपी की विचारधारा देश पर आक्रमण कर रही है. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के बीच कुछ मतभेद हैं, लेकिन सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि शिमला में होने वाली बैठक में इसका ब्लूप्रिंट तैयार होगा.

बैठक में यह नेता रहे मौजूद

तमिलनाडु के मुख्यमंत्र एमके स्टालिन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की नेता ममता बनर्जी, उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राघव चड्ढा, संजय सिंह, लेफ्ट से डी. राजा, दीपांकर भट्टाचार्य, दीपांकर भट्टाचार्य, सीताराम येचुरी और पीडीपी की महबूबा मुफ्ती. कांग्रेस से मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी, NCP से शरद पवार, सुप्रिया सुले, जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, सपा के अखिलेश यादव, शिवसेना (यूबीटी) के उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, संजय राऊत, JMM के हेमंत सोरेन, बिहार से JDU से नीतीश कुमार, संजय झा, ललन सिंह और RJD के तेजस्वी यादव और लालू यादव.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले, 'सरकार ने संवाद का रास्ता...'
छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले, 'सरकार ने संवाद का रास्ता...'
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़...', दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर BJP पर भड़के CM सुक्खू
'युवाओं के भविष्य से खिलवाड़...', दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर BJP पर भड़के CM सुक्खू
Mandi News: पधर-नौहली सड़क बनी तालाब, घरों और खेतों में घुसा पानी, PWD ने क्या कहा?
मंडी: पधर-नौहली सड़क बनी तालाब, घरों और खेतों में घुसा पानी, PWD ने क्या कहा?
Himachal Weather: रेड अलर्ट के बीच मंडी में बारिश का कहर, 36 सड़कें बंद, नारला हाईवे पर दरारों से बढ़ी चिंता
रेड अलर्ट के बीच मंडी में बारिश का कहर, 36 सड़कें बंद, नारला हाईवे पर दरारों से बढ़ी चिंता

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget