एक्सप्लोरर

मंडी में रात को हुई लैंडस्लाइड, पत्थर की गड़गड़ाहट से लोगों में दहशत, अब कैसी है स्थिति?

Mandi Landslide: मंडी शहर के पड्डल मुहल्ले में भूस्खलन से दहशत फैल गई. भारी बारिश के कारण लोग भीमाकाली मंदिर परिसर में चले गए. प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया.

मंडी शहर के पड्डल मुहल्ले में बीती रात को पहाड़ी से लैंडस्लाइड और पत्थर की गड़गड़ाहट की आवाज से लोगों में दहशत फैल गई और लोग तुरंत घरों से बाहर निकल आये, आवाज इतनी जोरदार की थी कि इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया. भारी बारिश के चलते वहां पर रह रहे लोगों ने रात को ही भीमाकाली मंदिर परिसर की ओर पलायन कर दिया. वहीं जिला प्रशासन ने भी स्थिति पर तुरंत नियंत्रण पाने की कोशिश करते हुए लोगों को इधर-उधर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया.

आपको बता दें कि रात को तकरीबन 9 बजे के आसपास श्री गुरू गोबिन्द सिंह गुरूद्धारा परिसर के साथ लगते पडडल मुहल्ले में पहाड़ से लैण्डस्लाईड होने के कारण लोगों में अफरातफरी का माहौल मच गया, क्योंकि रात के अन्धेरे में स्लाईड का सही अंदाजा नहीं लग पा रहा था जिसके कारण लोगों में सनसनी फैल गई, और प्रशासन के द्धारा मौके पर पंहुचकर लोगों सुरक्षित स्थान पर शिफट किया गया.

नुकसान का आकलन करने का दिये निर्देश

हालांकि सुबह के समय नगर निगम कमिश्नर रोहित राठौर और एसडीएम सदर ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और पटवारी को स्लाइडिंग से हुए नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिये. वहीं घटनास्थल पर एसडीएम सदर पटवारी से नुकसान के बारे में रिपोर्ट तलब करती हुई नजर आई.

लैंडस्लाइड काबना हुआ है खतरा

वहीं पडडल मुहल्ले में रहने वाले लोगों को कहना है कि रात को तकरीबन साढे़ आठ बजे के आस पास पहाड़ से पत्थरों के गिरने की आवाज आई, जिससे लोगों में काफी डर माहौल पैदा गया, और लोग सुरक्षित स्थानों की जाने की कोशिश करने लगे, उसी दौरान प्रशासन ने मौके पर पंहुचकर स्थिति का जायजा लिया, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफट किया गया, लोगांे का कहना है कि हालांकि इसमें किसी प्रकार जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है, और लोगों ने सुरक्षा के लिहाज से घरों को खाली किया है, क्योंकि लगातार बारीश के बीच लैण्डस्लाईड का खतरा बना हुआ है इसलिये लोग अपने रिश्तेदारों के यहां, गुरूद्धारा, और भीमाकाली मंदिर परिसर में ठहरे हुये हैं ताकि अपने आपको सुरक्षित कर सकें.

सुरक्षित स्थानों पर किया गया शिफ्ट

नगर निगम कमीशनर रोहित राठौर ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुये कहा कि मौसम विभाग के द्धारा मण्डी जिला में भी बारीश का अलर्ट जारी किया गया है, और रात के समय पडडल मुहल्ले के कुछ घरों की छत पर पहाड से पत्थर गिरे हैं जिसकी वजह से रात के समय लोगों में काफी अफरातफरी मच गई थी, प्रशासन के द्धारा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफट किया गया है, और घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है, लगातार बारीश के बीच पहाड़ से चटटानों के गिरने का खतरा बना हुआ है, छत पर गिरी चटटानों को उठाने का प्रयास किया जा रहा है.

Input By : Pari Sharma
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal Weather Today: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
हिमाचल के मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा- अवैध खनन पर रहेगा प्रतिबंध, राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी को घेरा
Himachal: मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा- अवैध खनन पर रहेगा प्रतिबंध, राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी को घेरा
VB-G RAM G पर CM सुक्खू बोले, 'सीमित संसाधनों वाले राज्य के लिए अतिरिक्त वित्तीय बोझ'
VB-G RAM G पर CM सुक्खू बोले, 'सीमित संसाधनों वाले राज्य के लिए अतिरिक्त वित्तीय बोझ'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर जारी सियासत के बीच कंगना रनौत का बड़ा बयान, 'बीजेपी ने कभी भी...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर जारी सियासत के बीच कंगना रनौत का बड़ा बयान, 'बीजेपी ने कभी भी...'

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget