एक्सप्लोरर

Himachal Cloudburst: हिमाचल के मंडी में फिर बादल फटने से तबाही, भूस्खलन में 3 लोगों की मौत, हर ओर मलबा

Himachal Cloudburst: हिमाचल प्रदेश के मंडी में बादल फटने से भारी तबाही हुई है, भूस्खलन से मलबा गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है. राज्य के कई हिस्सों में आपदा के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक बार फिर बादल फटने से भारी तबाही मच गई है. भूस्खलन की वजह से काफी मलबा गिरा, जिसमें करीब तीन लोगों की मौत हो गई है. हिमाचल के कई इलाकों में प्राकृतिक आपदा से लोगों की जिंदगी ठहर गई है. 

मंडी DC अपूर्व देवगन ने जानकारी दी है कि जेल रोड के पास जो मोहल्ला है वहां 3 लोगों की मौत हुई है. एक महिला की तलाश जारी है. बहुत सारा मलबा है, जहां गाड़ियां फंसी हैं वहां काम चल रहा है. बहुत सारे घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. लोग यहां से सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं.

अपूर्व देवगन ने बताया कि टीम ने राहत शिविर भी स्थापित किए हैं. बिजली विभाग, पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति की सभी टीमें सड़कों पर हैं और राहत कार्य जारी है.

देर रात मंडी में भारी नुकसान, NDRF तैनात
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा, "बारिश के कारण मंडी शहर में काफी नुकसान हुआ है. कल रात भर भारी बारिश हुई. यहां नुकसान सुबह 3:30-4.00 बजे के बीच हुआ. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, 3 शव मिले हैं और एक व्यक्ति लापता है. NDRF की टीमें यहां पहुंच गई हैं. राहत कार्य जारी है. मैं प्रशासन और सरकार से आग्रह करता हूं कि जल्द से जल्द राहत कार्य करें."

सबसे ज्यादा नुकसान इन इलाकों में
मंडी में तबाही से सबसे ज्यादा नुकसान जेल रोड, जोनल अस्पताल मार्ग और सैंण क्षेत्र में हुआ है. भूस्खलन से कीरतपुर मनाली फोरलेन और पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है.

तबाही से बचने के लिए भागे लोग
तबाही के समय कई लोग मौके पर ही मौजूद थे. जब उन्होंने मलबा गिरते देखा तो जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. कुछ लोगों ने दुकानों में घुसे तो कुछ ने आसपास के घरों में शरण ली. लोगों का कहना है कि यह मंजर एकदम डराने वाला था. कुछ ही पलों में पूरा इलाका में मलबा बिछ गया. 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नरेश चौहान का BJP पर निशाना, सिटिंग जज की निगरानी में की जांच की मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नरेश चौहान का BJP पर निशाना, सिटिंग जज की निगरानी में की जांच की मांग
हिमाचल में मानसून सक्रिय, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रामपुर-कुल्लू में नदी-नाले उफान पर
हिमाचल में मानसून सक्रिय, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रामपुर-कुल्लू में नदी-नाले उफान पर
PM मोदी के न्यूजीलैंड दौरे से पहले विक्रमादित्य सिंह ने कहा- 'ट्रेड डील ठीक है लेकिन...'
PM मोदी के न्यूजीलैंड दौरे से पहले विक्रमादित्य सिंह ने कहा- 'ट्रेड डील ठीक है लेकिन...'
हिमाचल में मानसून की पहली बारिश बनी आफत, रामपुर में पुल टूटा, कई सड़कें पानी और मलबे में डूबीं
हिमाचल में मानसून की पहली बारिश बनी आफत, रामपुर में पुल टूटा, कई सड़कें पानी और मलबे में डूबीं

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget