एक्सप्लोरर

समरहिल में रेलवे पुल को मजबूती देने का काम शुरू, कालका से शिमला आने वाली ट्रेन बाधित

kalka Shimla Rail Track: कालका से आने वाली ट्रेन शिमला स्टेशन तक नहीं पहुंच पा रही हैं. जिससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है. उन्हें कंडाघाट या तारादेवी स्टेशन पर उतारा जा रहा है.

Shimla Toy Train: कालका से शिमला आने वाली ट्रेन बाधित हुई हैं. पिछले साल अगस्त महीने में इलाके में क्षतिग्रस्त हुए पुल को मजबूती देने का काम चल रहा है. इसके चलते कालका से आने वाली ट्रेन शिमला के मुख्य स्टेशन तक नहीं पहुंच पा रही हैं. रेलवे फिलहाल ट्रेन को तारादेवी स्टेशन तक पहुंचा रहा है और यात्रियों को तारादेवी स्टेशन के बाद सड़क मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ रहा है. तारादेवी स्टेशन से शिमला शहर की दूरी मात्र 10 किलोमीटर है, जिसे सड़क मार्ग से भी आसानी से पार किया जा सकता है.

रेल सेवा पर पड़ा है असर
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कालका से शिमला आने वाली ट्रेन बाधित हुई हैं. शनिवार को कालका से शिमला की तरफ तीन ट्रेन आई. एक ट्रेन को कंडाघाट स्टेशन, जबकि दो ट्रेनें तारादेवी स्टेशन तक आई. आने वाले दो दिनों में पुल की मजबूती का काम पूरा हो जाएगा और फिर ट्रेन शिमला के मुख्य स्टेशन तक आएगी. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कई जगह ट्रेन रद्द होने की भी खबरें चल रही हैं, जो निराधार हैं. रेलवे ने कालका से शिमला की तरफ आने वाली ट्रेन को रद्द नहीं किया है.

कैसे क्षतिग्रस्त हुआ था रेलवे क पुल?
बता दें कि साल 2023 में 14 अगस्त की सुबह भारी बारिश की वजह से रेलवे का पुल क्षतिग्रस्त हो गया था. पुल में बारिश की वजह से जल जमाव के बाद सुरक्षा दीवार ढह गई और इसके बाद रेलवे ट्रैक भी हवा में लटक गया. 14 सितंबर को ही रेलवे की ओर से यहां एक टेंपरेरी पुल तैयार किया गया. इस पुल से ही कालका से शिमला की तरफ आने वाली ट्रेनों की आवाजाही हो रही है. इस पुल पर ट्रेन की गति को पायलट को कुछ धीमा करना पड़ता है. ट्रेन की गति धीमी करने के बाद ट्रेन आसानी से शिमला की तरफ आ जाती है. अब रेलवे कंक्रीट वॉल के जरिए इस पुल को मजबूती दे रहा है, ताकि आने वाले वक्त में रेल सेवा बाधित न हो.

यह भी पढ़ें:CM सुक्खू की पत्नी को टिकट के बाद परिवारवाद की चर्चा, कांग्रेस के साथ बीजेपी भी इसका शिकार

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांगड़ा: नूरपुर नागनी माता मंदिर में चोरी के आरोप में महिलाओं को ग्रामीणों ने पीटा, जांच में जुटी पुलिस
नूरपुर नागनी माता मंदिर में चोरी के आरोप में महिलाओं को ग्रामीणों ने पीटा, जांच में जुटी पुलिस
शिमला में NEET पीड़ित छात्रों के लिए निकला कैंडल मार्च, सीएम सुखविंदर सिंह भी हुए शामिल
शिमला में NEET पीड़ित छात्रों के लिए निकला कैंडल मार्च, सीएम सुखविंदर सिंह भी हुए शामिल
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लागू होगा अल्फा पेडागॉजी कार्यक्रम, शिक्षा विभाग ने किया बदलाव
हिमाचल के सरकारी स्कूलों में लागू होगा अल्फा पेडागॉजी कार्यक्रम, शिक्षा विभाग ने किया बदलाव
हिमाचल प्रदेश: अगस्त से कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP का जन आंदोलन, राजीव बिंदल ने किया ऐलान
हिमाचल प्रदेश: अगस्त से कांग्रेस सरकार के खिलाफ BJP का जन आंदोलन, राजीव बिंदल ने किया ऐलान

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन
तीसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा अर्धशतक, दौड़कर बना डाले इतने रन
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget