एक्सप्लोरर

Himachal Politics: बस बजट सत्र शुरू होने का इंतजार, CM सुक्खू को घेरने के लिए BJP का प्लान 'OPS' तैयार

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के बजट सत्र से पहले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई. इस बैठक में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई.

Himachal Pradesh Budget Session: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र (Budget Session) 14 मार्च से शुरू होने जा रहा है. यह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) का पहला बजट होगा. बजट सत्र से पहले मुख्य विपक्षी दल बीजेपी (BJP) ने सरकार को घेरने की तैयारी पूरी कर ली है. गुरुवार को रणनीति बनाने के लिए हिमाचल बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने की.

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष सरकार को घेरने का काम करेगा. हिमाचल प्रदेश में नई सरकार का गठन हुए तीन महीने का समय हो चुका है. ऐसे में सरकार से यह जवाब लिया जाएगा कि इन तीन महीनों में प्रदेश के विकास के लिए क्या काम किया गया. साथ ही हिमाचल प्रदेश में बंद किए गए संस्थानों को लेकर भी सरकार विपक्ष सरकार को घेरने वाला है.

इन मुद्दों पर सरकार को घेरने की है तैयारी

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि वो अभी रणनीति मीडिया के साथ साझा नहीं कर सकते, लेकिन तय माना जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र हंगामेदार रहने वाला है. इस बात के संकेत धर्मशाला में हुए शीतकालीन सत्र के दौरान ही मिल गए थे. बजट सत्र में विपक्ष सरकार को फिजूलखर्ची, सीपीएस बनाने, चहेतों को कैबिनेट रैंक देने, ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली की अधिसूचना और संस्थान बंद करने के मुद्दों को लेकर घेरेगा. बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आर्थिक बदहाली पर श्वेत पत्र जारी करने की बात कही है. विधानसभा सत्र के दौरान इस श्वेत पत्र पर चर्चा के दौरान भी जमकर हंगामा होने के आसार हैं.

शीतकालीन सत्र भी रहा था हंगामेदार

व्यवस्था परिवर्तन के साथ सत्ता पर काबिज हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आते ही पूर्व बीजेपी सरकार के वक्त आखिरी छह महीने में खोले गए संस्थानों को बंद करने का फैसला लिया. धर्मशाला विधानसभा में विधायकों की शपथ से पहले ही विपक्ष ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया था. प्रोटेम स्पीकर चंद्र कुमार के लिए विपक्ष के विधायकों को समझाना मुश्किल हो गया था. कड़ी मशक्कत के बाद बीजेपी विधायक बैठे और शपथ ग्रहण पूरा हुआ.

इसके बाद भी लगातार बीजेपी ने अलग-अलग मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की. अब सरकार बने तीन महीने का वक्त हो चुका है. ऐसे में विपक्ष के पास कई बड़े मुद्दे हैं, जिन्हें लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर रहने वाला है.

White Paper: क्या होता है श्वेत पत्र? जिसकी चर्चा ने हिमाचल प्रदेश की राजनीति में पकड़ा जोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget