एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh Election Results: हिमाचल प्रदेश में नहीं खुला आम आदमी पार्टी का खाता, जानें- कहां चूक गई AAP?

Himachal Pradesh Results 2022: हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को 25 जबकि कांग्रेस को 40 सीटों पर जीत मिली है. वहीं, 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली है. आप अपना खाता भी नहीं खोल पाई.

Himachal Pradesh Election Results 2022: हिमाचल प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी (आप) को केवल 1.10 प्रतिशत मत हासिल हुए और वह अपना खाता तक नहीं खोल पाई. कई सीट पर उसे नोटा से भी कम वोट मिले हैं. 'उपरोक्त में से कोई नहीं' (नोटा) विकल्प मतदाताओं को यह इंगित करने की अनुमति देता है कि वे उपलब्ध विकल्पों में से मतदान नहीं करना चाहते हैं. कुल मिलाकर नोटा का प्रतिशत करीब 0.60 रहा.

तीसरी ताकत के रूप में आप के उभरने की उम्मीदें खत्म!
डलहौजी, कसुम्पटी, चौपाल, अर्की, चंबा और चुराह जैसे निर्वाचन क्षेत्रों में आप की तुलना में लोगों ने नोटा को अधिक तरजीह दी. इस खराब प्रदर्शन से राज्य में एक मजबूत तीसरी ताकत के रूप में उभरने की आप की उम्मीद धराशायी हो गई. भरतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस लगभग चार दशकों से राज्य में बारी-बारी से शासन करती रही हैं.

हिमाचल में पार्टी की शर्मनाक हार की ये रहीं वजह
आप ने 12 नवंबर को हुए चुनाव से एक महीने पहले पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ रैलियों और रोड शो के माध्यम से अपने अभियान को धुआंधार तरीके से शुरू किया था, लेकिन पार्टी अंत तक गति को बनाए रखने में विफल रही, क्योंकि इसके शीर्ष नेतृत्व ने गुजरात पर ध्यान केंद्रित किया.

आप ने 67 सीटों पर उतारे थे उम्मीदवार
किसी जन नेता की अनुपस्थिति ने कार्यकर्ताओं को हतोत्साहित किया और सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी और मनीष सिसोदिया के परिसरों पर छापेमारी ने उम्मीदवारों के उत्साह को और भी कम कर दिया. पार्टी ने दरंग विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर 68 में से 67 सीट पर उम्मीदवार खड़े किए, लेकिन मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर चुप्पी बनाए रखी. इसके साथ ही राज्य में प्रचार करने के लिए कोई बड़ा नेता नहीं था.

'यह हमारा पहला चुनाव, आखिरी चुनाव नहीं'
आप के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'हम पांवटा साहिब, इंदौरा और नालागढ़ में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन नतीजे अनुकूल नहीं रहे. हमने अभी शुरुआत की है और अभी लंबा रास्ता तय करना है. यह हमारा पहला चुनाव है, आखिरी चुनाव नहीं.' उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन को और मजबूत किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Himachal Election Results 2022: हिमाचल प्रदेश में इन चार जिलों में खाता भी नहीं खोल सकी BJP, पढ़ें आंकड़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला: ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में प्राइवेट मेडिकल स्टोर बंद, सरकारी केंद्रों पर उमड़ी भीड़
शिमला: ऑनलाइन दवाओं की बिक्री के विरोध में प्राइवेट मेडिकल स्टोर बंद, सरकारी केंद्रों पर उमड़ी भीड़
Panchayat Elections: बिना मतदान ही तय हुई जीत, हिमाचल में 10,854 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
पंचायत चुनाव: बिना मतदान ही तय हुई जीत, हिमाचल में 10,854 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
Himachal News: लंबे इंतजार के बाद रानी नाला तक बहाल हुआ रोहतांग पास, ऑनलाइन परमिट के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
हिमाचल: लंबे इंतजार के बाद रानी नाला तक बहाल हुआ रोहतांग पास, ऑनलाइन परमिट के बिना नहीं मिलेगी एंट्री
हिमाचल में गर्मी के तेवर हुए तल्ख, कई जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट, इस तारीख से बदलेगा मौसम!
हिमाचल में गर्मी के तेवर हुए तल्ख, कई जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट, इस तारीख से बदलेगा मौसम!

वीडियोज

Sansani | Crime News: दादा-दादी के हाथों से छीन कर मासूम को ले गए बदमाश |
CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: OSM के गोलमाल पर पत्रकारों का सटीक विश्लेषण | Marking
Bharat Ki Baat :27 में धर्म-जाति के फॉर्मूले 'री-सेट'! | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP Election 2027
ABP Report | Modi Meloni Viral Video : Melody पर Rahul Gandhi का तीखा तंज, भारत में मचा भारी बवाल
Rahul Gandhi on PM Modi | Chitra Tripathi: मेलोनी से मिले मोदी...विपक्ष को लगी मिर्ची! | Modi-Meloni

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका, हॉर्स ट्रेडिंग-भ्रष्टाचार मामले में CBI जांच की मांग
तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका, हॉर्स ट्रेडिंग-भ्रष्टाचार मामले में CBI जांच की मांग
Jammu News: सरसों तेल की कीमत में 30 रुपये तक का इजाफा, पैनिक बाइंग का असर, व्यापारी क्या बोले?
जम्मू: सरसों तेल की कीमत में 30 रुपये तक का इजाफा, पैनिक बाइंग का असर, व्यापारी क्या बोले?
Video: पाकिस्तान एयरफोर्स का चीनी फाइटर जेट JF-17 क्रैश, पैराशूट के सहारे जान बचाते नजर आए पायलट
Video: पाकिस्तान एयरफोर्स का चीनी फाइटर जेट JF-17 क्रैश, पैराशूट के सहारे जान बचाते नजर आए पायलट
IPL में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर! मिल गई ब्रिटिश नागरिकता; ऐसे खुला भारत आने का रास्ता
IPL में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर! मिल गई ब्रिटिश नागरिकता; ऐसे खुला भारत आने का रास्ता
बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' के फ्लॉप के बाद डिप्रेशन में चले गए थे आमिर खान, बोले- ये दर्दभरा होता है
बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' के फ्लॉप के बाद डिप्रेशन में चले गए थे आमिर खान, बोले- ये दर्दभरा होता है
देश में ऑल-टाइम हाई पर पहुंची बिजली की डिमांड, 265 GW तक बढ़ी मांग, IMD बोला- अभी लू से राहत नहीं
देश में ऑल-टाइम हाई पर पहुंची बिजली की डिमांड, 265 GW तक बढ़ी मांग, IMD बोला- अभी लू से राहत नहीं
विजय की सरकार में दो कांग्रेस विधायक बनेंगे मंत्री, 59 साल बाद पार्टी तमिलनाडु कैबिनेट में होगी शामिल
विजय की सरकार में दो कांग्रेस विधायक बनेंगे मंत्री, 59 साल बाद पार्टी तमिलनाडु कैबिनेट में होगी शामिल
Tata Sierra के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है ये नई SUV, कीमत होगी 13 लाख रुपये, जानें डिटेल्स
Tata Sierra के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है ये नई SUV, कीमत होगी 13 लाख रुपये, जानें डिटेल्स
Embed widget