एक्सप्लोरर

Wrestlers Protest: महिला पहलवानों के समर्थन में उतरी हिमाचल युवा कांग्रेस, बृज भूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग

शिमला में हिमाचल युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन किया. इस दौरान हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी ने बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है.

Wrestler Protest News: यौन शोषण के आरोपों में घिरे बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ हिमाचल युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन पहलवानों के समर्थन में शिमला उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में हिमाचल युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द से जल्द उनकी गिरफ्तारी की मांग उठाई. हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि यूथ कांग्रेस रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के गिरफ्तारी की मांग कर रही है. उन्होंने कहा कि जब देश की बेटियां मेडल लेकर आती है तब पूरा देश उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए खड़ा हो जाता है.

बेटियों के साथ अन्याय करे सरकार- IYC 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद पहलवानों के साथ फोटो खिंचवाते हैं. लेकिन, अब जब देश की बेटियां न्याय मांग रही हैं तो इसमें देरी की जा रही है. भंडारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि जल्द से जल्द बेटियों को न्याय दिया जाए. साथ ही उन्होंने सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की भी मांग उठाई है. निगम भंडारी ने कहा कि हिमाचल युवा कांग्रेस आने वाले वक्त में दिल्ली जाकर भी प्रदर्शन करेगी. उन्होंने कहा कि सरकार को देश की बेटियों की बात सुननी चाहिए और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.

'कांग्रेस सिर्फ राजनीति कर रही है'

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के सह मीडिया प्रभारी करन नंदा ने कहा कि यह प्रदर्शन पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है. कानून अपना काम कर रहा है. मामले में दो-दो जांच चल रही है, लेकिन बावजूद इसके कांग्रेस मामले में राजनीति करने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दौरान देश में खेलों को आगे बढ़ाने का काम हो रहा है. देश में बेटियों को भी आगे बढ़ाया जा रहा है. कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ राजनीति करना जानती है और इस मामले में भी राजनीति कर सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऊना में 260 करोड़ की परियोजनाओं का CM सुक्खू ने किया शिलान्यास, औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार
ऊना में 260 करोड़ की परियोजनाओं का CM सुक्खू ने किया शिलान्यास, औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार
Kangra News: कांगड़ा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 की मौत, 13 घायल
कांगड़ा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 की मौत, 13 घायल
Himachal News: हाईकोर्ट ने बागी विधायकों की पेंशन की बहाल, मंत्री हर्षवर्धन चौहान क्या बोले?
हिमाचल: हाईकोर्ट ने बागी विधायकों की पेंशन की बहाल, मंत्री हर्षवर्धन चौहान क्या बोले?
Hamirpur News: हमीरपुर में बाबा बालक नाथ मंदिर जाते श्रद्धालुओं पर टूटी आफत, चट्टान गिरने से महिला जख्मी
हमीरपुर में बाबा बालक नाथ मंदिर जाते श्रद्धालुओं पर टूटी आफत, चट्टान गिरने से महिला जख्मी

वीडियोज

165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
Ayush Mhatre Retired Out: बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
US Iran Peace Talks In Islamabad: ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
US Iran Peace Talks: अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान, वीडियो वायरल
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान
Embed widget