एक्सप्लोरर

Himachal Weather: हिमाचल में 8 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम? घर से निकलने से पहले जा लें अलर्ट

Himachal Weather News: हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर तीन मार्च को भारी बारिश और बर्फबारी के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’जारी किया गया स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी

Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर तीन मार्च को भारी बारिश और बर्फबारी के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी. मौसम का यह अलर्ट ऐसे वक्त जारी किया गया है, जब राज्य में ज्यादातर जगहों पर मौसम शुष्क है और रविवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई.

मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 26, 27और 28 फरवरी को हुई भारी बर्फबारी और बारिश के प्रभाव के कारण तीन मार्च को चंबा, कांगड़ा और लाहौल एवं स्पीति के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. राज्य में अब भी 365 सड़कें और तीन राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हैं तथा 1,377 बिजली ट्रांसफार्मर और 269 जलापूर्ति व्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं.

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया
रविवार को भी सड़कों समेत अन्य क्षतिग्रस्त सुविधाओं को बहाल करने के लिए कार्य जारी रहा. उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर हिमस्खलन हुआ, लेकिन जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ. हालांकि जनजातीय क्षेत्र पांगी घाटी में साच के पास जोध नाले में संत राम नाम का एक व्यक्ति गिर गया. नेगी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से व्यक्ति को बचा लिया. उन्होंने बताया कि साच में एक सरकारी हेलीकॉप्टर भेजा गया और व्यक्ति को कुल्लू ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अघार, पच्छाद, जटन बैराज, कुफरी और चंबा में क्रमशः 17 मिलीमीटर, 15 मिमी, 3.4 मिमी, 3.2 मिमी और दो मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहा. ऊना राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र ने तीन मार्च को राज्य में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी चार मार्च को कई स्थानों पर मध्यम बारिश या बर्फबारी, पांच से आठ मार्च तक शुष्क मौसम का अनुमान जताया है.

ये भी पढ़ें- हिमाचल की सुख आश्रय और सुख शिक्षा योजना पर एक पत्र से बढ़ा विवाद, क्या बोले मुकेश अग्निहोत्री?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
शिमला जिला परिषद चुनाव पर जयराम ठाकुर की दो टूक, '2 दिन में बैठक नहीं तो...'
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में कुदरत का कहर! 38 दिन में 150 मौतें, 190 सड़कें बंद, 834 करोड़ का नुकसान
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
हिमाचल: ब्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
Embed widget