एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश में हिमस्खलन का खतरा! अगले 24 घंटे तक रहें सतर्क, इन इलाकों में अलर्ट

Himachal Avalanche Warning: हिमाचल के कई इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है. चंबा और लाहौल-स्पीति में ऑरेंज अलर्ट लागू है. बुधवार से शुक्रवार तक बारिश और बर्फबारी भी हो सकती है.

Avalanche Alert in Shimla: हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में अगले 24 घंटों के लिए हिमस्खलन (Avalanche) की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने मंगलवार (18 मार्च) को राज्य में शुक्रवार (21 मार्च) तक बारिश और बर्फबारी (Snowfall) की संभावना जताई है. 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से सतर्क रहने और बिना कारण ऊंचाई वाले इलाकों में न जाने की अपील की है.

कई इलाकों में अलर्ट जारी
रक्षा भू-सूचनाविज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (DGRE), चंडीगढ़ द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, चंबा (2,850 मीटर से अधिक) और लाहौल-स्पीति (2,900 मीटर से अधिक) में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है, जो इन क्षेत्रों में हिमस्खलन की अधिक संभावना को दर्शाता है. 

इसके अलावा, कुल्लू और किन्नौर (2,900 मीटर से अधिक) के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है, जिससे यहां थोड़ा खतरा बना हुआ है. वहीं, शिमला जिले के लिए ग्रीन अलर्ट (Green Alert) घोषित किया गया है, जिसका मतलब है कि यहां की स्थिति तुलनात्मक रूप से स्थिर है, लेकिन सतर्कता जरूरी है.

पिछले 24 घंटों में राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहा. हालांकि, पंडोह में 3.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि चंबा और डलहौजी में एक-एक सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, कांगड़ा जिले में गरज के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

कुछ दिनों में होगी बारिश और बर्फबारी- मौसम विभाग
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए भी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. बुधवार से शुक्रवार तक लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. मंगलवार (18 मार्च) को हिमाचल प्रदेश के ताबो में न्यूनतम तापमान -8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है. वहीं, सिरमौर जिले के धौलाकुआं में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे गर्म स्थान रहा.

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 1 से 18 मार्च तक 75.3 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 11% अधिक है. प्रशासन ने लोगों व पर्यटकों को सतर्क रहने और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा न करने की सलाह दी है. हिमस्खलन प्रभावित इलाकों से बचने और वाहन चालकों को सावधानी बरतने की अपील की गई है.

ये भी पढ़ें - पंजाब में हिमाचल की बसों को रोककर लगाए खालिस्तानी नारे? जय राम ठाकुर ने उठाया मुद्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: 'भारत को बांग्लादेश बनाने की कोशिश', राजीव बिंदल का इंडिया गठबंधन पर हमला
हिमाचल: 'भारत को बांग्लादेश बनाने की कोशिश', राजीव बिंदल का इंडिया गठबंधन पर हमला
'जहां हूं खुश हूं', कांग्रेस नेता ने बताया भावी CM तो बोले विक्रमादित्य सिंह
'जहां हूं खुश हूं', कांग्रेस नेता ने बताया भावी CM तो बोले विक्रमादित्य सिंह
पुरुषों को भी करवाचौथ का तोहफा! सुक्खू सरकार देगी छुट्टी, लिया बड़ा फैसला
पुरुषों को भी करवाचौथ का तोहफा! सुक्खू सरकार देगी छुट्टी, लिया बड़ा फैसला
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 नवंबर तक, हंगामे के आसार

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Maharashtra Farmer Relief: महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
महाराष्ट्र में सरकार दे रही 5000 रुपये, आज ही निपटाएं ये काम वरना नहीं आएगा पैसा
Embed widget