एक्सप्लोरर

Himachal Weather: फरवरी के आखिरी तीन दिनों में जमकर बरसे बादल, 3 मार्च से जानें कैसा रहेगा मौसम

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में सूखे की आशंका खत्म हो गई है. तीन दिनों की झमाझम बारिश ने नदी और नालों का जलस्तर बढ़ा दिया है. दो दिन बादल साफ रहने के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेगा.

Himachal Pradesh Weather News: हिमाचल प्रदेश में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. फरवरी के आखिरी तीन दिनों में जमकर बदरा बरसे. मौसम विभाग ने 25 फरवरी तक की बारिश का आंकड़ा जारी किया है. आंकड़ों के मुताबिक अलग-अलग हिस्सों में सामान्य से 57 फीसदी तक कम बारिश हुई थी. बुधवार से बारिश के कारण नदी और नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया. मौसम में आए बदलाव का कारण पश्चिमी विक्षोभ का एक्टिव होना बताया गया.

बता दें कि कम बारिश के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई थी. प्रदेश में सूखे जैसे हालात बनने लगे थे. पिछले तीन दिनों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश से सूखे की स्थिति खत्म हो गई. किसानों के मुरझाए चेहरे भी खिल उठे. कुल्लू में 113 फीसदी तक बारिश रिकॉर्ड हुई. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक कुल्लू में 220.5 मिलीमीटर हुई. प्रदेश में आम तौर पर 1 फरवरी 28 फरवरी के बीच 101.8 मिलीमीटर बारिश होती है. इस बार फरवरी में 117.1 मिलीमीटर बारिश हुई.

फरवरी के आखिरी तीन दिन झमाझम बारिश

कुल्लू में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई. बारिश का आंकड़ा सामान्य से 113 फीसदी तक ज्यादा रहा. शिमला में भी 38 फीसद ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है. शुक्रवार को जोत में 108.8, जोगिंदर नगर में 108.0, सेओबाग में 106.0, बंजार में 92.0, धर्मशाला में 85.2, मनाली में 82.0, बैजनाथ में 78.0, पालमपुर में 75.6, करसोग में 68.2 और रामपुर में 60.0 मिलीमीटर बारिश हुई.

3 मार्च से एक बार फिर मौसम लेगा करवट

मौसम विभाग के मुताबिक 1 और 2 मार्च को राज्य में बादल साफ रहने का अनुमान है. 3 मार्च से राज्य में मौसम एक बार फिर करवट लेगा. कई हिस्सों में तूफान और गर्जन के साथ हल्की बारिश होने का मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने येलो अलर्ट जारी किया है. फरवरी महीने के आखिरी तीन दिनों में बारिश का आंकड़ा 15 फीसदी तक ज्यादा हो गया है. कुल्लू में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई. 

ये भी पढ़ें- Himachal: ड्रग तस्करी में शामिल सरकारी कर्मचारियों की खैर नहीं! पुख्ता सबूत मिलते ही नौकरी से होंगे बर्खास्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त को श्रमिकों को 20.61 करोड़ की सौगात, फर्जी पंजीकरणों पर होगी कार्रवाई
15 अगस्त को श्रमिकों को 20.61 करोड़ की सौगात, फर्जी पंजीकरणों पर होगी कार्रवाई
हिमाचल में रात 12 बजे से महंगा होगा पेट्रोल, जानें नया रेट
हिमाचल में रात 12 बजे से महंगा होगा पेट्रोल, जानें नया रेट
हिमाचल प्रदेश में कब होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया अपडेट
हिमाचल प्रदेश में कब होगा कैबिनेट विस्तार? CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिया अपडेट
मंडी-पठानकोट हाईवे पर भारी बारिश से थमी रफ्तार, गाद-मिट्टी से लगा लंबा जाम
मंडी-पठानकोट हाईवे पर भारी बारिश से थमी रफ्तार, गाद-मिट्टी से लगा लंबा जाम

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget