एक्सप्लोरर

हिमाचल में कर्मचारी संघ के 5 नेताओं के खिलाफ प्रिविलेज मोशन का नोटिस, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Himachal Pradesh Employees: हिमाचल में पांच कर्मचारी नेताओं के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया गया है. इन पर जल्द बड़ी कार्रवाई संभावित है.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय कर्मचारियों की ओर से कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी के खिलाफ की गई बयानबाजी उन्हें भारी पड़ सकती है. सुक्खू सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने इन सभी के खिलाफ प्रिविलेज मोशन यानी विशेष अधिकार हनन का नोटिस दिया है.

जानकारी के मुताबिक, विधानसभा सचिवालय ने इसे लेकर कार्रवाई भी शुरू कर दी है. जल्द ही इन पर कोई बड़ा एक्शन भी हो सकता है. मंगलवार तक विधानसभा का मानसून सत्र भी चलना है.

कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ खोला है मोर्चा
बता दें कि हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी महासंघ ने 21 अगस्त को गेट मीटिंग की थी. इस गेट मीटिंग में राज्य सरकार से महंगाई भत्ता और संशोधित वेतनमान का एरियर जारी करने की मांग उठाई गई थी. यह काफी वक्त से लंबित है. इसी दौरान सरकार की कार्यप्रणाली, कार्यालय पर खर्च हो रहे धन और मंत्रियों को मिलने वाले टेलीफोन भत्ते के साथ सत्कार भत्ते पर भी सवाल खड़े किए गए थे.

इससे पहले मीडिया से बातचीत के दौरान राजेश धर्माणी ने कर्मचारियों के आंदोलन पर प्रतिक्रिया दी थी. इसके बाद ही कर्मचारियों ने राजेश धर्माणी के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया था. यही नहीं, उन्हें किसी कर्मचारी के विरुद्ध बिलासपुर से बाहर आकर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने तक की चुनौती दे दी गई थी.

किस-किस के खिलाफ है प्रिविलेज मोशन का नोटिस?

राजेश धर्माणी ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं संगठन और सचिवालय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा, महासचिव कमल किशोर शर्मा, सचिवालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष टेक राम, चालक संघ के अध्यक्ष अमर कुमार, पीए-पीएस संगठन के अध्यक्ष बोधराज चंदेल के विरुद्ध विशेष अधिकार हनन का नोटिस दिया है.

इससे पहले भी कर्मचारियों की बयानबाजी को लेकर सरकार ने इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था. कर्मचारी इसका जवाब दे चुके हैं. इसके अलावा मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने भी बद्दी पुलिस अधीक्षक इलमा अफरोज पर जासूसी के आरोप लगाए हैं. उन्होंने भी इस संबंध में विशेष अधिकार हनन का नोटिस दिया हुआ है.

शिमला के संजौली में मस्जिद विवाद ने पकड़ा तूल, अब हिंदू संगठन ने लिया ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VB-G RAM G पर CM सुक्खू बोले, 'सीमित संसाधनों वाले राज्य के लिए अतिरिक्त वित्तीय बोझ'
VB-G RAM G पर CM सुक्खू बोले, 'सीमित संसाधनों वाले राज्य के लिए अतिरिक्त वित्तीय बोझ'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर जारी सियासत के बीच कंगना रनौत का बड़ा बयान, 'बीजेपी ने कभी भी...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर जारी सियासत के बीच कंगना रनौत का बड़ा बयान, 'बीजेपी ने कभी भी...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नरेश चौहान का BJP पर निशाना, सिटिंग जज की निगरानी में की जांच की मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नरेश चौहान का BJP पर निशाना, सिटिंग जज की निगरानी में की जांच की मांग
हिमाचल में मानसून सक्रिय, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रामपुर-कुल्लू में नदी-नाले उफान पर
हिमाचल में मानसून सक्रिय, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रामपुर-कुल्लू में नदी-नाले उफान पर

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget