एक्सप्लोरर

Himachal Pradesh: कांग्रेस प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने EVM पर उठाए सवाल, कहा- 'महाराष्ट्र में रातों-रात..'

Himachal Pradesh EVS Row: कांग्रेस प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने प्रेस वार्ता में EVM और बागवानी प्रोजेक्ट में गड़बड़ी पर सवाल उठाए है. उन्होंने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाने की बात भी कही है

Himachal Pradesh Politics: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर (Kuldeep Singh Rathore) ने मंगलवार (4 मार्च) को एक प्रेस वार्ता के दौरान कई अहम मुद्दों पर सवाल खड़े किए. उन्होंने चुनाव आयोग, ईवीएम समेत बागवानी प्रोजेक्ट में गड़बड़ी का भी जिक्र किया.

कुलदीप सिंह राठौर ने कहा, "महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में रातों-रात हजारों नए वोटर जोड़े गए. इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई अन्य नेताओं ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई, लेकिन चुनाव आयोग ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया." उन्होंने आगे कहा कि विश्व के विकसित लोकतांत्रिक देश अब भी बैलेट पेपर से चुनाव करवाते हैं. इस संदर्भ में उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका का भी उदाहरण दिया.

सदन में उठाएंगे बागवानी प्रोजेक्ट में गड़बड़ी का मुद्दा— राठौर
बागवानी प्रोजेक्ट को लेकर AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने पूर्व BJP सरकार पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय हिमाचल प्रदेश में बागवानी के लिए 1,134 करोड़ रुपए का वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट आया था, लेकिन सत्ता बदलने के बाद BJP सरकार ने इस राशि का सही उपयोग नहीं किया.

उन्होंने कहा कि राज्य में बागवानों की स्थिति गंभीर होती जा रही है, और प्रोडक्शन लगातार घट रहा है. अगर इस प्रोजेक्ट का सही तरीके से उपयोग किया जाता, तो राज्य की बागवानी को मजबूती मिलती. उन्होंने इस धनराशि के दुरुपयोग की जांच कराने की मांग की और कहा कि इस मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा.

रजनी पाटिल के अनुभव पर जताया भरोसा
कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश की नवनियुक्त प्रभारी रजनी पाटिल ने पार्टी नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा की है. उन्होंने रजनी पाटिल को एक अनुभवी नेता बताते हुए कहा कि वे प्रदेश कांग्रेस की परिस्थितियों से भली-भांति परिचित हैं, क्योंकि इससे पहले भी वे हिमाचल प्रदेश की प्रभारी रह चुकी हैं. प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की कार्यशैली से वे अवगत हैं, इसलिए उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता. राठौर ने उम्मीद जताई कि पार्टी आलाकमान का निर्णय पार्टी के हित में होगा.

यह भी पढ़ें- 'बीजेपी नेता सिर्फ बयानवीर बनना...', हिमाचल में कांग्रेस MLA संजय अवस्थी का बीजेपी पर निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल में मानसून से तबाही, 181 लोगों की मौत; करोडों का नुकसान
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
हिमाचल: पेट्रोल-डीजल सेस पर घिरी सुक्खू सरकार, BJP के सवालों पर विक्रमादित्य का पलटवार
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
संसद में हंगामे पर भड़कीं कंगना, कहा- यहां का माहौल पूरा खराब कर रखा है
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी
हिमाचल: बीजेपी MLA सुधीर शर्मा को विजिलेंस का नोटिस, 13 अगस्त को पेशी

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget