एक्सप्लोरर

CM Sukhu Health Update: हिमाचल के सीएम सुक्खू के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, दिल्ली AIIMS से कर रहे काम की मॉनिटरिंग

CM Sukhu Health News: हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत 25 अक्टूबर को खराब हो गई थी. इसके बाद उनको हिमाचल के एक अस्पताल से दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया.

Sukhvinder Singh Sukhu News: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है. डॉक्टर के मुताबिक, मुख्यमंत्री के सभी टेस्ट सामान्य हैं. जल्द ही उन्हें आईसीयू (ICU) से वॉर्ड में शिफ्ट किया जा सकता है. दिल्ली एम्स (AIIMS) में डॉक्टरों की विशेष टीम ने उन्हें एहतियातन ऑब्जर्वेशन में रखा हुआ है. फिलहाल मुख्यमंत्री का निजी स्टाफ और उनका परिवार दिल्ली एम्स में उनके साथ है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर (Kamlesh Thakur)और दोनों बेटियां दिल्ली एम्स में ही हैं.

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने सभी कैबिनेट मंत्रियों, सहयोगियों और अधिकारियों को दिल्ली न आने के लिए कहा है. इससे पहले भी जो मंत्री मुलाकात के लिए वहां पहुंचे, उन्हें मिलने का मौका नहीं मिला था. मुख्यमंत्री ने सभी को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में रहकर प्रदेश के विकास में ध्यान देने के लिए कहा है. मुख्यमंत्री के रोजाना सामान्य टेस्ट हो रहे हैं. उनकी रिपोर्ट भी सामान्य आई है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली एम्स से ही प्रदेश के जरूरी कामों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन माध्यम से कई जरूरी फाइल में भी निपटाई हैं.

बुधवार को बिगड़ी थी सीएम की तबीयत

गौरतलब है कि 25 अक्टूबर की सुबह तीन बजे हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत खराब हो गई थी. उन्हें पेट दर्द की शिकायत के चलते शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था. उनके इलाज के लिए अस्पताल में छह सदस्यों की विशेष टीम का गठन भी किया गया था. इसके बाद 26 अक्टूबर को सेकंड ओपिनियन के लिए मुख्यमंत्री शिमला से दिल्ली एम्स शिफ्ट हो गए. इसके बाद से वे अस्पताल में ही भर्ती हैं.

साधारण परिवार से आते हैं सुक्खू

बता दें कि हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू साधारण परिवार से संबंध रखते हैं. जिला हमीरपुर के नादौन में सुक्खू का जन्म एचआरटीसी ड्राइवर रशील सिंह के घर पर हुआ. सुखविंदर सिंह सुक्खू के घर में दूर-दूर तक राजनीति से किसी का संबंध नहीं था, लेकिन ,सुक्खू ने कॉलेज से राजनीति की शुरुआत की और एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस से होते हुए हिमाचल कांग्रेस में अपना नाम कद्दावर नेताओं की सूची में शामिल किया. 40 साल तक सक्रिय राजनीति में रहने के बाद सुक्खू आज हिमाचल प्रदेश के सीएम के पद पर काबिज हैं.

ये भी पढ़ें: Himachal News: हिमाचल आपदा में घर गंवाने वालों को मिल रहा है मकान किराया? क्या है सरकार के वादों की सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऊना में 260 करोड़ की परियोजनाओं का CM सुक्खू ने किया शिलान्यास, औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार
ऊना में 260 करोड़ की परियोजनाओं का CM सुक्खू ने किया शिलान्यास, औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार
Kangra News: कांगड़ा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 की मौत, 13 घायल
कांगड़ा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 की मौत, 13 घायल
Himachal News: हाईकोर्ट ने बागी विधायकों की पेंशन की बहाल, मंत्री हर्षवर्धन चौहान क्या बोले?
हिमाचल: हाईकोर्ट ने बागी विधायकों की पेंशन की बहाल, मंत्री हर्षवर्धन चौहान क्या बोले?
Hamirpur News: हमीरपुर में बाबा बालक नाथ मंदिर जाते श्रद्धालुओं पर टूटी आफत, चट्टान गिरने से महिला जख्मी
हमीरपुर में बाबा बालक नाथ मंदिर जाते श्रद्धालुओं पर टूटी आफत, चट्टान गिरने से महिला जख्मी

वीडियोज

165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
Ayush Mhatre Retired Out: बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
US Iran Peace Talks In Islamabad: ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
US Iran Peace Talks: अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान, वीडियो वायरल
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान
Embed widget