एक्सप्लोरर

इस्तीफा देने वाले नेताओं पर भरोसा जताएगी BJP? हिमाचल में उपचुनाव के ऐलान के साथ सियासी हलचल बढ़ी

Bye election in Himachal Pradesh: चुनाव आयोग ने सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है. हिमाचल प्रदेश के तीन सीटों पर भी विधानसभा उपचुनाव होने हैं.

Bye election in Himachal Pradesh: चुनाव आयोग ने देश के सात राज्यों के 13 विधानसभा क्षेत्र पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है. हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव होने हैं. हिमाचल प्रदेश में देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होंगे. इन तीन विधानसभा क्षेत्र में 10 जुलाई को मतदान होगा और 13 जुलाई को नतीजे आएंगे. देहरा से होशियार ठाकुर, हमीरपुर से आशीष शर्मा और नालागढ़ से कृष्ण लाल ठाकुर ने बतौर विधायक इस्तीफा दिया है.

ये तीनों ही निर्दलीय विधायक के तौर पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. 22 मार्च को तीनों ने इस्तीफा दिया था और 3 जून को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने तीन निर्दलीय विधायकों के इस दिव्य स्वीकार किए थे. तीनों विधानसभा क्षेत्र में 14 जून से 15 जुलाई तक चुनाव आचार संहिता लागू रहेगी.

क्या है उपचुनाव का शेड्यूल?

• अधिसूचना जारी करने की तारीख- 14-06-2024

• नाम निर्देशन करने की आखिरी तारीख- 21-06-2024 

• नाम निर्देशनों की संवीक्षा की तारीख- 24-06-2024

• अभ्यर्थिताएं वापस लेने की आखिरी तारीख- 26-06-2024

• मतदान की तारीख- 10-07-2024

• मतगणना की तारीख- 13-07-2024

• निर्वाचन सम्पन्नता की तारीख- 15-07-2024

तीनों निर्दलीय विधायकों ने क्यों दिया था इस्तीफा?

बता दें कि 27 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की सीट के लिए चुनाव हुआ. इस राज्यसभा चुनाव में अल्पमत के बावजूद बीजेपी के हर्ष महाजन की जीत हो गई थी. कांग्रेस के छह विधायकों ने अपने प्रत्याशी डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी के स्थान पर हर्ष महाजन को वोट देकर बगावत कर दी.

छह कांग्रेस विधायकों के साथ तीन निर्दलीय विधायकों ने भी हर्ष महाजन को ही वोट दिया था. इसके बाद से ही छह कांग्रेस विधायक और तीन निर्दलीय विधायक हिमाचल प्रदेश से बाहर चल गए थे.

उपचुनाव में बीजेपी से टिकट की उम्मीद

6 कांग्रेस विधायकों की सदस्यता को तो बजट पर वोटिंग के लिए जारी व्हिप के उल्लंघन में विधानसभा से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, लेकिन तीनों निर्दलीय विधायकों ने इससे अलग 22 मार्च को इस्तीफा दिया था. अब संभव है कि तीनों निर्दलीय रहे विधायकों को बीजेपी के चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाएगी.

इससे पहले कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए सभी 6 पूर्व विधायकों को भी बीजेपी ने उपचुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया. इनमें सिर्फ धर्मशाला से सुधीर शर्मा और बड़सर से इंद्र दत्त की जीत हुई. अन्य चार प्रत्याशी चुनाव हार गए. अब निर्दलीयों को उम्मीद है कि उन्हें बीजेपी से टिकट मिल सकता है. 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का अंक गणित 

• विधानसभा में कुल सीट- 68 
• बहुमत का आंकड़ा- 34
• विधानसभा में मौजूदा सदस्य- 65
• बहुमत का मौजूदा आंकड़ा- 33
• कांग्रेस के सदस्य- 38
• बीजेपी के सदस्य- 27
• शेष तीन सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव

किन-किन राज्यों में होने हैं उपचुनाव? 

चुनाव आयोग ने सात राज्यों की 13 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की है. इनमें बिहार की एक, पश्चिम बंगाल की चार, तमिलनाडु की एक, मध्य प्रदेश की एक, उत्तराखंड की दो, पंजाब की एक और हिमाचल की तीन सीटों पर उपचुनाव होने हैं.

ये भी पढ़े : हिमाचल विधानसभा की 3 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, क्या सुक्खू सरकार पर आने वाला है संकट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget