एक्सप्लोरर

हिमाचल विधानसभा की 3 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, क्या सुक्खू सरकार पर आने वाला है संकट?

Himachal Pradesh Bye Election Date: हिमाचल प्रदेश में तीन निर्दलीय विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद नालागढ़, देहरा और हमीरपुर विधानसभा सीट खाली हुई है. इन सीटों पर अब उप-चुनाव की घोषणा हुई है.

Himachal Pradesh Bye Election: हिमाचल प्रदेश में खाली हुई तीन विधानसभा सीटों पर चुनाव आयोग ने सोमवार (10 जून) को उप-चुनाव की घोषणा की. आयोग के मुताबिक, नालागढ़, देहरा और हमीरपुर में 10 जुलाई को वोटिंग होगी और 13 जुलाई को नतीजे आएंगे. कृष्ण लाल ठाकुर नालागढ़ से, होशियार सिंह देहरा से और आशीष शर्मा हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे. निर्दलीय जीते इन विधायकों ने 22 मार्च को सदस्यता से इस्तीफा दिया था और 23 मार्च को बीजेपी में शामिल हुए थे. 

लोकसभा चुनाव रिजल्ट से एक दिन पहले 3 जून को स्पीकर ने निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा स्वीकार किया. तीनों नेता स्वीकर के फैसले में हो रही देरी पर कोर्ट भी पहुंचे.


हिमाचल विधानसभा की 3 सीटों पर उपचुनाव की घोषणा, क्या सुक्खू सरकार पर आने वाला है संकट?

क्या है हिमाचल प्रदेश विधानसभा का समीकरण?

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 68 सीटें है. अभी विधानसभा की संख्या 65 है. फिलहाल 38 विधायक कांग्रेस के हैं और  27 बीजेपी के हैं. ऐसे में हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर कोई संकट नहीं है. सरकार में बने रहने के लिए यहां फिलहाल 33 विधायकों की जरूरत है.

जिन तीन सीटों पर अब उपचुनाव होने वाले हैं, वहां से अगर बीजेपी जीत भी जाती है तो पार्टी बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाएगी. यानि सुक्खू सरकार पर कोई संकट नहीं है. 

उप-चुनाव में बीजेपी को झटका

दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले प्रचार के दौरान बीजेपी लगातार दावा करती रही कि रिजल्ट के बाद कांग्रेस की सुक्खू सरकार गिर जाएगी. बीजेपी उपचुनाव में प्रदर्शनों का हवाला दे रही थी, लेकिन उसे झटका ही लगा. लोकसभा के साथ 6 सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को दो सीटें ही मिली. ऐसे में उसके मंसूबों पर पानी फिर गया.

धर्मशाला से बीजेपी के सुधीर शर्मा और बड़सर से बीजेपी प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल ने जीत हासिल की. वहीं कांग्रेस के टिकट पर कुटलैहड़ से विवेक शर्मा, सुजानपुर से रणजीत सिंह राणा, लाहौल स्पीति से अनुराधा राणा और गगरेट से राकेश कालिया को जीत मिली.

मोदी सरकार 3.0 का हिस्सा बने हिमाचल के जेपी नड्डा, जानिए छात्र जीवन से राष्ट्रीय राजनीति तक का सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget