एक्सप्लोरर

Himachal Election 2022: आखिर क्यों हमेशा पार्टी लाइन से अलग चलते हैं विक्रमादित्य सिंह? G20 समिट में गए PM मोदी की कुछ यूं की तारीफ

Himachal Election 2022: हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस से बीजेपी में लाने की भी कई बार खुले मंच से कोशिश की. हालांकि वह खुद को सच्चा कांग्रेस के सिपाही बताते हैं.

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश की राजनीति का जिक्र पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के जिक्र के बिना अधूरा है. भले ही वीरभद्र सिंह के कद का नेता प्रदेश में न हुआ हो, लेकिन बेटे विक्रमादित्य सिंह की लोकप्रियता भी कम नहीं है. विक्रमादित्य सिंह अक्सर पार्टी लाइन से हटकर बात करते नजर आते हैं. विक्रमादित्य सिंह ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'एक भारतीय होने के नाते मुझे यह तस्वीर देखकर गर्व हो रहा है. विचारधारा अलग है और मुद्दों पर पूर्ण विरोध भी करेंगे. मगर जब देश हित की बात होगी अंतरराष्ट्रीय मंच पर होगी. तब हम प्रधानमंत्री के साथ खड़े हैं. जय श्री राम.'

'सबका साथ, सबका विकास' के नारे का भी करते हैं इस्तेमाल

हिमाचल कांग्रेस के महासचिव विक्रमादित्य सिंह अक्सर भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक नारे 'सबका साथ, सबका विकास' का भी इस्तेमाल करते नजर आते हैं. अमूमन जय श्री राम के नारे को भी भारतीय जनता पार्टी के साथ जोड़कर देखा जाता है, लेकिन विक्रमादित्य सिंह के सोशल मीडिया के साथ रैलियों में भी जय श्रीराम के नारे लगते नजर आते हैं. इस पर विक्रमादित्य सिंह का तर्क है कि जय श्रीराम के नारे पर किसी पार्टी विशेष का अधिकार नहीं है. अपने पिता वीरभद्र सिंह को याद करते हुए विक्रमादित्य सिंह कहते हैं कि वीरभद्र सिंह वह शख्सियत हैं, जिन्होंने प्रदेश में सबसे पहले धर्मांतरण कानून लाया और अयोध्या में राम मंदिर बनाने का भी स्वागत किया. इसके लिए विश्व हिंदू परिषद ने भी खुले मंच से वीरभद्र सिंह की तारीफ की थी.

विक्रमादित्य सिंह को बीजेपी में लाने की हुई भरपूर कोशिश

हिमाचल बीजेपी ने विक्रमादित्य सिंह को कांग्रेस से बीजेपी में लाने की भी कई कोशिश की. कई बार यह कोशिश नेपथ्य में तो कई बार खुले मंच से हुई. 18 अप्रैल 2022 को तो शिमला ग्रामीण स्थित शोघी के सरकारी स्कूल के एक अधिकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विक्रमादित्य सिंह को खुलेआम बीजेपी में आने का न्योता दिया था. दरअसल, हुआ यूं था कि एक सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. प्रोटोकोल के मुताबिक स्थानीय विधायक विक्रमादित्य सिंह इस कार्यक्रम में पहुंचे. मंच पर स्वागत के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और विक्रमादित्य सिंह के साथ अन्य नेता को एक बड़ी माला पहनाई गई. इसके बाद जब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का संबोधन शुरू हुआ, तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि 'यह अच्छे आदमी हैं. कुछ अच्छे आदमी उस तरफ भी हैं. जब माला पहन रहे थे तो मैंने सोचा, अब एक माला में तो आ गए इसलिए अब साथ भी आ जाना चाहिए.' हालांकि बाद में इसे विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से हल्के माहौल में किया गया मजाक बताया था.

बीजेपी में आने से खुलेआम इनकार

हिमाचल कांग्रेस के युवा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह कई बार खुले मंच से बीजेपी में जाने की बात को खुलेआम नकार चुके हैं. विक्रमादित्य सिंह खुद को सच्चा कांग्रेस के सिपाही बताते हैं. विक्रमादित्य सिंह कहते हैं कि वह कांग्रेस में ही पैदा हुए और कांग्रेस के लिए ही जीवन भर काम करेंगे.

होली लॉज के बीजेपीई होने से क्या फायदा?

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जीवित रहते उनका निजी आवास होली लॉज हमेशा से ही सत्ता का केंद्र बना रहा. उनकी मृत्यु के बाद उनकी धर्मपत्नी को हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने से कांग्रेस की सत्ता का केंद्र हॉल लोज बना हुआ है. ऐसे में बीजेपी की यह कोशिश रही कि अगर प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह बीजेपी में शामिल करा लिया जाए, तो इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी. हालांकि प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह तो बीजेपी में नहीं आए, लेकिन उनके करीबी हर्ष महाजन को बीजेपी अपने साथ मिलाने में सफल रही.

Himachal Pradesh Election 2022: हिमाचल प्रदेश में कौन होगा कांग्रेस का CM चेहरा, कौल सिंह ठाकुर ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह
हिमाचल में IAS-IFS-IPS पदों की संख्या घटेगी, CM सुक्खू ने बताई वजह
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'
मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, CM सुक्खू बोले- 'आने वाले समय में...'

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget