एक्सप्लोरर

आउटसोर्स कर्मचारियों, आंगनवाड़ी, आशा वर्कर्स के लिए खुशखबरी, दिवाली पर सीएम सुक्खू ने दिया ये तोहफा

Himachal News: हिमाचल में आउटसोर्स आधार पर काम कर रहे कर्मचारियों को भी अक्टूबर महीने का वेतन जल्दी मिल जाएगा. सरकारी कर्मचारियों के लिए यह घोषणा पहले ही की जा चुकी है.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में आउटसोर्स आधार पर काम कर रहे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है. हर महीने देरी से वेतन पाने वाले आउटसोर्स कर्मचारी को इस बार अक्टूबर महीने की तनख्वाह एडवांस ही मिल जाएगी. यही लाभ आंगनवाड़ी और आशा वर्कर्स को भी मिलेगा.

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि इस साल दिवाली पर राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ सभी बोर्डों और निगमों के कर्मचारियों को 28 अक्तूबर को वेतन और पेंशन दी जाएगी. यह फैसला आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा कार्यकर्ताओं, आउटसोर्स कर्मचारियों पर भी लागू होगा, ताकि वे भी दिवाली का त्योहार खुशी के साथ मना सकें.

30 फीसदी हिस्सा सामाजिक क्षेत्र पर खर्च

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले करीब 20 महीने के कार्यकाल के दौरान प्रदेश सरकार ने 2 हजार 600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व कमाया है. इसका 30 फीसदी हिस्सा सामाजिक क्षेत्र को आवंटित किया गया है, जबकि बाकी हिस्सा ग्रामीण अर्थव्यवस्था और अन्य क्षेत्रों पर खर्च किया जा रहा है.

शिमला में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार का विशेष ध्यान चार वर्गों पर है. इनमें अनाथ बच्चे, विधवा मां के बच्चे दिव्यांग और 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग शामिल हैं. प्रदेश सरकार महिलाओं के सामाजिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है.

8.28 करोड़ रुपये से बने भवन का लोकार्पण

इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने सोमवार दोपहर शिमला के ढली में विशेष रूप से सक्षम बच्चों के संस्थान के लिए 8.28 करोड़ रुपये से बने भवन का लोकार्पण किया. इस पांच मंजिला भवन में 32 आधुनिक सुविधाओं वाले आवासीय कमरों की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है. इस भवन में कम्प्यूटर प्रयोगशाला, व्यावसायिक प्रशिक्षण कक्ष, संगीत कक्ष, पुस्तकालय, वर्कशॉप के साथ अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई हैं. इसके अलावा यहां 10 कमरे छात्रावास के लिए आवंटित किए गए हैं.

बता दें कि इस संस्थान में 140 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं. इनमें 106 श्रवणबाधित (Hearing Impairment) और 34 दृष्टिबाधित (Visual Impairment) छात्र शामिल हैं. इस संस्थान में छात्रों को पहली क्लास से बारहवीं क्लास तक रहने की निःशुल्क सुविधा दी जा रही है.

इसे भी पढ़ें: 'संजौली मस्जिद तोड़ने का काम शुरू होना सनातन धर्म की जीत', देवभूमि संघर्ष समिति का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल: सरकारी दफ्तरों में 5-डेज वीक की मांग तेज, कर्मचारियों का दावा- बचेंगे सरकार के 100 करोड़
हिमाचल: सरकारी दफ्तरों में 5-डेज वीक की मांग तेज, कर्मचारियों का दावा- बचेंगे सरकार के 100 करोड़
18 जुलाई से हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 20 और 21जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
18 जुलाई से हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 20 और 21जुलाई को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
हिमाचल के रामपुर में बड़ा हादसा, HRTC बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी; दो की मौत कई यात्री घायल
हिमाचल के रामपुर में बड़ा हादसा, HRTC बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरी; दो की मौत कई यात्री घायल
हिमाचल में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, IFS और HPFS के 11 अधिकारियों के तबादले
हिमाचल में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, IFS और HPFS के 11 अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget