एक्सप्लोरर

निष्पक्षता पर सवाल! 'राज्यपाल की शब्दावली दुर्भाग्यपूर्ण', किस बात पर भड़के मंत्री जगत सिंह नेगी?

Himachal News: हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की शब्दावली को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. यह विवाद भूमि आवंटन को लेकर है.

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में राजभवन और राज्य की कांग्रेस सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के बीच उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. यह विवाद नौतोड़ के तहत भूमि आवंटन को लेकर है. बीते दिनों राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा था कि वह किसी के चुनावी वादे पूरे करने के लिए नहीं है. उन्होंने राज्य सरकार से नौतोड़ के तहत पात्र व्यक्तियों की सूची मांगी है. वे नौतोड़ के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन वे गैर कानूनी काम नहीं होने देंगे. इस पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने शिमला स्थित राज्य सचिवालय में प्रेस वार्ता कर पलटवार किया है.

नेगी का राज्यपाल पर 'निशाना'

हिमाचल प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की शब्दावली को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. राजस्व मंत्री ने कहा कि पहले तो भाजपा नेता लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं. नौतोड़ के तहत उन सभी परिवारों को जमीन आवंटन की व्यवस्था है, जिनके पास 20 बीघा से कम जमीन है.

उन्होंने कहा कि साल 1968 में यह नियम बनाया गया था. बाद में जब साल 1980 फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट- FCA लागू हुआ, तो इसमें बदलाव हुए और गैर जनजातीय क्षेत्र के लिए प्रावधान बंद हो गया. अब भी यह प्रावधान जनजातीय क्षेत्र के लिए लागू है. उन्होंने कहा कि पूर्व में रहे सभी राज्यपालों ने एफसीए को सस्पेंड किया है. साल 2020 में जब ठाकुर जयराम मुख्यमंत्री थे, तब सिर्फ एक ही मामले को मंजूरी दी गई थी. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में तो व्यक्ति विशेष को फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई थी.

निष्पक्षता पर क्यों खड़े हो रहे सवाल?

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि वह खुद व्यक्तिगत तौर पर पांच बार राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से मिल चुके हैं. वह छठी बार राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र में रोजगार की कमी है. ऐसे में वहां पलायन रोकने बेहद जरूरी है. राज्य सरकार ने राजभवन की ओर से पूछे गए सभी सवालों का जवाब दे दिया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनी हुई सरकार है. सरकार का दायित्व है अपने वादों को पूरा करना. उन्होंने कहा कि अगर बात संविधान की शपथ की करें, तो सभी ने शपथ ली है और इसमें निष्पक्षता की बात भी शामिल है. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्य पर चलकर भी अपने बात मनवाने की कोशिश करेंगे.

मांग पूरी होने की है उम्मीद- नेगी 

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि उन्होंने राजभवन का अपमान नहीं किया है. राज्यपाल की ओर से मामलों में 'फेक' शब्द का इस्तेमाल किया गया, यह भी सही नहीं है. उन्होंने कहा कि नौतोड़ के 12 हजार 742 मामले पेंडिंग हैं. राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने दावा किया कि इस मामले में राज्यपाल छंटनी नहीं कर सकते. इसके लिए अधिकारी हैं. राज्यपाल का काम सिर्फ एफसीए को सस्पेंड करना है. राज्यपाल का काम पात्रता देखना भी नहीं है.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने राजभवन से दो साल की छूट मांगी है. उन्होंने कहा कि राज्यपाल जनजातीय क्षेत्र के संरक्षक भी हैं. ऐसे में उन्हें उम्मीद है कि वह जनजातीय क्षेत्र के लोगों की इस मांग को पूरा करेंगे. अब राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के इस बयान पर राज्यपाल से प्रताप शुक्ल की प्रतिक्रिया का इंतजार है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal News: हिमाचल में वीकेंड की वजह से बढ़ा टूरिज्म, 3 दिन में शिमला में 19,000 वाहनों की एंट्री दर्ज
हिमाचल में वीकेंड की वजह से बढ़ा टूरिज्म, 3 दिन में शिमला में 19,000 वाहनों की एंट्री दर्ज
हिमाचल: मंडी में कॉलेज जा रही छात्रा की सरेआम गला रेतकर हत्या, पुलिस ने पकड़ा आरोपी
हिमाचल: मंडी में कॉलेज जा रही छात्रा की सरेआम गला रेतकर हत्या, पुलिस ने पकड़ा आरोपी
हिमाचल के किसानों पर मौसम की मार, पहले सूखा, अब ओलावृष्टि-बर्फबारी ने उजाड़ी फसलें
हिमाचल के किसानों पर मौसम की मार, पहले सूखा, अब ओलावृष्टि-बर्फबारी ने उजाड़ी फसलें
ऊना में 260 करोड़ की परियोजनाओं का CM सुक्खू ने किया शिलान्यास, औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार
ऊना में 260 करोड़ की परियोजनाओं का CM सुक्खू ने किया शिलान्यास, औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेइज्जती करवाकर भी मन नहीं भरा! फिर वार्ता के लिए अमेरिका और ईरान के पीछे पड़ गए शहबाज-मुनीर, PAK मीडिया का दावा
बेइज्जती करवाकर भी मन नहीं भरा! फिर वार्ता के लिए US-ईरान के पीछे पड़े शहबाज, PAK मीडिया का दावा
Noida Protest Live: नोएडा के कई इलाकों में भीषण जाम से जनता परेशान, DND, 62 में भी भारी ट्रैफिक
Live: नोएडा के कई इलाकों में भीषण जाम से जनता परेशान, DND, 62 में भी भारी ट्रैफिक
एक अरब डॉलर और शादी के लिए सबसे खूबसूरत महिला.... युगांडा के आर्मी चीफ ने क्यों की तुर्किए से अजीबोगरीब डिमांड?
एक अरब डॉलर और शादी के लिए सबसे खूबसूरत महिला.... युगांडा के आर्मी चीफ ने क्यों की तुर्किए से अजीबोगरीब डिमांड?
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Iran-US Talks: ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट के नाकेबंदी की धमकी क्यों दी, जिसे ईरान ने खुद कर रखा है बंद? जानें क्या है अमेरिका की चाल
ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट के नाकेबंदी की धमकी क्यों दी, जिसे ईरान ने खुद कर रखा है बंद? जानें क्या है अमेरिका की चाल
Board Results 2026 Live: यूपी बोर्ड से लेकर सीबीएसई और एमपी बोर्ड तक... जानें किस दिन जारी होगा कौन सा रिजल्ट
यूपी बोर्ड से लेकर सीबीएसई 10वीं और एमपी बोर्ड तक... जानें किस दिन जारी होगा कौन सा रिजल्ट
Kitchen Waste Fertilizer: किचन के कचरे से घर पर भी बना सकते हैं फर्टिलाइजर, डालते ही खिल उठेंगे पौधे
किचन के कचरे से घर पर भी बना सकते हैं फर्टिलाइजर, डालते ही खिल उठेंगे पौधे
Embed widget