एक्सप्लोरर

हिमाचल में कांग्रेस ने नियुक्त किए दो कार्यकारी अध्यक्ष, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Himachal Congress Working Presidents: हिमाचल में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव से पहले दो कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है. प्रतिभा सिंह हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष हैं.

Himachal Pradesh Politics: हिमाचल कांग्रेस में अब संजय अवस्थी और चंद्रशेखर कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर सेवाएं देंगे. संजय अवस्थी जिला सोलन के तहत आने वाली अर्की विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. वह स्वास्थ्य विभाग के मुख्य संसदीय सचिव भी हैं. संजय अवस्थी की गिनती मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सबसे करीबी नेताओं में होती है. 

इसके साथ ही जिला मंडी के तहत आने वाले धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर को भी कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. जिला मंडी से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतने वाले चंद्रशेखर एकमात्र विधायक हैं. जिला मंडी की अन्य नौ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के विधायकों का कब्जा है.

तीन कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस छोड़ बीजेपी में गए

साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अध्यक्ष के साथ चार कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की थी. इनमें हर्ष महाजन, राजिंदर राणा पवन काजल और विनय कुमार शामिल थे. साल 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले ही हर्ष महाजन और पवन काजल कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए. वहीं, राजिंदर राणा ने भी हाल ही में कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है. 

इस बीच कांग्रेस में पवन काजल के जाने के बाद बनाए गए कार्यकारी अध्यक्ष चंद्र कुमार और विनय कुमार ही रह गए थे. अब हिमाचल कांग्रेस के दो नए कार्यकारी अध्यक्ष पार्टी को मजबूती देने की कोशिश करेंगे. चौधरी चंद्र कुमार हिमाचल प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री हैं, जबकि विनय कुमार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का उपाध्यक्ष भी बनाया गया है.

नए पदाधिकारियों की एंट्री के बाद अब यह है संरचना

  • प्रतिभा सिंह, अध्यक्ष
  • चंद्र कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष
  • विनय कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष
  • संजय अवस्थी, कार्यकारी अध्यक्ष
  • चंद्रशेखर, कार्यकारी अध्यक्ष

चार लोकसभा सीट के साथ उपचुनाव में जीतने की चुनौती

हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में मतदान होना है. प्रदेश की चार लोकसभा सीट पर चुनाव के साथ छह विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होना है. जल्द ही तीन अन्य विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव की घोषणा की उम्मीद है. 

साल 2014 और साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा की सभी चारों सीट पर जीत हासिल की थी. हालांकि साल 2021 में हुए मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस की प्रतिभा सिंह ने जीत हासिल कर ली. अब कांग्रेस के सामने चुनौती है कि बीजेपी को बीते दो चुनाव का रिकॉर्ड बरकरार रखने से रोका जाए. 

वहीं, उपचुनाव में भी सरकार सुरक्षित रखने के लिए कांग्रेस को जीत की जरूरत है. हालांकि कांग्रेस अभी आंकड़ों के मुताबिक बहुमत में है, लेकिन सरकार को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत अत्यधिक मायने रखती है.

Himachal: विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत पर साधा निशाना, पूछा- 'वो तक कहां थीं जब...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
हिमाचल में पेंशनर्स को बड़ी राहत, एरियर की किस्त जारी
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
शिमला: जातिसूचक शब्द कहना पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 6 माह की सजा
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
AAP देशभर में E20 के खिलाफ करेगी जनअभियान, केंद्र को दी चेतावनी
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा
बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला; बेरोजगारी, मंहगाई के मुद्दों पर घेरा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget